विदेश: भारतीय मूल के ऋषि सुनक इन दिनों ब्रिटेन के पीएम की रेस में आगे रहने की वजह से जोरों-शोरों से चर्चा का कारण बने हुएँ है, वहीं दूसरी ओर भारतीय मूल की हुमैरा गरासिया ने भी अंग्रेजों के देश में इतिहास रच दिया है। 25 साल की गरासिया ने लंदन बरो ऑफ हैकनी की सबसे कम उम्र की स्पीकर बन गई हैं। बता दें कि हुमैरा गरासिया का परिवार मूल रूप से गुजरात वलसाड से है। जब वो छोटी थीं तभी उनके पिता ब्रिटेन चले गए थे। गरासिया भी खुद को भारतीय मूल की एक गुजराती मानती हैं। खुद उन्होंने बताया कि उनका परिवार हर साल वलसाड आता है। गरासिया ने लंदन विश्वविद्यालय पॉलिटिक्स में BA किया है। उनके पिता वलसाड से हैं और उनकी माता भरूच से हैं। केवल 15 वर्ष की उम्र में ही वो सक्रिय राजनीति में आई थीं और कुछ ही वर्षों में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। गरासिया ने कहा, ‘मैं पूरे ब्रिटेन में भारतीय मूल की सबसे कम उम्र की स्पीकर/सिविक मेयर हूं और लंदन बरो ऑफ हैकनी की अब तक की सबसे कम उम्र की स्पीकर हूं।’
गरासिया ने कहा, ‘मुझे साल 2018 में 21 साल की उम्र में पार्षद के रूप में चुना गया था और उसके बाद मैंने चार साल का कार्यकाल पूरा किया। मैं उस समय काउंसलर के रूप में निर्वाचित होने वाली भारतीय मूल की सबसे कम उम्र की नेता थी। मुझे मई 2022 में एक बार फिर से पार्षद के रूप में चुना गया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं असमानता के मुद्दों पर फोकस करूंगी और नस्लवाद और भेदभाव जैसे मुद्दों से निपटने की कोशिश करूंगी।