Monday, November 16, 2026 9:08 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Nobel Prize Controversy: मचाडो द्वारा ट्रंप को पदक सौंपने पर मचा बवाल, किसने नोबेल पुरस्कार बांटा नहीं जा सकता नाहीं ट्रांसफर

Nobel Prize Controversy: मचाडो द्वारा ट्रंप को पदक सौंपने पर मचा बवाल, किसने नोबेल पुरस्कार बांटा नहीं जा सकता नाहीं ट्रांसफर

मारिया मचाडो द्वारा ट्रंप को पदक देने पर रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने स्पष्ट किया कि नोबेल पुरस्कार न ट्रांसफर हो सकता है, न रद्द। विजेता की पहचान हमेशा वही रहती है।

by SYED BUSHRA
19/01/2026

Nobel Peace Prize Controversy Explained: वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो द्वारा अपना नोबेल पदक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेंट किए जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले पर रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा है कि नोबेल पुरस्कार और पुरस्कार विजेता को अलग नहीं किया जा सकता। एकेडमी के मुताबिक, नोबेल शांति पुरस्कार किसी भी हालत में साझा या ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। पदक या डिप्लोमा भले ही किसी और के पास चला जाए, लेकिन इससे यह तथ्य नहीं बदलता कि पुरस्कार किसे दिया गया था। इतिहास में नोबेल विजेता का नाम हमेशा वही रहेगा, जिसे समिति ने चुना था।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी का आधिकारिक बयान

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने अपने बयान में कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के तीन मुख्य हिस्से होते हैं। पहला, स्वर्ण पदक, दूसरा डिप्लोमा और तीसरा पुरस्कार राशि। इन तीनों का भविष्य कुछ भी हो, लेकिन पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति का नाम कभी नहीं बदलता। एकेडमी ने स्पष्ट किया कि अगर कोई पदक या डिप्लोमा किसी और को दे दिया जाए या बेच दिया जाए, तब भी उससे नोबेल शांति पुरस्कार विजेता की पहचान पर कोई असर नहीं पड़ता।

नोबेल पुरस्कार न तो शेयर हो सकता है, न रद्द

एकेडमी ने यह भी दोहराया कि नोबेल पुरस्कार न तो किसी और के साथ साझा किया जा सकता है और न ही घोषणा के बाद किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है। एक बार दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार कभी रद्द नहीं होता। यह फैसला अंतिम और स्थायी होता है।
इसके साथ ही कहा गया कि नॉर्वे की नोबेल समिति विजेताओं के रोजमर्रा के राजनीतिक फैसलों या बयानों पर टिप्पणी नहीं करती। पुरस्कार उस योगदान के आधार पर दिया जाता है, जो चयन के समय देखा गया होता है।

RELATED NEWS

Ukraine War खत्म करने पर वॉशिंगटन में बड़ी चर्चा, ट्रंप, ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के बीच शांति समझौते पर क्या बन सकती है बात

Ukraine War खत्म करने पर वॉशिंगटन में बड़ी चर्चा, ट्रंप, ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के बीच शांति समझौते पर क्या बन सकती है बात

August 18, 2025

क्या सच में AltNews वाले जुबैर को मिलने जा रहा है नोबेल पुरस्कार या ये सिर्फ है अफवाह, जानिए क्या है पूरी वजह

October 6, 2022

पदक रखने, बेचने या दान करने की आज़ादी

एकेडमी ने यह भी साफ किया कि नोबेल फाउंडेशन के नियमों में इस बात की कोई रोक नहीं है कि विजेता अपने पदक, डिप्लोमा या पुरस्कार राशि के साथ क्या करे। विजेता चाहे तो इन्हें अपने पास रख सकता है, दान कर सकता है या बेच भी सकता है।

दुनिया भर के कई संग्रहालयों में नोबेल पदक प्रदर्शित हैं। कई विजेताओं ने अपने पदक सामाजिक कार्यों या मानवीय मदद के लिए दान या नीलाम किए हैं।

जब नोबेल विजेताओं ने बेचे या दान किए पदक

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के पदक और डिप्लोमा को उनकी पत्नी ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, जिनेवा को दान किया। रूसी पत्रकार दिमित्री मुरातोव ने अपना पदक बेचकर पूरी रकम यूक्रेनी शरणार्थी बच्चों के लिए दान कर दी।

भौतिकी के नोबेल विजेता लियोन लेडरमैन ने इलाज के खर्च के लिए अपना पदक बेचा, जबकि लेखक नट हैमसन ने 1943 में अपना पदक जर्मनी के प्रचार मंत्री जोसेफ गोएबल्स को भेंट कर दिया था।

इस पूरे मामले में एकेडमी का संदेश साफ है, पदक का मालिक बदल सकता है, लेकिन नोबेल पुरस्कार विजेता नहीं।

Related Posts

Ukraine War खत्म करने पर वॉशिंगटन में बड़ी चर्चा, ट्रंप, ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के बीच शांति समझौते पर क्या बन सकती है बात

Ukraine War खत्म करने पर वॉशिंगटन में बड़ी चर्चा, ट्रंप, ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के बीच शांति समझौते पर क्या बन सकती है बात

August 18, 2025

क्या सच में AltNews वाले जुबैर को मिलने जा रहा है नोबेल पुरस्कार या ये सिर्फ है अफवाह, जानिए क्या है पूरी वजह

October 6, 2022
Next Post
Silver Scam: कान्हा की नगरी में भरोसे पर भारी पड़ा लालच, 75 करोड़ की चांदी लेकर कारोबारी फरार, पुलिस जांच तेज

Silver Scam: कान्हा की नगरी में भरोसे पर भारी पड़ा लालच, 75 करोड़ की चांदी लेकर कारोबारी फरार, पुलिस जांच तेज

Today Horoscope

आज का राशिफल: राजनीतिक संपर्क से लाभ, यात्रा के योग और करियर में बदलाव के संकेत

Aparna Yadav

तलाक का ऐलान और भाजपा में घमासान: अपर्णा यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पार्टी भी परेशान!

POPULAR POST

Kolkata Mumbai Flight Hijack Threat

Flight Alert : कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को मिली हाईजैक की धमकी ,यात्रियों में मचा हड़कंप; क्या थी नोट में लिखी चेतावनी?

November 10, 2026
Surya Gochar 2026

Surya Gochar: 16 दिसंबर तक इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, धन-दौलत और तरक्की के बनेंगे योग

November 15, 2026
Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

Chhath Tragedy : छठ की तैयारी बनी दो बच्चों की मौत की वजह, मिट्टी का टीला धंसा, गांव में पसरा मातम

November 11, 2026
Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

Appointment Letter : कितने युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM योगी ने मुन्ना भाई MBBS का जिक्र कर पहले की भर्तियों पर क्या कहा?

November 11, 2026
Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

Overloaded Bus : रायबरेली में बारातियों से भरी बस ने मचाई तबाही, दुकानों का छज्जा गिरा, मलबे में दबे बच्ची और बुजुर्ग

November 11, 2026
Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

Used Car Guide : पुरानी कार खरीदने जा रहे हैं तो कैसे पकड़ें इंजन और बॉडी की छिपी खराबी?

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India