शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Political Shift: POK में बड़ा सियासी बदलाव, इफ़्तिख़ार गिलानी बने 17वें प्रधानमंत्री, शपथ लेते ही भारत पर साधा निशाना

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पीएमएल-एन नेता इफ़्तिख़ार गिलानी ने 17वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। जीत के बाद उन्होंने भारत पर निशाना साधा और विकास, शिक्षा, डिजिटल सेवाओं में सुधार के वादे किए।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता इफ़्तिख़ार गिलानी ने पीओके के 17वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। मुज़फ़्फ़राबाद में विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में शपथ लेने के बाद उन्होंने सदन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री पद के चुनाव में गिलानी को 30 वोट मिले, जबकि पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के उम्मीदवार सरदार मुख्तार खान को 14 वोट हासिल हुए।

पुराना भारत विरोध

सत्ता संभालने के बाद अपने पहले ही भाषण में गिलानी ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत पर निशाना साधा। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार का हवाला देते हुए भारत की आलोचना की। उन्होंने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का भी विरोध किया। गिलानी ने दावा किया कि कानून बनाकर कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता।

RELATED NEWS

No Content Available

सेना का आभार

अपने संबोधन में गिलानी ने पाकिस्तान की सेना और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़, पीएमएल-एन प्रमुख नवाज़ शरीफ़ और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ के प्रति भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पीओके में विकास और प्रशासनिक व्यवस्था में ऐसे बदलाव करने की कोशिश करेगी, जैसे पंजाब में मरियम नवाज़ के नेतृत्व में किए जा रहे हैं।

सुधारों का वादा

गिलानी ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सुधार को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। उन्होंने युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा देने और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने का भरोसा दिलाया। सरकारी भर्तियों में कथित गड़बड़ियों को रोकने के लिए उन्होंने नेशनल टेस्टिंग सर्विस (एनटीएस) जैसी थर्ड-पार्टी भर्ती व्यवस्था लागू करने की योजना भी बताई। उनका कहना है कि इससे नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

डिजिटल सेवाओं पर जोर

नए प्रधानमंत्री ने पीओके में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार की भी बात कही। नागरिकों की शिकायतों के तेजी से समाधान के लिए ‘डिजिटल सिटिज़न पोर्टल’ शुरू करने का वादा किया गया। इसके साथ ही उन्होंने माना कि क्षेत्र के कई हिस्सों में इंटरनेट कनेक्टिविटी अभी भी गंभीर समस्या है। गिलानी ने इसे सुधारने और लोगों को बेहतर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

शहबाज़ ने दी बधाई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी इफ़्तिख़ार गिलानी को पीओके का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने गिलानी की जीत का श्रेय नवाज़ शरीफ़ के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। शहबाज़ ने उम्मीद जताई कि नई सरकार क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी। साथ ही, उन्होंने पीओके के लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहयोग जारी रखने की बात कही।

Tags: Iftikhar GilaniPOK Politics
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Javed Miandad Emotional: इमरान खान को याद कर रो पड़े दिग्गज क्रिकेटर, सरकार से की रिहाई की अपील

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

Neeraj Chopra Injury: एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, टखने की चोट ने रोकी रफ्तार, सीजन हुआ खत्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist