Saturday, November 21, 2026 5:18 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने की लंदन में शर्मनाक हरकत, पोस्टर दिखाकर दी गला रेतने की धमकी!

पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने की लंदन में शर्मनाक हरकत, पोस्टर दिखाकर दी गला रेतने की धमकी!

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लंदन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर विरोध कर रहे भारतीय मूल के प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तानी डिप्लोमैट ने गला काटने का इशारा किया। इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है।

by Gulshan
26/04/2025
Pakistani Diplomat

Pakistani Diplomat : 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान जाने के बाद पूरी दुनिया में फैले भारतीय समुदाय में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर भारतीय मूल के लोग आतंकवाद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी ने न सिर्फ विरोध कर रहे भारतीयों को उकसाने की कोशिश की, बल्कि इशारों में गला रेतने की धमकी भी दी, जिससे माहौल और गरम हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पाकिस्तानी अधिकारी ने हाथ में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की एक तस्वीर भी पकड़ रखी थी, जिस पर “Chai is Fantastic” लिखा हुआ था। वह बार-बार यह तस्वीर दिखाकर भारतीयों को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा था। इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। स्थानीय भारतीय समुदाय इस बेहूदी हरकत से बेहद आहत है और इसे हिंसा भड़काने की खुली साजिश बता रहा है।

तेजस भारद्वाज का बयान

घटना के प्रत्यक्षदर्शी और लंदन में रहने वाले भारतीय छात्र तेजस भारद्वाज ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के अधिकारी कर्नल तैमूर राहत जानबूझकर बालकनी में आए और भारतीयों को भड़काने के लिए गला रेतने का इशारा किया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने संयम बनाए रखा और शांतिपूर्वक विरोध जारी रखा। तेजस के अनुसार, इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पाकिस्तान के कई अधिकारी आतंकवादी सोच से ग्रस्त हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : 11 छक्के-15 चौके जड़कर 17 साल का खिलाड़ी बना रन मशीन, ‘न्यू हिटमैन’ की तूफानी…

‘मैं हिंदू हूं’ पोस्टर लेकर गूंजा भारतीयों का आक्रोश

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर भारतीय समुदाय के लोग भारी संख्या में एकत्र हुए थे। उनके हाथों में भारतीय तिरंगा, बैनर और तख्तियां थीं, जिन पर ‘मैं हिंदू हूं’ जैसे संदेश लिखे थे। प्रदर्शन के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे गूंजते रहे। भारतीयों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को संरक्षण देने और आतंकियों को भारत में भेजने का आरोप लगाया। सभी ने एक सुर में निर्दोष जान गंवाने वालों के लिए न्याय की मांग की।

अभिनंदन की फोटो लेकर गला रेतने का इशारा…
लंदन में भारतीय प्रदर्शनकारियों के सामने पाकिस्तानी डिप्लोमैट की घटिया करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।#Pakistan #London #PahalgamTerrorAttack #PahalgamTerroristAttack #UnitedKingdom #KashmirTerroristAttack pic.twitter.com/OoWJ2stYr4

— News1India (@News1IndiaTweet) April 26, 2025

कौन हैं विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान?

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान भारतीय वायुसेना के जांबाज अधिकारी हैं, जो पुलवामा आतंकी हमले के बाद चर्चा में आए थे। उन्होंने 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान में घुसकर दुश्मन के फाइटर जेट को मार गिराया था। हालांकि इस कार्रवाई में उनका खुद का विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और वह पाकिस्तान की गिरफ्त में आ गए थे। अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते पाकिस्तान को उन्हें रिहा करना पड़ा। उनकी वीरता के सम्मान में भारत सरकार ने उन्हें वर्ष 2021 में ‘वीर चक्र’ से अलंकृत किया।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Seema Haider

'भारत की बहू हूं, यहीं रहना चाहती हूं!' - सीमा हैदर की मोदी और योगी से भावुक अपील, वकील ने किया ये बड़ा दावा...

Kasganj News:

Kasganj News: लाठी डंडों से लैस दबंगो ने जमकर बरसाई लाठिया व फेंके ईंट-पत्थर, कासगंज का वीडियो वायरल

IPL 2025

IPL 2025 में CSK की हार का असली कारण आया सामने, कोच ने खोले चौंकाने वाले राज़

POPULAR POST

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

Pension Update : अब पेंशन के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, घर बैठे कैसे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र?

November 15, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
Road Accident : लखनऊ में दो बड़े हादसों ने छीनी तीन जानें, बच्ची समेत कौन-कौन बना हादसे का शिकार?

Road Accident : लखनऊ में दो बड़े हादसों ने छीनी तीन जानें, बच्ची समेत कौन-कौन बना हादसे का शिकार?

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने CSK में संभाली नई जिम्मेदारी, खिलाड़ी के रूप में शानदार सफर का हुआ अंत

November 17, 2026
Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India