रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बांग्लादेश में राजनीतिक भूकंप: अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस इस्तीफे की तैयारी में, सेना और जनता दोनों से बढ़ा दबाव

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार संकट में है। प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफे की पेशकश की है। सेना, विपक्ष और जनता के बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने खुद को "बंधक" बताया, जिससे देश में गहरी राजनीतिक अस्थिरता उभर आई है।

by Mayank Yadav
मई 23, 2025
in Latest News, विदेश
Bangladesh
Share on FacebookShare on Twitter

Bangladesh political crisis: बांग्लादेश इस वक्त एक गहरे राजनीतिक तूफान से गुजर रहा है। अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफा देने की इच्छा जताकर देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। यूनुस ने एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में कहा कि वह खुद को “बंधक” महसूस कर रहे हैं और मौजूदा हालात में प्रशासन चलाना असंभव हो चुका है। म्यांमार सीमा पर अमेरिका के साथ मिलकर बनाए जा रहे मानवीय गलियारे को लेकर सेना की नाराजगी, विपक्ष का सड़कों पर उतरना और जनता का आक्रोश—इन सभी ने यूनुस सरकार को घेर लिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या बांग्लादेश जल्द एक और अस्थिरता के दौर में प्रवेश कर रहा है?

राजनीतिक तंत्र की असफलता का प्रतीक बना इस्तीफा

मोहम्मद यूनुस का इस्तीफा सिर्फ एक व्यक्ति का निर्णय नहीं है, बल्कि यह देश के पूरे राजनीतिक तंत्र की असफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में न्यूनतम सहमति तक बनाना मुश्किल हो गया है। उनके शब्द, “मैं खुद को बंधक जैसा महसूस कर रहा हूँ”, बांग्लादेश की प्रशासनिक जटिलता और अव्यवस्था की गंभीरता को उजागर करते हैं।

RELATED NEWS

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

अगस्त 8, 2026
Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

अगस्त 6, 2026

सेना से टकराव—म्यांमार सीमा विवाद बना कारण

यूनुस सरकार ने अमेरिका के साथ मिलकर म्यांमार सीमा पर एक मानवीय गलियारा स्थापित करने की गुप्त योजना बनाई थी। इस फैसले से सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान बेहद नाराज हो गए। उन्होंने Bangladesh सरकार को दिसंबर तक चुनाव कराने का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कर दिया कि सेना अब हस्तक्षेप से पीछे नहीं हटेगी। इससे स्पष्ट होता है कि देश की सिविल और सैन्य व्यवस्था के बीच गंभीर दरारें उभर आई हैं।

विपक्ष और छात्र संगठनों का उग्र विरोध

यूनुस सरकार Bangladesh को न केवल राजनीतिक दलों बल्कि छात्र संगठनों और आम जनता के तीव्र विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस साल के अंत तक चुनाव कराए जाएं और महफूज आसिफ व खलीलुर्रहमान जैसे नेताओं को सरकार से बाहर किया जाए। सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब इस असंतोष की गवाही दे रहा है।

शेख हसीना के बाद सत्ता में आए थे यूनुस

पिछले साल प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत भाग जाने और तख्तापलट के बाद मोहम्मद यूनुस को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया था। उन्हें देश को स्थिर रखने और चुनाव तक की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब यह प्रयोग विफलता की कगार पर है।

Shri Krishna Janmabhoomi-शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी अहम सुनवाई

Tags: Bangladesh
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

India Support: बांग्लादेश ने मारा यू-टर्न, बदले तेवर, मुश्किल वक्त में भारत से मांग ली कैसी मदद

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Bangladesh India Relations: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव देखने को मिला है। कई मुद्दों पर...

Sheikh Hasina News:  बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश मे गरमाई सियासत, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली का ऑफर ठुकराना, तारिक रहमान की बड़ी गलती

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Sheikh Hasina Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। भारत...

Bangladesh Crisis: शेख हसीना के भाषण के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर बम से हमला

Bangladesh Crisis: शेख हसीना के भाषण के बाद बांग्लादेश में भड़की हिंसा, क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर बम से हमला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Bangladesh Violence : बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के हालिया संबोधन के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्मा...

Bangladesh

भारत को लगा बड़ा झटका: बांग्लादेश ने किया वर्ल्ड कप का बहिष्कार, ICC भी हैरान!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Bangladesh Boycott: बांग्लादेश सरकार ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की पुष्टि करते हुए आईसीसी (ICC) पर कड़ा निशाना...

Bangladesh

खतरे में बांग्लादेश? मॉब लिंचिंग और हत्याओं से दहला मुल्क, छात्रों ने भरी हुंकार.

by Mayank Yadav
दिसम्बर 21, 2025

Bangladesh protests: बांग्लादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की बर्बर लिंचिंग के...

Next Post
COVID 19

फिर लौट आया कोरोना का कहर, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए घर में रहने की सलाह

सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

सिंदूर सिर्फ सजावट ही नहीं बल्कि शक्ति परंपरा और ऊर्जा का प्रतीक, जाने इसका महत्व और लगाने का सही तरीका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist