गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

पत्नी व 3 बच्चों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले एलन मस्क, टेस्ला मोटर्स के CEO को बदले में मिला ये गिफ्ट

पीएम नरेंद्र मोदी से एलन मस्क ने अपने पूरे परिवार के साथ मुलाकात की। बताया जा रहा है कि पीएम के साथ मुलाकात में मस्क ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

by Vinod
फ़रवरी 14, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। फ्रांस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। वह देररात करीब दो बजे यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ऐतिहासिक मुलाकात करने जा रहे हैं। प्रेसीडेंट ट्रंप चुनाव जीतने के बाद जापान, इजराइल के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। इसी क्रम में पीएम मोदी ने टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क के साथ बैठक की।

दौरे से ठीक पहले बोले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार की सुबह अपनी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और अन्य अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। अमेरिका यात्रा से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह यात्रा उनके पहले कार्यकाल में सहयोग की सफलताओं को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच साझेदारी को और बढ़ाने तथा गहरा करने के लिए एजेंडा विकसित करने का अवसर होगा।

RELATED NEWS

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

नवम्बर 6, 2025
Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

अगस्त 7, 2025

पीएम मोदी से मिले एलन मस्क

पीएम नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में ठहरे हुए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात से पहले वह अमेरिकी खुफिया एजेंसी की निदेशक तुलसी गबार्ड से रूबरू हुए। इसके बाद यूएस के एनएएस से मिले। इसी दौरान टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ब्लेयर हाउस पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी से मस्क मिले। दोनों के बीच करीब 55 मिनट तक बैठक चली। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

एलन मस्क ने कई मुद्दों पर की चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी और टेस्ला सीईओ एलन मस्क के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि बातचीत में स्टारलिंंक का कारोबार भारत में शुरू करने पर भी बातचीत हुई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही स्टारलिंंक भारत में अपनी ब्रॉडबैंड सेवा शुरू कर सकता है। रॉयटर्स के मुताबिक, मस्क को भारत में ब्र्रॉडबैंड सेवा शुरू किए जाने का आश्वासन पीएम मोदी की तरफ से मिल गया है।

की जा रही समीक्षा

बता दें, स्टारलिंक के लाइसेंस आवेदन की समीक्षा की जा रही है और यह दूरसंचार विभाग के पास लंबित है। हालांकि, भारत सरकार ने नीलामी के बजाय प्रशासनिक माध्यमों से स्पेक्ट्रम आवंटन के मस्क के प्रस्ताव का समर्थन किया है। भारतीय ऑपरेटरों ने स्पेक्ट्रम के प्रशासनिक आवंटन का विरोध करते हुए कहा है कि यह ‘समान अवसर’ के खिलाफ होगा क्योंकि उन्होंने बोली लगाकर बहुत अधिक कीमत पर स्पेक्ट्रम हासिल किया है।

बशर्ते भारत टैरिफ कम करे

भारत सरकार की सुरक्षा चिंताओं पर ऐसा माना जाता है कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने आश्वासन दिया है कि डेटा को स्थानीय स्तर पर संग्रहीत किया जाएगा। मस्क टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ कम करने के लिए भी पैरवी कर रहे हैं। मस्क ने भारत को टेस्ला के कम लागत वाले ईवी मॉडल निर्यात करने पर सहमति जताई थी, बशर्ते भारत टैरिफ कम करे।

मुलाकात बहुत अच्छी रही

मीटिंंग के बाद जब मस्क बाहर निकलकर आए और उनसे पूछा गया कि पीएम मोदी के साथ मुलाकात कैसे रही तो मस्क ने थम्सअप का इशारा किया और मुलाकात को बहुत बढ़िया बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, इसमें लिखा है कि मुलाकात बहुत अच्छी रही। मस्क के साथ उनके तीनों बच्चे भी पीएम मोदी से मिले।

एनएएस माइकल वॉल्ट्स से मिले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी एनएएस माइकल वॉल्ट्स से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि एनएसए के साथ सार्थक बैठक हुई। वह हमेशा भारत के महान मित्र रहे हैं। रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा भारत-अमेरिका संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं और इन मुद्दों पर हमारी शानदार चर्चा हुई। एआई, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की प्रबल संभावना है।

वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप से मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज वॉशिंगटन डीसी में मुलाकात होगी। इस मीटिंग के बाद कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। दोनों की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में होगी। दोनों ग्लोबल लीडर इस दौरान द्विपक्षीय बैठक करेंगे और इसके बाद प्रेस स्टेटमेंट भी जारी करेंगे। ट्रंप और पीएम मोदी साथ में डिनर भी करेंगे।

 

Tags: PM Modi visit AmericaPM Narendra Modi met Elon MuskPM Narendra Modi on America tourPresident Donald TrumpPrime Minister Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

जानें हिन्दुस्तानी महमूद और मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी की कहानी, जो चुने गए न्यूयॉर्क के मेयर

by Vinod
नवम्बर 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। लंदन के बाद अब न्यूयॉर्क के मेयर की कुर्सी पर एक हिन्दुस्तानी बैठेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति...

Kamar Mohsin Shaikh rakhi tradition with PM Modi

खून का नहीं भावनाओं का रिश्ता ,कौन है वह मुस्लिम बहन जो पीएम मोदी को 30 साल से बांध रही है राखी

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2025

A Special Rakhi for the PM:  रक्षाबंधन जैसे ही पास आता है, गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली कमर मोहसिन...

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

PM Modi Jammu Visit : कटरा से खड़े होकर गरजे पीएम नरेंद्र मोदी, 6 मई की रात पाकिस्तान पर कुछ ऐसे कयामत बरसी

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  एक महीने पहले 6 मई की रात पाकिस्तान पर कयामत बरसी थी। पाकिस्तान कभी ऑपरेशन सिंदूर...

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के लिए रवाना की वंदे भारत ट्रेन, 130 साल बाद मिली सौगात तो मुस्कराया ‘महाराजा’ का ‘स्वर्ग’

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल...

धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

धरती के ‘स्वर्ग’ को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया अद्भुत गिफ्ट, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की क्या है खासियत

by Vinod
जून 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। PM Narendra Modi Inaugurates World’s Highest Railway Bridge प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धरती के...

Next Post
Noida News

नोएडा में अवैध रूप से रह रहे 8 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी आधार और पैन कार्ड बरामद

Mahakumbh 2025

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर चाकू से हमला, तीन शिष्याएं गंभीर रूप से घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist