शादी का सपना हर कोई देखता हैं, दुल्हन के रुप में खुद को देखना हर किसी को पसंद है। हाथों में दुल्हे के नाम की मेहेंदी, सबके खिलखिलाते चेहरे, आंगन में बजते ढोल नगाड़े ये सभी देखने में खुशी होती है। विश्वास नहीं होता जिसका इंतजार एक दुल्हने ने या फिर दुल्हे ने किया हो उसमें अचानक से कोई बाधा आ जाए तो सारे शादी के सपने चूर-चूर हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिजनौर के अफजलगढ़ में जहां दूल्हा अपनी बारात से एक दिन पहले भाग गया। दरअसल उसे लड़की के गलत व्यवहार के बारे में जानकारी मिली थी। पीड़ित ने लड़की पक्ष पर तमंचा की नोंकपर बंधक बनाकर लड़के पक्ष से जमीन अपने नाम कर 7 लाख रुपए नकद मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के मौहल्ला जैनुलआबेदीन का है। जहां के रहने वाले इल्यास पुत्र तसलीम अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने पुत्र शमशाद का रिश्ता गांव के शेरगढ़ निवासी शमीम अहमद की पुत्री से किया था। 18 जनवरी को उसके पुत्र की बारात गांव शेरगढ़ में जानी थी। एक दिन पहले उसके पुत्र शमशाद के पास किसी ने लड़की का व्यवहार गलत होने की सूचना दी। वह घर छोड़कर फरार हो गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिवार में हड़कंप मच गया।
बता दें कि लड़के पक्ष के लोगों का आरोप है कि 17 जनवरी को लगभग साढ़े ग्यारह बजे रात में शमीम पुत्र शौकत, साकिब पुत्र समीम, रियाज पुत्र शराफत निवासी गांव शेरगढ़ सहित चार लोग बोलेरो कार से पीड़ित के गर आ गए। पत्नी ताहिरा को साकिब ने तमंचा दिखाकर अपने साथ गाड़ी में बैठने को कहा। पीड़ित को जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी में बिठा कर अपने घर गांव शेरगढ़ ले गए। पीड़ित को कमरे में बंधक बनाकर रख लिया।