Monday, November 16, 2026 9:03 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Silver Scam: कान्हा की नगरी में भरोसे पर भारी पड़ा लालच, 75 करोड़ की चांदी लेकर कारोबारी फरार, पुलिस जांच तेज

Silver Scam: कान्हा की नगरी में भरोसे पर भारी पड़ा लालच, 75 करोड़ की चांदी लेकर कारोबारी फरार, पुलिस जांच तेज

मथुरा में 10 कारोबारी 2500 किलो चांदी लेकर फरार हो गए। 75 करोड़ के इस घोटाले से सराफा बाजार में हड़कंप है। पुलिस ने कई टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
19/01/2026

Mathura Silver Scam Shocks Market: मथुरा में सराफा बाजार इन दिनों भारी तनाव में है। शहर के सराफा कारोबार से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां भरोसे के नाम पर 10 कारोबारी करीब 2500 किलो चांदी लेकर फरार हो गए। इस चांदी की अनुमानित कीमत लगभग 75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस घटना के सामने आते ही पूरे सराफा जगत में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मथुरा के करीब चार दर्जन सराफा व्यापारियों ने वर्षों से चले आ रहे आपसी विश्वास के आधार पर इन कारोबारियों को चांदी दी थी। ये कारोबारी चांदी को दूसरे जिलों और राज्यों की मंडियों में बेचते थे और समय पर भुगतान करते थे। लेकिन दिसंबर महीने में चांदी लेने के बाद अचानक उनका संपर्क टूट गया। पहले टालमटोल होती रही, फिर मोबाइल फोन भी बंद हो गए।

एसएसपी ने सौंपी जांच, कई टीमें गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने जांच की जिम्मेदारी एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह को सौंप दी है। साथ ही शहर की पुलिस और एलआईयू को मिलाकर गोपनीय जांच भी शुरू कराई गई है। कुल आठ पुलिस टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से कुछ राजस्थान और हरियाणा के लिए रवाना हो चुकी हैं।

पुलिस के अनुसार, कुछ संदिग्ध कारोबारियों की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। माना जा रहा है कि यह पूरा मामला पहले से सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है।

RELATED NEWS

No Content Available

किसका नाम आया सामने

इस मामले में वृंदावन निवासी कारोबारी दिनेश अग्रवाल का नाम भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वह राजस्थान के उदयपुर की मंडी में चांदी बेचने का काम करता था। दिसंबर में वह सराफा व्यापारियों से चांदी लेकर उदयपुर गया और वहां से लापता हो गया। उसके परिवार ने उदयपुर में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में उसकी आखिरी लोकेशन हरियाणा में मिली है। इसी आधार पर पुलिस की तीन टीमें हरियाणा और राजस्थान में दबिश देने गई हैं।

पुलिस को जांच में आ रही मुश्किलें

पुलिस के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सराफा व्यापारी चांदी से जुड़े ठोस सबूत पेश नहीं कर पा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बड़े स्तर पर चांदी का लेनदेन केवल कागजों पर लिखा जाता है। कई बार न तो जीएसटी के बिल होते हैं और न ही पक्के दस्तावेज। इसी वजह से कुछ व्यापारी पुलिस के सामने खुलकर आने से भी हिचक रहे हैं। हालांकि, कुछ सराफा व्यापारियों ने लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

सच्चाई कारोबारियों की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक आरोपी कारोबारी पकड़े नहीं जाते, तब तक पूरे मामले की सच्चाई सामने आना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और सराफा व्यापारियों से भी सहयोग की अपील की जा रही है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Today Horoscope

आज का राशिफल: राजनीतिक संपर्क से लाभ, यात्रा के योग और करियर में बदलाव के संकेत

Aparna Yadav

तलाक का ऐलान और भाजपा में घमासान: अपर्णा यादव की बढ़ीं मुश्किलें, पार्टी भी परेशान!

Noida techie Yuvraj Mehta

नोएडा टेकनीशियन मौत मामला: सिस्टम की लापरवाही ने ली युवराज की जान, CEO पर गिरी गाज

POPULAR POST

Chhath Puja Expressway Safety

Chhath Special : छठ पर घर लौटने वालों के लिए योगी सरकार का बड़ा इंतजाम, एक्सप्रेसवे पर विशेष इंतजाम

November 11, 2026
Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

Peace Talks : रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए भारत ने चली बड़ी कूटनीतिक चाल, पुतिन और जेलेंस्की के सामने रखे कौन से प्रस्ताव?

November 11, 2026
Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

Hybrid Cars : पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच कौन-सी हाइब्रिड कार दे रही सबसे ज्यादा माइलेज? 40 kmpl तक का दावा

November 10, 2026
daily Horoscope

Horoscope Today : मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत?आईए जानते हैं 12 राशियो का आज का राशिफल

November 13, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026

LATEST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

ASEAN Summit :भारत-आसियान को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मना रहे, 122 अरब डॉलर के व्यापार पर किसकी निगाहें

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India