सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Khamenei Funeral :तेहरान से मशहद तक होगा अंतिम सफर, कितने दिनों तक चलेगा राजकीय कार्यक्रम

ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के छह दिन तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी किया है। कई देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। भारत से महबूबा मुफ्ती ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान और अमेरिका के बीच हुए संघर्ष में ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। हालांकि, इसके बावजूद ईरान ने अपने रुख में कोई नरमी नहीं दिखाई। इस दौरान हुए अमेरिकी हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई लोगों की मौत हो गई। अब ईरान सरकार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए छह दिनों तक चलने वाले राजकीय कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

छह दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

ईरान की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 4 और 5 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में लोगों के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा गया है। इन दो दिनों के दौरान देश-विदेश से आने वाले लोग खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

RELATED NEWS

Iran bounty on US soldiers

Iran Bounty: अमेरिकी सैनिकों के सिर पर ईरान ने रखा बड़ा इनाम , किसको मिलेगी दुगनी रकम

अगस्त 17, 2026
Iran US Tension: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- समझौते का आखिरी मौका

Iran US Tension: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- समझौते का आखिरी मौका

अगस्त 4, 2026

इसके बाद 6 जुलाई को तेहरान में भव्य अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर के साथ डॉ. मिस्बाह-उल-हुडा बाघेरी, सैय्यदा बुशरा हुसैनी खामेनेई, जहरा हद्दाद आदिल और जहरा मोहम्मदी गोलपायगानी के पार्थिव शरीर भी शामिल रहेंगे।

कुम और इराक में भी होंगे कार्यक्रम

7 जुलाई को ईरान के धार्मिक शहर कुम में नमाज-ए-जनाजा अदा की जाएगी। इसके बाद 8 जुलाई को धार्मिक और राजनीतिक नेताओं के अनुरोध पर अंतिम यात्रा इराक पहुंचेगी। वहां नजफ और कर्बला में श्रद्धांजलि सभा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का विस्तृत शेड्यूल इराकी प्रशासन अलग से जारी करेगा।

मशहद में होगा अंतिम दफन

अंतिम कार्यक्रम 9 जुलाई को होगा। इस दिन अयातुल्ला अली खामेनेई को ईरान के मशहद शहर स्थित इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यह कार्यक्रम इमाम सज्जाद की शहादत की रात के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस तरह पूरे छह दिनों तक अंतिम संस्कार से जुड़े धार्मिक और राजकीय कार्यक्रम चलते रहेंगे।

कई देशों के नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

ईरान ने इस राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनिया के कई देशों के नेताओं को औपचारिक निमंत्रण भेजा है। भारत के कुछ राजनीतिक नेताओं को भी इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण मिला है। इससे साफ है कि ईरान इस कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण बनाना चाहता है।

महबूबा मुफ्ती जाएंगी ईरान

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ईरान की ओर से मिला आधिकारिक निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेहरान जाएंगी। रिपोर्टों के अनुसार, भारत से कुछ अन्य नेताओं के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी उनके नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags: Ayatollah Ali KhameneiIran
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Iran bounty on US soldiers

Iran Bounty: अमेरिकी सैनिकों के सिर पर ईरान ने रखा बड़ा इनाम , किसको मिलेगी दुगनी रकम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

 Iran bounty on US soldiers:ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरानी सेना ने बड़ा और विवादित ऐलान किया...

Iran US Tension: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- समझौते का आखिरी मौका

Iran US Tension: ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, ट्रंप बोले- समझौते का आखिरी मौका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 4, 2026

Iran US Tension: मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहा तनाव अब नए मोड़...

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

Trump on Iran: ट्रम्प का बड़ा बयान, बोले- फिर हमला कर सकता हूं, लेकिन लोगों को मारना नहीं चाहता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां मजबूर करें...

Iranian Attack: होर्मुज में फिर हमला, कतर का LNG टैंकर फंसा; ईरान ने कुवैत पर किया ड्रोन अटैक

Iranian Attack: होर्मुज में फिर हमला, कतर का LNG टैंकर फंसा; ईरान ने कुवैत पर किया ड्रोन अटैक

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Hormuz Attack: मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कतर के एक LNG...

Advisory for Iran: भारतीय ईरान जाने से बचें, पूरे मध्य पूर्व पर मंडरा रहा संकट , बढ़ते युद्ध तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

Advisory for Iran: भारतीय ईरान जाने से बचें, पूरे मध्य पूर्व पर मंडरा रहा संकट , बढ़ते युद्ध तनाव के बीच जारी हुई एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

India Issues Advisory for Iran: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच भारत सरकार...

Next Post
Infection Claim:  भारत यात्रा के बाद संक्रमण के दावे पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर पश्चिमी मीडिया को लोगों ने घेरा

Infection Claim: भारत यात्रा के बाद संक्रमण के दावे पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर पश्चिमी मीडिया को लोगों ने घेरा

Luxury Home Rent: करोड़पति लोग महंगे किराए के घर में क्यों रहते हैं? जानिए इसके पीछे का पूरा गणित

Luxury Home Rent: करोड़पति लोग महंगे किराए के घर में क्यों रहते हैं? जानिए इसके पीछे का पूरा गणित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist