Live Cricket Score,(IND vs NZ) 2nd T20: नमस्कार! News1इंडिया लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज माउंट माउनगनुई में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इससे पहले तो सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। उस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिए है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य स्कोर रखा है।
भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया
भारत ने सीरीज के दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया है। अब टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मुबारक हो
03:10 PM, 20-NOV-2022, IND/NZ T20 Live: न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा
69 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा है। युजवेन्द्र चहल ने ग्लेन फिलिप्स को आउट किया है। फिलिप्स ने 6 गेंद में 12 रन बनाए है। चहल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया है। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर है 3 विकेट पर 71 रन है।
03:03 PM, 20-NOV-2022
IND/NZ T20 Live: न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा
56 रन पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा। वाशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉन्वे को आउट किया है। कॉन्वे ने 22 बॉल पर 25 रन बनाए है. 9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 63 रन है।
02:58 PM, 20-NOV-2022
IND/ NZ T20 Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन के पार
एक विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। 8 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है।
IND/NZ Live: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा
बेहद खराब शुरुआत की है न्यूजीलैंड ने। विस्फोटक फिन एलेन बिना रन बनाये आउट हो चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी गेंद फिन एलेन अर्शदीप सिंह के हाथों से कैच लेने से आउट हुए। 1 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट पर एक रन है।
न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे भारत की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं थी। 36 run के स्कोर पर ही भारत का पहला विकेट गिर गया था, जब ऋषभ पंत 13 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। फिर ईशान किशन ने रन बनाकर भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया, लेकिन ईशान भी 31 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए। इस मैच में बारिश की वजह से भी 27 मिनट का नुकसान हुआ, लेकिन फिर भी ओवरों कोई कटौती नहीं हुई है।
भारत ने 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए
फिर सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली और तेजी से रन बनाए। श्रेयस अय्यर 9गेंद में 13 रन बनाकर हिट विकेट हुए। वहीं दूसरी और कप्तान हार्दिक ने 13 गेंद में 13 रन बनाए। दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अंत में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद में 111 रन बनाये। उन्होंने अपनी बाजी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके शतक के चलते भारत ने 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा।