बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना पर जानलेवा हमले की कोशिश, ऐसे बच गई क्रिस्टीना की जान

by Juhi Tomer
सितम्बर 2, 2022
in देश, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Argentina Vice President Attacked: अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर पर गुरुवार को जानलेवा हमले की कोशिश नाकाम हो गई. उनको एक शख्स ने पास से गोली मारने की कोशिश की है. स्थानीय टेलीविजन की फुटेज में नजर आ रहा है कि उपराष्ट्रपति इस घटना में सुरक्षित हैं और गोली चलने से पहले ही हमले को नाकाम कर दिया गया. 35 साल के हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

हत्या के इस प्रयास में क्रिस्टीना को कोई चोटें नहीं आई हैं और वह बिल्कुल ठीक हैं। 69 साल की उप राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। देश की राष्ट्रपति रहते हुए भी क्रिस्टीना को भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना करना पड़ा था। कुछ दिनों पहले अर्जेंटीना में क्रिस्टीना के हजारों समर्थकों ने एक रैली निकाली थी। वे उप राष्ट्रपति के घर के बाहर इकट्ठा हुए थे। उन्होंने बैरियर्स तोड़े और पुलिस के साथ भिड़ गए। झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और चार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था।

RELATED NEWS

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

जुलाई 19, 2026
FIFA World Cup 2026: मेसी के दो असिस्ट ने बदल दिया पूरा मुकाबला, अर्जेंटीना फाइनल में, गोल्डन बूट की दौड़ में भी निकले आगे

FIFA World Cup 2026: मेसी के दो असिस्ट ने बदल दिया पूरा मुकाबला, अर्जेंटीना फाइनल में, गोल्डन बूट की दौड़ में भी निकले आगे

जुलाई 16, 2026

क्रिस्टीना पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिस्टीना पर हमला तब हुआ जब वह लोगों से मिल रही थीं। हाथ मिलाते हुए जब वह आगे बढ़ रही थीं तभी भीड़ से एक शख्स बंदूक लेकर उनकी तरफ लपका। उसकी गन का निशाना क्रिस्टीना के माथे पर था लेकिन आखिरी वक्त पर उसकी बंदूक फंस गई और क्रिस्टीना पीछे हट गईं। क्रिस्टीना की खुशकिस्मती रही कि हमले में वह बच गईं और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों से जूझ रहीं क्रिस्टीना के लिए प्रॉसिक्यूटर 12 साल जेल की सजा की मांग कर रहे हैं। उन पर 2007 से 2015 के बीच राष्ट्रपति रहते हुए सरकारी पैसे को डायवर्ट की एक योजना में शामिल होने का आरोप है। लेकिन अर्जेंटीना में उनके लिए जबरदस्त समर्थन भी देखने को मिल रहा है। पुलिस के खदेड़े जाने से पहले कुछ समर्थक कई दिनों तक उनके घर के बाहर मौजूद थे। शनिवार को यह प्रदर्शन उस वक्त उग्र हो गया जब भीड़ ने पुलिस के बैरियर्स को तोड़ दिया।

अर्जेंटीना इस वक्त 20 साल में सबसे अधिक महंगाई का सामना कर रहा है। सरकार ने महंगाई पर काबू पाने के लिए कैबिनेट में फेरबदल किए हैं। 71 फीसदी की महंगाई दर से जूझ रहे अर्जेंटीना को लेकर विशेषज्ञों की चेतावनी और भी डरावनी है। अनुमान है कि अर्जेंटीना की महंगाई दर 90 फीसदी तक जा सकती है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय बैंकों को इस साल और अधिक पैसे छापने से मना किया गया है। आसमान छू रहीं कीमतों के खिलाफ जनता का आक्रोश सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है।

Tags: argentinaArgentina Vice President Attacked:top breaking
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

FIFA World Cup: फाइनल से इटली बाहर, इटैलियन मूल के खिलाड़ी नहीं, कौन सी टीम के कई खिलाड़ियों की जड़ें इटली से जुड़ीं

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

Italian Roots Strengthen Argentina Squad: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन आमने-सामने होंगे। हालांकि चार बार...

FIFA World Cup 2026: मेसी के दो असिस्ट ने बदल दिया पूरा मुकाबला, अर्जेंटीना फाइनल में, गोल्डन बूट की दौड़ में भी निकले आगे

FIFA World Cup 2026: मेसी के दो असिस्ट ने बदल दिया पूरा मुकाबला, अर्जेंटीना फाइनल में, गोल्डन बूट की दौड़ में भी निकले आगे

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी एक बार फिर अपनी शानदार फॉर्म...

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड पर जीत के बाद कोच स्कालोनी ने जमकर की तारीफ, टीम को बताया अद्भुत

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड पर जीत के बाद कोच स्कालोनी ने जमकर की तारीफ, टीम को बताया अद्भुत

by Kirtika Tyagi
जुलाई 16, 2026

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर 2-1 की शानदार जीत के बाद अर्जेंटीना...

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल फुटबॉल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है।...

Argentina in Semi Final: एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की शानदार जीत, सेमीफाइनल में जगह बनाई ,मेसी का सपना बरकरार

Argentina in Semi Final: एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना की शानदार जीत, सेमीफाइनल में जगह बनाई ,मेसी का सपना बरकरार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Argentina Beats Switzerland: लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल...

Next Post

साल की सबसे बड़ी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' करेगी बॉयकॉट ट्रेंड का सामना? 350 करोड़ के बजट पर पानी फेर दिया आलिया के एक बयान ने

'त्यागी' के समर्थन में आई समाजवादी पार्टी, महानगर उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist