Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

International news :अब सिर्फ 4 दिन काम, बाकी दिन आराम जानिए किन देशों ने अपनाया नया वर्क वीक सिस्टम

जापान सरकार हफ्ते में 4 दिन काम और 3 दिन छुट्टी वाले सिस्टम की तरफ बढ़ रही है। इससे प्रोडक्टिविटी, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन संतुलन में सुधार देखने को मिला है।

by SYED BUSHRA
April 21, 2025
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Japan 4 Day Workweek Model: अब तक हम यही मानते आए हैं कि ज़्यादा काम करने से ही ज़्यादा नतीजे मिलते हैं। लेकिन जापान अब इस सोच को बदलने की कोशिश कर रहा है। वहां की सरकार अब 5 दिन की बजाय 4 दिन के वर्कवीक सिस्टम की तरफ कदम बढ़ा रही है। यानी अब कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है। इस बदलाव का मकसद है लोगों की मानसिक सेहत, काम के नतीजों और उनकी ज़िंदगी के संतुलन को बेहतर बनाना।

‘करोशी’ से बचाने की कोशिश

जापान दुनिया भर में अपने ‘वर्कहोलिक कल्चर’ के लिए जाना जाता है। यहां के लोग हफ्ते में घंटों-घंटों तक ऑफिस में काम करते हैं। इसका असर उनकी सेहत और निजी ज़िंदगी पर भी पड़ता है। इतना ही नहीं, यहां ‘करोशी’ यानी ओवरवर्क से मौत तक के मामले सामने आते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जापान सरकार अब कर्मचारियों को राहत देने के लिए वर्किंग डेज़ को कम करने की दिशा में गंभीरता से सोच रही है।

RELATED NEWS

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

June 11, 2026
Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

May 30, 2026

रिपोर्ट क्या बताती है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की कई कंपनियों ने 4 डे वर्क वीक को अपनाना शुरू कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट जापान ने पहले इसका ट्रायल किया था। नतीजा यह निकला कि जब कर्मचारियों ने हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम किया और 3 दिन छुट्टी ली, तो उनकी प्रोडक्टिविटी 40% तक बढ़ गई। इसके अलावा बिजली और ऑफिस खर्चों में भी अच्छी खासी बचत हुई।

और कौन-कौन से देश कर रहे हैं ऐसा?

जापान इस रास्ते पर चलने वाला अकेला देश नहीं है।

आइसलैंड ने 2015 से 2019 के बीच 4 डे वर्क वीक का सफल ट्रायल किया।

स्पेन, न्यूज़ीलैंड, यूके और जर्मनी में भी इस सिस्टम को लेकर सकारात्मक नतीजे आए हैं।

अमेरिका और कनाडा में तो कई प्राइवेट कंपनियां पहले ही इस मॉडल को अपना चुकी हैं और वहां के कर्मचारी इससे काफी खुश हैं।

क्या भारत में भी हो सकता है ये बदलाव?

भारत में भी वर्क-लाइफ बैलेंस एक बड़ी समस्या है। ऑफिस के काम का तनाव और लंबा वर्किंग टाइम कई बार कर्मचारियों की सेहत और रिश्तों पर असर डालता है। ऐसे में अगर भारत की कंपनियां 4 डे वर्क वीक को अपनाती हैं, तो इससे लोगों की कार्यक्षमता और मानसिक सेहत दोनों में सुधार हो सकता है। हालांकि, इसकी सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि किस सेक्टर में यह लागू किया जा रहा है। कुछ इंडस्ट्रीज के लिए यह फॉर्मूला आसानी से लागू हो सकता है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में इसमें मुश्किलें भी आ सकती हैं।

Tags: International Newswork culture
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

by Kirtika Tyagi
June 11, 2026

Oman Coast Tanker Attack: मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमान के तट के...

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

by Kirtika Tyagi
May 30, 2026

India Cyprus Defence Partnership: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत ने हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक संबंधों को लगातार मजबूत किया...

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

Nimisha Priya Execution: निमिषा प्रिया की फांसी टली, लेकिन माफी से इंकार मौत मिलेगी या रिहाई सस्पेंस बरकरार

by SYED BUSHRA
July 20, 2025

Nimisha Priya's case update: केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया यमन की राजधानी सना की जेल में बंद...

Nina Kutina Gokarna Cave Story

Nina kutina Gokarna cave story : प्रकृति के साथ जीने वाली नीना की कहानी बग़ैर वीज़ा भारत में क्यों रह रहीं थी, खोले राज़

by SYED BUSHRA
July 17, 2025

Nina's Life with Nature and Struggles:कर्नाटक के गोकर्ण में एक गुफा में रह रही रूसी महिला नीना कुटीना की कहानी...

Nimisha Priya execution postponed amid blood money negotiations in Yemen

Execution Postponed: निमिषा प्रिया की फांसी टली मौत का खतरा नहीं,क्या ग्रैंड मुफ्ती की कोशिशों से मिली राहत

by SYED BUSHRA
July 16, 2025

Execution Postponed: यमन की सना जेल में बंद केरल की निवासी निमिषा प्रिया को राहत मिली है। जेल प्रशासन ने...

Next Post
Heart Health: क्या Genetic heart risk को जड़ से खत्म कर पाएगी ये ‘गेम-चेंजर’ दवा ? जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

Heart Health: क्या Genetic heart risk को जड़ से खत्म कर पाएगी ये 'गेम-चेंजर' दवा ? जानिए क्या है इसकी ख़ासियत

CBSE Board Result 2025: कब आएंगे 10वीं ,12वीं के नतीजे, जानिए तारीख, वेबसाइट्स और चेक करने का तरीका

CBSE Board Result 2025: कब आएंगे 10वीं ,12वीं के नतीजे, जानिए तारीख, वेबसाइट्स और चेक करने का तरीका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist