शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

China Japan Dispute: चीन की जापान को धमकी… ‘हिरोशिमा-नागासाकी से भी बड़ा दर्द देंगे!’

बीजिंग। ताइवान विवाद के बीच चीन ने जापान को सख्त चेतावनी दी है। विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि टोक्यो ताइवान को भड़का रहा है, और अगर उसने रुख नहीं बदला तो उसे हिरोशिमा-नागासाकी से भी बड़ा दर्द दिया जाएगा।

by Mayank Yadav
मार्च 7, 2025
in Latest News, विदेश
China
Share on FacebookShare on Twitter

China Japan Dispute: ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच चीन ने जापान को खुली धमकी दी है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि टोक्यो ताइवान को भड़का रहा है और अगर उसने अपनी हरकतें नहीं बदलीं, तो उसे हिरोशिमा और नागासाकी से भी बड़ा दर्द झेलना पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है और किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, दूसरी ओर, चीन ने गाजा संकट पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह मिस्र और अन्य अरब देशों द्वारा शुरू की गई शांति योजना का समर्थन करता है। वांग यी ने कहा कि गाजा को जबरन हथियाने से शांति नहीं आएगी, बल्कि और अधिक अराजकता फैलेगी। उन्होंने दो-राज्य समाधान को ज़रूरी बताते हुए फिलिस्तीन के लिए स्वतंत्र राज्य का दर्जा मांगा।

RELATED NEWS

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

नवम्बर 25, 2025
पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

नवम्बर 25, 2025

ताइवान मुद्दे पर चीन की सख्ती, जापान को कड़ी चेतावनी

China लगातार ताइवान को अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जापान और अमेरिका की दखलअंदाजी से उसकी नाराजगी बढ़ गई है। वांग यी ने सीधे तौर पर जापान को चेतावनी देते हुए कहा कि हिरोशिमा पर हुए हमले को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर जापान नहीं सुधरा, तो हम उसे और बड़ा दर्द दे सकते हैं।”

चीन का आरोप है कि जापान ताइवान को चीन के खिलाफ भड़का रहा है। वांग ने कहा कि टोक्यो की शह पर ताइवान उड़ान भर रहा है और इस अस्थिरता को चीन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। बीजिंग का मानना है कि अमेरिका भी ताइवान को हथियार देकर चीन के खिलाफ खड़ा कर रहा है, जो सीधे तौर पर चीन की संप्रभुता के खिलाफ है।

गाजा संकट पर चीन का बड़ा बयान

China के विदेश मंत्री ने गाजा को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि गाजा फिलिस्तीनी क्षेत्र का अभिन्न हिस्सा है और इसे जबरन हथियाने से कोई समाधान नहीं निकलेगा। चीन ने मिस्र और अन्य अरब देशों द्वारा शांति बहाली की पहल का समर्थन किया और सभी देशों से फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की अपील की।

वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक शक्तियों से अपील की कि वे इस संघर्ष के समाधान के लिए गंभीर कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि चीन मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी बना रहेगा।

जापान को पहले भी दे चुका है चीन धमकी

यह पहली बार नहीं है जब China ने जापान को धमकाया है। बीते कुछ महीनों में चीन ने कई बार जापान की सीमा में अपने लड़ाकू विमान और युद्धपोत भेजे हैं। जापान ने इसे चीन की उकसावे वाली कार्रवाई बताया था। कुछ दिनों पहले ही चीन और ताइवान की जल सेना के बीच झड़प हो चुकी है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

अब देखना होगा कि जापान इस धमकी पर कैसी प्रतिक्रिया देता है और क्या यह तनाव किसी बड़े संघर्ष में तब्दील होगा या नहीं।

यहां पढ़ें: Naxalite girl in NCR: एनसीआर में बदलते रही ठिकाने, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ी वांछित नक्सली युवती
Tags: China
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

China

‘अरुणाचल हमारा, उत्पीड़न नहीं!’ चीन ने महिला के आरोपों को नकारा, भारत से फिर भिड़ा

by Mayank Yadav
नवम्बर 25, 2025

China diplomatic protest: मंगलवार को चीन ने उन आरोपों को सिरे से नकार दिया जिनमें अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली...

पासपोर्ट अमान्य’ बताकर 18 घंटे रोक लिया—शंघाई घटना पर भारत ने चीन से जवाब मांगा

अरुणाचल की महिला को शंघाई में रोके जाने पर भारत का कड़ा विरोध, चीन से मांगा जवाब

by Kanan Verma
नवम्बर 25, 2025

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक भारतीय महिला प्रेमा वांगजोम थोंगडोक कुछ दिनों पहले चीन के शंघाई शहर पहुँची थीं।...

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

यहां पर लगती है दुल्हनों की मंडी, डेढ़ लाख में मिल जाती है खूबसूरत बीवी

by Vinod
अक्टूबर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जो अपने जन्म के बाद से गरीबी और बदहाली...

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश के बाद अब जला नेपाल, कौन है वो, जो भारत के पड़ोसी देशों में करा रहा ‘तख्तापलट’

by Vinod
सितम्बर 10, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहाड़ों पर बसा नेपाल बीते तीन दिनों से जल रहा है। सुंदर पहाड़ियों से बर्फीली हवा...

China

China new bomb: 2 किलो का ‘न्यूक्लियर से भी खतरनाक’ बम, भारत-ताइवान के लिए बड़ा खतरा!

by Mayank Yadav
अप्रैल 21, 2025

China new bomb: चीन ने एक बार फिर पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। इस बार कारण है उसका...

Next Post
Holi Ke Totke : होली के दिन करें ये अचूक उपाय, पाएं हर समस्या का समाधान

Holi Ke Totke : होली के दिन करें ये अचूक उपाय, पाएं हर समस्या का समाधान

Mathura News

'अयोध्या, काशी के बाद अब है मथुरा की बारी..' बरसाना में CM योगी का बड़ा ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist