बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

China new bomb: 2 किलो का ‘न्यूक्लियर से भी खतरनाक’ बम, भारत-ताइवान के लिए बड़ा खतरा!

चीन ने 2 किलो का खतरनाक नॉन-न्यूक्लियर हाइड्रोजन बम बनाया है, जो 1000°C से अधिक तापमान पैदा करता है। यह नया हथियार भारत, ताइवान और अमेरिका के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। हथियारों की नई रेस शुरू हो गई है।

by Mayank Yadav
अप्रैल 21, 2025
in Latest News, विदेश
China
Share on FacebookShare on Twitter

China new bomb: चीन ने एक बार फिर पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। इस बार कारण है उसका नया ‘नॉन-न्यूक्लियर हाइड्रोजन बम’, जो आकार में छोटा, कीमत में सस्ता लेकिन तबाही में बेहद खतरनाक है। दुनिया जहां परमाणु हथियारों पर अंकुश लगाने की बातें कर रही है, वहीं चीन ने परमाणु टैग से बचते हुए एक ऐसा हथियार बना लिया है जो पारंपरिक एटम बम से भी ज्यादा खतरनाक है। और ये सीधा इशारा है—नई शीतयुद्ध की शुरुआत का।

इस 2 किलो के बम की ताकत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह 1000 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पैदा करता है, और वह भी 2 सेकंड से अधिक समय तक। इतना तापमान किसी भी टैंक, बंकर या सैनिक टुकड़ी को भस्म करने के लिए काफी है। चीन ने इस बम को मैग्नीशियम हाइड्राइड जैसे ठोस हाइड्रोजन कंपाउंड से बनाया है—यानि इसमें न तो फिशन है, न फ्यूजन, फिर भी विनाश तय है।

RELATED NEWS

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

अगस्त 5, 2026
China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

नवम्बर 25, 2025

खतरा सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया को

इस ‘नॉन-न्यूक्लियर हाइड्रोजन बम’ के जरिए चीन अंतरराष्ट्रीय परमाणु संधियों को चकमा देकर अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है। वह बिना रेडियोधर्मी असर के तबाही मचाने की क्षमता हासिल कर चुका है। ये भारत के लिए तो खतरे की घंटी है ही, लेकिन अमेरिका, ताइवान और दक्षिण चीन सागर के अन्य देशों के लिए भी खतरे की शुरुआत है।

नई शीतयुद्ध की शुरुआत?

China का ये कदम सीधे-सीधे हथियारों की नई रेस का संकेत है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश जैसे जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान पहले ही चीन की विस्तारवादी नीति से परेशान हैं। अब जब बीजिंग ऐसे बम बना रहा है जो ‘न्यूक्लियर नहीं लेकिन न्यूक्लियर जैसे’ हैं, तब वैश्विक सैन्य रणनीतियां पूरी तरह बदलनी तय हैं।

भारत के लिए तुरंत चेतावनी

भारत-चीन सीमा पर पहले ही तनाव का माहौल है। ऐसे में चीन के पास ऐसा हथियार होना जिसे वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों की आड़ में तैनात कर सके, भारत के लिए बड़ा रणनीतिक सिरदर्द है। भारत को अब सिर्फ परमाणु संतुलन नहीं, बल्कि इस तरह के ‘ग्रे ज़ोन’ हथियारों की भी तैयारी करनी होगी।

भारत को अपनी डिफेंस इंडस्ट्री में ऐसे लो-कॉस्ट, हाई-इम्पैक्ट हथियार विकसित करने की जरूरत है, जो चीन के इस तकनीकी छलांग का जवाब दे सकें। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चीन की इस चालाकी का पर्दाफाश करना भी जरूरी है।

US और ताइवान की चिंता बढ़ी

अमेरिका और ताइवान पहले से ही चीन की आक्रामकता से सतर्क हैं। इस नई बम तकनीक ने वॉशिंगटन की चिंता और बढ़ा दी है। अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर चीन इस तकनीक को आगे बढ़ाता है तो ताइवान पर किसी संभावित हमले में यह बड़ा हथियार बन सकता है।

अब सिर्फ सेना नहीं, रणनीति भी बदलिए

दुनिया अब पारंपरिक हथियारों से आगे निकल चुकी है। China ने जो किया है, वह दिखा रहा है कि अगला युद्ध ‘न्यूनतम परमाणु प्रभाव, अधिकतम विनाश’ वाला होगा। भारत, अमेरिका और उनके सहयोगियों को अब हथियारों की इस नई रेस में खुद को तैयार करना होगा। वरना ये 2 किलो का बम, किसी दिन पूरी दुनिया की नींव हिला सकता है।

पेड़ से कार के टकराने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कुशीनगर हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख

Tags: China
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Strategic Shift: अमेरिका एक बार फिर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप प्रशासन भारत...

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

by Mayank Yadav
नवम्बर 25, 2025

China diplomatic protest: मंगलवार को चीन ने उन आरोपों को सिरे से नकार दिया जिनमें अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली...

पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

by Kanan Verma
नवम्बर 25, 2025

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक भारतीय महिला प्रेमा वांगजोम थोंगडोक कुछ दिनों पहले चीन के शंघाई शहर पहुँची थीं।...

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

by Vinod
अक्टूबर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने जन्म के बाद से गरीबी और बदहाली...

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

by Vinod
सितम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बसा नेपाल बीते तीन दिनों से जल रहा है। सुंदर पहाड़ियों से बर्फीली हवा...

Next Post
Baby dental health : क्या छुहारे की पावर से बच्चों के टीथिंग ट्रबल्स होंगे दूर? जानिए दादी-नानी के इस पुराने नुस्खे की सच्चाई

Baby dental health : क्या छुहारे की पावर से बच्चों के टीथिंग ट्रबल्स होंगे दूर? जानिए दादी-नानी के इस पुराने नुस्खे की सच्चाई

Pope Francis

ब्रेकिंग न्यूज़: पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन, पूरी दुनिया में शोक की लहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist