Monday, November 16, 2026 10:00 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » US illegal migrants: अवैध प्रवासियों की निकासी शुरू, विमानों में भरकर भेजे जा रहे बॉर्डर पार

US illegal migrants: अवैध प्रवासियों की निकासी शुरू, विमानों में भरकर भेजे जा रहे बॉर्डर पार

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। सैन्य विमानों से 160 प्रवासियों को ग्वाटेमाला भेजा गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अपने चुनावी वादों को निभाने की दिशा में अहम कदम बताया है।

by Mayank Yadav
25/01/2025
illegal migrants

US illegal migrants: अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक तस्वीर शेयर कर बताया कि सैन्य विमानों के जरिए illegal migrants को सीमा पार ग्वाटेमाला भेजा जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में यह कदम उनके चुनावी वादों को पूरा करने के तहत उठाया गया है। पहले दिन दो फ्लाइट्स में 160 प्रवासियों को निकाला गया। प्रशासन का कहना है कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ यह कार्रवाई सख्ती से जारी रहेगी। व्हाइट हाउस ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘वादे किए गए, वादे निभाए गए।’ इस कदम से सीमा सुरक्षा मजबूत करने और अवैध घुसपैठ को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कदम

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान illegal migrants के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने वादा किया था कि राष्ट्रपति बनते ही वह अवैध प्रवासियों को देश से बाहर करेंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद इस वादे को अमल में लाने के लिए कार्यकारी आदेश जारी किया गया। अब प्रशासन ने इस आदेश को लागू कर दिया है। अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और सैन्य विमानों के जरिए ग्वाटेमाला जैसे पड़ोसी देशों में भेजा जा रहा है।

Just as he promised, President Trump is sending a strong message to the world: those who enter the United States illegally will face serious consequences. pic.twitter.com/yqgtF1RX6K

— The White House (@WhiteHouse) January 24, 2025

RELATED NEWS

No Content Available

व्हाइट हाउस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जो भी अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।” पोस्ट में साझा की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रवासियों को हथकड़ी पहनाकर सैन्य विमान C17 की ओर ले जाया जा रहा है।

पहले दिन 160 प्रवासियों को निकाला गया

गृह विभाग के अनुसार, पहली दो फ्लाइट्स में कुल 160 illegal migrants को ग्वाटेमाला भेजा गया। इनमें से हर फ्लाइट में 80-80 प्रवासी थे। गृह विभाग ने कहा कि अमेरिका और ग्वाटेमाला अवैध प्रवास को समाप्त करने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रवासी इन विमानों में एक लाइन में खड़े होकर चढ़ते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद रहे। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि इस कदम से अवैध प्रवासियों को कड़ा संदेश जाएगा और अवैध घुसपैठ में कमी आएगी।

सीमा सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता

गृह विभाग ने अपने बयान में कहा, “यह अभियान सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम है। यह दिखाता है कि अमेरिका अब अवैध प्रवास को बर्दाश्त नहीं करेगा।” ट्रंप के इस फैसले पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई है, जबकि कुछ मानवाधिकार संगठनों ने इसे कठोर कदम बताया है।

यह फैसला अमेरिकी सीमा सुरक्षा और अवैध प्रवास को लेकर नई नीति की शुरुआत है।

यहां पढ़ें: Bhandara Ordinance Factory blast: भंडारा में बड़ा हादसा… 8 की मौत, 7 घायल, जांच जारी

Related Posts

No Content Available
Next Post
Amanatullah Khan

Amanatullah Khan News: आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे का 20 हजार का चालान, पुलिसकर्मी ने बताया बर्ताव

Mumbai attacks

Mumbai attacks extradition: खुलेगा मुंबई हमलों का राज, बरसों बाद मिली कामयाबी... कुख्यात आतंकी आएगा भारत

मरा नहीं बल्कि अब भी जिंदा है रावण का ये भाई, जानिए कितने वर्ष हुई उम्र और कहां पर कर रहा तपस्या

मरा नहीं बल्कि अब भी जिंदा है रावण का ये भाई, जानिए कितने वर्ष हुई उम्र और कहां पर कर रहा तपस्या

POPULAR POST

Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
Family Tragedy : गंगा एक्सप्रेसवे पर उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां,पति पत्नी सहित दो मासूमो की मौत

Family Tragedy : गंगा एक्सप्रेसवे पर उजड़ गया पूरा परिवार, एक साथ उठीं चार अर्थियां,पति पत्नी सहित दो मासूमो की मौत

November 12, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
Bangladesh Madrasa Fire

Bangladesh Fire : ढाका के मदरसे में भीषण आग, मची चीख-पुकार, 79 छात्र जहरीले धुएं से बीमार; एक वेंटिलेटर पर

November 10, 2026
U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

U19 Asia Cup: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का धमाका, UAE के खिलाफ 160 रन बनाकर मचाई धूम

November 10, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India