Monday, May 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Marco Rubio India Visit: भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, अमेरिका, रूस और भारत के रिश्तों को लेकर किसने किया बड़ा ऐलान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे के बीच रूस ने भारत को ऊर्जा सप्लाई जारी रखने का बड़ा भरोसा दिया है। इससे भारत, रूस और अमेरिका के रिश्तों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

by Kirtika Tyagi
May 25, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

India Russia US Relations: अमेरिका के विदेश मंत्री Marco Rubio के भारत दौरे ने दुनिया की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। उनकी भारत यात्रा के बाद चीन, ईरान और कई यूरोपीय देशों में हलचल तेज हो गई है। ईरान ने भी इस यात्रा पर तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी है। वहीं दूसरी तरफ रूस ने भारत को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

रूस ने फिर दिखाई दोस्ती

भारत और रूस की दोस्ती लंबे समय से मजबूत मानी जाती है। ऊर्जा संकट के दौर में भी रूस लगातार भारत के साथ खड़ा नजर आया है। जब दुनिया के कई देशों में तेल और गैस को लेकर परेशानी बढ़ रही थी, तब रूस ने भारत को भरोसा दिलाया था कि ऊर्जा सप्लाई में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

RELATED NEWS

China reaction on Putin India visit

China statement: पुतिन की भारत यात्रा पर चीन बोला, भारत, रूस और चीन के मजबूत रिश्ते वैश्विक स्थिरता की गारंटी

December 9, 2025

कुछ समय पहले रूस के विदेश मंत्री ने साफ कहा था कि भारत अपने फैसले खुद लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। इस बयान को दुनिया ने भारत और रूस के मजबूत रिश्तों के संकेत के तौर पर देखा था।

रूस का नया बड़ा ऐलान

अब भारत में रूस के डिप्टी चीफ मिशन Roman Babushkin ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस भारत के लिए कच्चे तेल का भरोसेमंद सप्लायर बना रहेगा। इसके साथ ही दोनों देश अब भारतीय शहरों में गैस सप्लाई, सीएनजी स्टेशन बढ़ाने और नई तेल-गैस व पेट्रोकेमिकल परियोजनाओं पर भी काम करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

ऊर्जा संकट के बीच अहम बयान

रूस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की वजह से पूरी दुनिया की एनर्जी सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद रूस भारत को लगातार तेल सप्लाई कर रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग और मजबूत हो सकता है।

भारत-अमेरिका के बीच अहम चर्चा

भारत दौरे के दौरान मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और विदेश मंत्री S. Jaishankar से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा, व्यापार, मिडिल ईस्ट संकट, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

वीजा मुद्दे पर भी हुई बात

बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय नागरिकों को अमेरिकी वीजा मिलने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया। इस पर मार्को रुबियो ने कहा कि भारतीय समुदाय अमेरिका की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता है और अमेरिका इसे अच्छी तरह समझता है।

दुनिया की नजर भारत पर

भारत इस समय अमेरिका और रूस दोनों के साथ अपने रिश्तों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ा रहा है। यही वजह है कि दुनिया की नजर भारत की विदेश नीति पर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा के मुद्दों पर भारत की भूमिका और मजबूत हो सकती है।

Tags: India Russia RelationsMarco Rubio India Visit
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

China reaction on Putin India visit

China statement: पुतिन की भारत यात्रा पर चीन बोला, भारत, रूस और चीन के मजबूत रिश्ते वैश्विक स्थिरता की गारंटी

by SYED BUSHRA
December 9, 2025

China on Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा को लेकर चीन ने स्वागत योग्य प्रतिक्रिया दी...

Next Post
Uttar Pradesh के 600 सरकारी स्कूलों में बनेंगी ‘ड्रीम लैब’, छात्रों को AI और रोबोटिक्स की ट्रेनिंग

Uttar Pradesh के 600 सरकारी स्कूलों में बनेंगी ‘ड्रीम लैब’, छात्रों को AI और रोबोटिक्स की ट्रेनिंग

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को  दी दर्दनाक मौत

Moradabad Murder Case: करंट, जहर और साजिश, रिश्तों को किया शर्मसार, प्रेमी संग मिल पति को दी दर्दनाक मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist