बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

दिल्ली के बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ भी हुआ भयानक बॉम्ब ब्लास्ट, 5 की मौत 25 घायल…

दिल्ली में हुए कार विस्फोट की तरह पाकिस्तान में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के पास भी एक बड़ा कार विस्फोट हुआ है।

by Gulshan
नवम्बर 11, 2025
in Latest News, विदेश
Pakistan Bomb Blast
Share on FacebookShare on Twitter

Pakistan Bomb Blast : दिल्ली में हुए कार धमाके जैसी ही एक भयावह घटना अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के पास खड़ी एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज़ आसपास के इलाकों में दूर-दूर तक सुनी गई और कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

हाईकोर्ट की पार्किंग में खड़ी कार में हुआ धमाका 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट हाईकोर्ट की पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में हुआ। धमाके के बाद कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर मौजूद कई वकील और आम नागरिक घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस और राहतकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : कौन हैं डॉक्टर परवेज अंसारी ? जिनको लेकर लखनऊ में बवाल…

प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि यह धमाका कार में लगे गैस सिलेंडर के फटने से हुआ। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं ताकि किसी साजिश या आतंकी गतिविधि की संभावना को नकारा न जाए।

आस-पास की इमारतों को कराया गया खाली 

पुलिस के अनुसार, घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, और प्रशासन ने आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है।अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है और धमाके के वास्तविक कारण का पता जल्द लगाया जाएगा। फिलहाल, राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है।

Tags: Pakistan Bomb Blast
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

बराबंकी में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘रहेंगे हिंदुस्तान में, खाएंगे हिंदुस्तान का, लेकिन वंदे मातरम बोलने से करेंगे इंकार’

दिल्ली ब्लास्ट में Telegram कनेक्शन का खुलासा, आतंकियों की नई पनाह बना मैसेजिंग ऐप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In