शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

एलॉन मस्क ने अमेरिका में किया नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान, ट्रंप को सीधी टक्कर देने को तैयार

एलॉन मस्क ने "अमेरिका पार्टी" के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का उद्देश्य अमेरिकियों को दो पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाना है। मस्क का दावा है कि एक सर्वेक्षण में जनता ने नए राजनीतिक विकल्प की मांग में 2:1 का समर्थन किया, जिसके बाद इस पार्टी का गठन किया गया।

by Gulshan
जुलाई 6, 2025
in Latest News, विदेश
Elon Musk
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

अगस्त 6, 2026
Market Update: ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार को राहत, क्रूड ऑयल की गिरावट से गैप-अप ओपनिंग के आसार

Market Update: ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार को राहत, क्रूड ऑयल की गिरावट से गैप-अप ओपनिंग के आसार

जुलाई 27, 2026

Elon Musk : अमेरिका के 249वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बहुचर्चित “वन बिग ब्यूटीफुल” कानून को लागू कर दिया। वहीं, ट्रंप के पूर्व सहयोगी और उद्योगपति एलॉन मस्क ने “अमेरिका पार्टी” के नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। मस्क का कहना है कि इस पार्टी का उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों को एक-पार्टी सिस्टम से मुक्ति दिलाना है। मस्क की इस घोषणा ने अमेरिकी राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है।

मस्क ने अपनी इस नई पार्टी की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) पर की। अपनी पोस्ट में उन्होंने हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए लिखा, “आज ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए किया गया है।” मस्क ने यह भी दावा किया कि सर्वेक्षण में 2:1 के अनुपात में जनता ने एक नए राजनीतिक विकल्प की मांग की है। उन्होंने कहा, “आप एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते थे, और अब यह पार्टी आपके सामने है।”

क्यों हुआ पार्टी का गठन ? 

अपनी घोषणा में मस्क ने मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा, “हम एक पार्टी सिस्टम में जी रहे हैं, जो बर्बादी और भ्रष्टाचार से देश को दिवालिया बना रहा है, न कि लोकतंत्र में।” मस्क ने यह भी कहा कि ‘अमेरिका पार्टी’ का गठन इस उद्देश्य से किया गया है कि अमेरिकी नागरिक अपनी खोई हुई स्वतंत्रता को वापस पा सकें।

COMPLEX | Elon Musk made the announcement on X earlier today. He said he's  launching the “America Party” to challenge what he calls the “uniparty”...  | Instagram

यह भी पढ़ें : मुहर्रम ताजिया जुलूस से पहले दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी…

4 जुलाई को, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक पोल जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से पूछा था, “क्या अब स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर, हम दो-पार्टी सिस्टम से स्वतंत्रता चाहते हैं? क्या हमें ‘अमेरिका पार्टी’ बनानी चाहिए?” इस पोल में 65.4% लोगों ने “हां” में वोट किया, जबकि 34.6% ने “ना” कहा। मस्क ने इस मजबूत जनसमर्थन को अपनी पार्टी के लॉन्च का कारण बताया और इसे दोनों प्रमुख दलों – रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के प्रति बढ़ते असंतोष का परिणाम बताया।

पहले ही मस्क ने दे दिया था संकेत 

इससे पहले, मस्क ने अपनी एक पोस्ट में संकेत दिया था कि वह अमेरिका में एक तीसरी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने इसे टेस्ला और स्पेसएक्स की तरह एक चुनौतीपूर्ण कदम बताया था, जिसमें सफलता की संभावना कम जरूर है, लेकिन अगर यह सफल हुआ, तो पूरी राजनीति का परिदृश्य बदल सकता है। यह ऐलान उस वक्त हुआ है जब मस्क ने ट्रंप प्रशासन से दूरी बना ली और DOGE क्रिप्टोकरंसी से भी बाहर हो गए हैं, जिससे उनके राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है।

Tags: Elon Musk
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Elon Musk Net Worth Crash: दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क को कुछ ही घंटों के भीतर अपनी संपत्ति...

Market Update: ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार को राहत, क्रूड ऑयल की गिरावट से गैप-अप ओपनिंग के आसार

Market Update: ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार को राहत, क्रूड ऑयल की गिरावट से गैप-अप ओपनिंग के आसार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Market Trend Global Signals: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से राहत भरे संकेत...

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

AI Economy : दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने भविष्य की अर्थव्यवस्था को लेकर एक ऐसा...

SpaceX Mega IPO: स्पेसएक्स के आईपीओ पर दुनिया की नजर ,कंपनी ने खेला बड़ा दांव, वैल्यूएशन पहुंच सकता है 1.75 ट्रिलियन डॉलर

SpaceX Mega IPO: स्पेसएक्स के आईपीओ पर दुनिया की नजर ,कंपनी ने खेला बड़ा दांव, वैल्यूएशन पहुंच सकता है 1.75 ट्रिलियन डॉलर

by Kirtika Tyagi
जून 4, 2026

SpaceX Mega IPO : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल एलन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स जल्द...

Elon Musk

Elon Musk ने रचा इतिहास: $700 अरब नेटवर्थ वाले पहले इंसान बने, पैसों की हुई ऐसी बारिश कि सब देखते रह गए!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 21, 2025

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया...

Next Post
Business News

7 जुलाई को चमकेगा रेलवे का सितारा! इस कंपनी को मिला 143 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

रामायण से चर्चा में आई एक्ट्रेस की सादगी भरी लाइफस्टाइल, जानिए उनके फिट और ग्लोइंग रहने के आसान तरीके

रामायण से चर्चा में आई एक्ट्रेस की सादगी भरी लाइफस्टाइल, जानिए उनके फिट और ग्लोइंग रहने के आसान तरीके

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist