मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

रूस और फ़िनलैंड के बीच गरमा-गर्मी बढ़ी, NATO को लेकर हुआ विवाद

by Web Desk
मई 14, 2022
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Russia Finland NATO Dispute : पुतिन के एक वरिष्ठ सहयोगी ने ब्रिटेन पर परमाणु हथियार दागने की धमकी देते हुए दावा किया है कि इसमें सिर्फ तीन मिनट लगेंगे। ड्यूमा के रक्षा समिति के डेप्युटी चेयरमैन अलेक्सी ज़ुरावलेव ने दावा किया कि नाटो में शामिल होने का इच्छुक फिनलैंड सिर्फ 10 सेकेंड में साफ हो जाएगा। ज़ुरावलेव की धमकियां ऐसे समय पर आई हैं जब यूक्रेन में पुतिन की सेना बैकफुट पर आ चुकी है और अब फिनलैंड, स्वीडन जैसे दूसरे देश भी नाटो में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।

NATO में शामिल होगा फ़िनलैंड

फिनलैंड घोषणा कर चुका है कि वह नाटो में शामिल होने का समर्थन करता है। इसके बाद शनिवार को रूस ने अपने पड़ोसी देश की बिजली सप्लाई रोक दी। फिनलैंड अपनी कुल बिजली खपत का 10 फीसदी रूस से आयात करता है। ज़ुरावलेव ने कहा कि अगर फिनलैंड इस खेमे में शामिल होना चाहता है तो हमारा लक्ष्य बिल्कुल वैध है, इस देश के अस्तित्व पर सवाल उठाना। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका हमारे देश को धमकी देता है तो हमारे पास आपके लिए सरमत (Satan-2 मिसाइल) है। अगर आप रूस के अस्तित्व को मिटाने की सोचेंगे तो आप राख हो जाएंगे।

RELATED NEWS

Aamir Khan Gauri Spratt Age Gap

Amir Gauri Marrige: गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर आमिर खान की पिछली शादियों तक, जानिए पूरी जानकारी

जुलाई 6, 2026
Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

जुलाई 6, 2026

रूस ने दी हमले की धमकी

ज़ुरावलेव की धमकियां यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि फिनलैंड का कहना है कि वह अमेरिका के साथ है। अच्छा है, लाइन में लग जाइए। फिनलैंड को रूस का आभारी होना चाहिए कि आज वह एक देश के रूप में मौजूद है। उनसे पूछा गया कि क्या रूस फिनलैंड के साथ अपनी सीमा पर परमाणु हथियार तैनात करेगा। उन्होंने कहा, ‘किस लिए? हमें इसकी जरूरत नहीं है। हम सर्बिया में बैठकर एक सरमत से हमला कर सकते हैं जो ब्रिटेन तक भी जा सकती है।’ ज़ुरावलेव ने कहा कि अगर हम कैलिनिनग्राद से हमला करते हैं तो हाइपरसोनिक मिसाइल को पहुंचने में 200 सेकेंड लगेंगे। फिनलैंड की सीमा पर हम रणनीतिक हथियार तैनात नहीं करेंगे। लेकिन यहां किंझल क्लास की मिसाइलें होंगी जो 20 या सिर्फ 10 सेकेंड में फिनलैंड पहुंच सकती हैं। उन्होंने कहा कि रूस अपनी पश्चिमी सीमा पर अपने सैन्य बलों को व्यापक रूप से मजबूत करेगा। रूसी अधिकारी ने दावा किया कि फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के लिए ब्रिटेन और अमेरिका ने उकसाया है।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Tags: natoNews1IndiaRussia Finland NATO DisputeRUSSIA-FINLAND WAR
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Aamir Khan Gauri Spratt Age Gap

Amir Gauri Marrige: गौरी स्प्रैट की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर आमिर खान की पिछली शादियों तक, जानिए पूरी जानकारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Aamir Khan and Gauri Spratt: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।...

Ketan Agrawal Viral Claims

Viral Claims: क्राइम वेब सीरीज जैसी कहानी, प्यार, धोखा और हत्या, इंटरनेट पर चेतन के वायरल पोस्ट, चैट्स ने खड़े किए कई नए सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Ketan Murder Case Viral Claims: केतन अग्रवाल हत्याकांड में मुख्य आरोपी सिया गोयल और सह-आरोपी चेतन चौधरी को लेकर सोशल...

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Next Post

अब पानी के अंदर भी होगा पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक, नौसेना को मिलेंगे 2 घातक युद्धपोत

Start-up में तेजी से उभर रहा है भारत, देश में 1 बिलियन डॉलर के 100 स्टार्टअप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist