मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सोमालिया में हुआ बड़ा धमाका, 2 कार बम धमाकों में 100 लोगों की हुई मौत, सरकार ने अल-शबाब को ठहराया जिम्मेदार

by Juhi Tomer
अक्टूबर 30, 2022
in विदेश

Somalia Blast: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुए 2 कार बम धमाकों में 100 लोगों की मौत हो गई है। जबकी 303 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहें है। देश के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने अपने एक बयान में इस बात की पुष्टी की कि मोगादिशु में हुए कार विस्फोट में 100 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने इन हमलों को बेहद क्रूर और कायरतापूर्ण कृत्य करार दिया।

इस बीच, अधिकारियों ने दावा किया है कि इस हमले के लिए इस्लामी कट्टरपंथी ग्रुप ‘अल-शबाब’ जिम्मेदार है और इसी ने कट्टरपंथी संगठन ने शिक्षा मंत्रालय को निशाना बनाने की कोशिश की हैं। पुलिस प्रवक्ता सादिक दूदीश ने बताया कि अल- शबाब के आतंकवादियों ने शनिवार दोपहर को बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गो सहित नागरिकों को निशाना बनाने के लिए दो विस्फोट किए।

RELATED NEWS

No Content Available

आपको बता दें कि मोगादिशु में ये हमले उस दिन हुए, जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अल-शबाब सहित अन्य आतंकवादी समूहों से मिपटने के विस्तारित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि पहला धमाका शिक्षा मंत्रालय की चारदीवारी के बाहर हुआ, जबकि दूसरे विस्फोट में एक व्यस्त रेस्तरां को निशाना बनाया गया।

एम्बुलेंस सेवा के निदेशक अब्दुलकादिर अदन ने एक ट्वीट में कहा, ‘पहले हमले में घायल लोगों की मदद करने वाली एक एम्बुलेंस भी दूसरे विस्फोट से नष्ट हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी आब्दिरजाक हसन ने बताया कि जब दूसरा धमाका हुआ, तब मैं 100 मीटर दूर था। मैं जमीन पर पड़े शवों की गिनती नहीं कर सका। लोगों के चीखने और चिल्लाने की आवाज आ रही थी। कई लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। अक्टूबर 2017 में इसी जगह हुए ट्रक बम धमाके में 500 लोगों की मौत हो गई थी। उस हमले के बाद से यह क्षेत्र में सबसे घातक हमला है।

Tags: President Hassan Sheikh MohamudSomalia blastSomalia Bomb BlastSomalia President Hassan Sheikh MohamudSomalia Two Car Bomb Blast

Juhi Tomer

Related Posts

No Content Available
Next Post

Chhath Puja 2022: यमुना नदी के पानी में खड़े होकर नहीं होगी छठ पूजा, दिल्ली के इन घाटों पर प्रशासन ने लगाई रोक

Horoscope Today 31 Oct 2022: अक्टूबर का अंतिम दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानें आज के राशिफल में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India