शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन है वो ‘राक्षस’ ? जिसकी गिरफ्तारी पर Donald Trump ने पाकिस्तान को कहा ‘शुक्रिया’

Donald Trump : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि काबुल एयर पोर्ट के बाहर 2021 में हुए एक घातक आत्मघाती बम विस्फोट के लिए कथित रूप से जिम्मेदार....

by Kirtika Tyagi
मार्च 5, 2025
in Latest News, विदेश
Donald Trump

Donald Trump

Share on FacebookShare on Twitter

Donald Trump : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि काबुल एयर पोर्ट के बाहर 2021 में हुए एक घातक आत्मघाती बम विस्फोट के लिए कथित रूप से जिम्मेदार इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

26 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को निशाना बनाते हुए हमलावर ने एक डिवाइस में विस्फोट किया था। धमाके में लगभग 170 अफगानी और 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी।

RELATED NEWS

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Hormuz Clash: होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान का पलटवार ,बोला- शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

अगस्त 13, 2026
Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

अगस्त 11, 2026

अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार

अप्रैल 2023 में, व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि हमले की साजिश में शामिल इस्लामिक स्टेट के एक कमांडर को अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार के एक ऑपरेशन में मार दिया गया।

अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार कांग्रेस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि पाकिस्तान ने ‘उस अत्याचार के लिए जिम्मेदार शीर्ष आतंकवादी’ की गिरफ्तारी में मदद की। उन्होंने कहा, “और वह अमेरिकी न्याय की तेज तलवार का सामना करने के लिए यहां आ रहा है।”

ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती जो बाइडेन की ‘अफगानिस्तान से विनाशकारी और अक्षम वापसी’ की निगरानी पर कटाक्ष किया। उन्होंने ‘इस राक्षस को गिरफ्तार करने में मदद करने के लिए’ पाकिस्तान को धन्यवाद दिया, लेकिन संदिग्ध या गिरफ्तारी अभियान का कोई विवरण नहीं दिया।

एक्स पर किया ये पोस्ट 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद शरीफुल्लाह के रूप में की है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया, “मैं रिपोर्ट कर सकता हूं कि आज रात एफबीआई, डीओजे (न्याय विभाग), और सीआईए (केंद्रीय खुफिया एजेंसी) ने अफगानिस्तान से वापसी के दौरान एबी गेट पर 13 अमेरिकी सैनिकों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों में से एक को प्रत्यर्पित किया।”

अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने पटेल की तारीफ की, क्योंकि उन्होंने एफबीआई को उनके और उनके राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल होने से दूर रखा।

एक्सियोस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीआईए शरीफुल्लाह के ठिकानों पर नजर रख रही थी और उसने पाकिस्तान के साथ जानकारी साझा की। इस्लामाबाद ने उसे पकडऩे के लिए पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर एक ‘स्पेशल यूनिट’ भेजी।

पाकिस्तान ने दस दिन पहले अमेरिका को शरीफुल्लाह के पकड़े जाने की सूचना दी थी। पटेल, सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से इस बारे में बात की थी।

एक्सियोस ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी शरीफुल्लाह के पकड़े जाने को इस बात का संकेत मानते हैं कि पाकिस्तान ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है. बाइडेन ने पाकिस्तान को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, जिसे आतंकवाद से निपटने में सहयोग करने के लिए अनिच्छुक माना जाता था।

Tags: Donald Trump
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Hormuz Clash: होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान का पलटवार ,बोला- शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Iran Rejects: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने...

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Trump Media financial loss 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) को इस...

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Trump Secret Flight From Turkey: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने तुर्किये में NATO सम्मेलन के बाद ब्रिटेन जाने...

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Strategic Shift: अमेरिका एक बार फिर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप प्रशासन भारत...

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेन...

Next Post
pm modi

केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा में सॉफ्ट टेनिस इंडिया इंटरनेशनल चैंपियनशिप का आयोजन, महामहिम राष्ट्रपति को दिया गया आमंत्रण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist