मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

माफी के बाद समधी पर मेहरबान हुईं मायावती, अशोक सिद्धार्थ बने सुपर कॉर्डिनेटर

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में पार्टी में लौटे अपने समधी और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बनाकर चार राज्यों का प्रभार सौंपा गया है।

by Mayank Yadav
सितम्बर 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में चुनावी तैयारी और अंदरूनी बदलावों का दौर तेज हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी सुप्रीमो मायावती लगातार नाराज नेताओं को वापस जोड़ने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में हाल ही में सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर पार्टी में लौटे अशोक सिद्धार्थ को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें केंद्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर चार महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभार दिया गया है। अशोक सिद्धार्थ, जो बसपा सुप्रीमो Mayawati के समधी और आकाश आनंद के ससुर भी हैं, अब गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का काम करेंगे। इस फैसले को बसपा में रणनीतिक बदलाव की अहम कड़ी माना जा रहा है।

मायावती का दांव और सिद्धार्थ की वापसी

अशोक सिद्धार्थ कभी बसपा के अहम चेहरे रहे हैं और सांसद भी रह चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर मायावती से माफी मांगी थी। इस माफी के कुछ ही घंटों बाद मायावती ने उन्हें पार्टी में वापस लेने का ऐलान कर दिया। खास बात यह रही कि यह फैसला उसी समय हुआ जब कुछ दिन पहले ही Mayawati ने अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया था। अब आकाश के समधी अशोक सिद्धार्थ को भी केंद्रीय जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

RELATED NEWS

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

अगस्त 25, 2026
UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

अगस्त 22, 2026

चार राज्यों की जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक अशोक सिद्धार्थ को गुजरात, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी दी गई है। इन राज्यों में बसपा का जनाधार सीमित रहा है, ऐसे में पार्टी ने उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ इन राज्यों में बैठकों, कार्यकर्ता संवाद और रणनीतिक कार्यक्रमों के जरिए पार्टी की पकड़ बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

संगठन में सेक्टर आधारित ढांचा

बसपा ने देश को छह सेक्टरों में बांटा है और हर सेक्टर में तीन से चार राज्यों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रत्येक सेक्टर के कार्यों की समीक्षा अब आकाश आनंद करेंगे। अशोक सिद्धार्थ की नई नियुक्ति इसी संरचना का हिस्सा है। पार्टी में यह संदेश भी गया है कि जो नेता माफी मांगकर लौटेगा, उसे सम्मानजनक भूमिका दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मायावती का यह कदम 2027 के चुनावों की तैयारी से जुड़ा है। पार्टी धीरे-धीरे पुराने चेहरों को वापस लाकर संगठन को मजबूती देना चाहती है। आकाश आनंद की युवा नेतृत्व की छवि और अशोक सिद्धार्थ का अनुभव मिलकर बसपा के लिए नई राह तैयार कर सकते हैं।

तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

Tags: Mayawati
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

 BSP Punjab Election: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति साफ...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Mayawati BSP 2027 Election Strategy

UP Politics: 27 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, क्या फिर साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण, भाजपा, सपा में हडकंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Election Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रदेश की सियासत में सभी दल अपनी रणनीति...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Next Post
iPhone 14

हद से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 14! जानिए कैसे उठाएं इस जबरदस्त ऑफर का फायदा

India-Pakistan Match

‘26 भारतीयों की जान जरूरी या पैसा ?...’एशिया कप को लेकर बीजेपी पर गरजे ओवैसी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist