बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

70 सालों तक ब्रिटेन की हुकूमत पर राज करने वाली Queen Elizabeth II का निधन, नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

by Web Desk
सितम्बर 8, 2022
in विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में स्कॉटलैंड में निधन हो गया। बकिंघम पैलेस की ओर से इसकी जानकारी दी गई। जारी आदेश में बताया गया कि गुरुवार दोपहर स्कॉटलैंड के बाल्मोरल महल में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला, पोते प्रिंस विलियम्स भी गुरुवार को स्कॉटलैंड पहुंच गए थे। प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मीगन भी महारानी का स्वास्थ्य जानने स्कॉटलैंड गए थे।

वे बीते 70 वर्ष से ब्रिटेन की राजगद्दी संभाल रही थीं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बीते अक्तूबर से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं। एलिजाबेथ द्वितीय 1952 से ब्रिटेन और एक दर्जन से ज्यादा अन्य देशों की रानी रहीं।

RELATED NEWS

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

जुलाई 14, 2026
FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

जुलाई 13, 2026

I had memorable meetings with Her Majesty Queen Elizabeth II during my UK visits in 2015 and 2018. I will never forget her warmth and kindness. During one of the meetings she showed me the handkerchief Mahatma Gandhi gifted her on her wedding. I will always cherish that gesture. pic.twitter.com/3aACbxhLgC

— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2022

जानकारी के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम से जूझ रही थीं। जिसके कारण उन्हें चलने और खड़े होने में परेशानी हो गई थी। वहीं, महारानी ने एक दिन पहले ही नई प्रधानमंत्री लिज ट्रस के साथ मुलाकात की थी।

Her Majesty Queen Elizabeth II pic.twitter.com/Acp3xy5kH4

— Liz Truss (@trussliz) September 8, 2022

बुधवार को ही महारानी को वरिष्ठ मंत्रियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक करनी थी, लेकिन अपनी बिमारी के चलते महारानी ने चिकित्सकों की सलाह के बाद बीते बुधवार को मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक भी रद्द कर दी थी। गुरुवार को दिन में जब महारानी की स्वास्थ्य जांच की गई तो चिकित्सकों ने इसे लेकर चिंता जताई थी। जिसके बाद उन्होंने आराम की सलाह दी और साथ ही लगातार नजर बनाए हुए थे। आपको बता दें कि महारानी को इसी वर्ष फरवरी में कोरोना भी हो गया था। हालांकि, उस वक्त उन्हें हल्की सर्दी जैसे लक्षण देखने को मिले थे।

एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम क्या है ?

एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम एक तरह से उठने-बैठने में दिक्कत से जुड़ी बीमारी है। इसकी वजह से मरीज को कुर्सी पर बैठने और उठने में परेशानी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। वह ठीक ढंग से चल-फिर भी नहीं पाते हैं। जोड़ों में दर्द उनके लिए एक आम बात होती है, इसमें काफी दर्द भी होता है। चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी में मांसपेशियों की कमजोरी, जोड़ों की समस्याएं, दर्द और तंत्रिका संबंधी (मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र) परेशानी होती है। कभी-कभी कई हल्की समस्याएं एक समय में होती हैं और गंभीर रूप से गतिशीलता प्रभावित करती हैं। बता दें कि यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों में ही नहीं होती, बल्कि यह किसी भी आयुवर्ग में हो सकती है।

चिकित्सकों के अनुसार, एपिसोडिक मोबिलिटी प्रॉब्लम का औपचारिक निदान नहीं है। इसमें व्यक्ति की गतिशीलता में उतार-चढ़ाव होता है। इसमें पुराना दर्द उभरना, मौसम कि वजह से जोड़ो में दर्द और चोट भी एपिसोडिक को प्रभावित कर सकती है।

The whole country will be deeply concerned by the news from Buckingham Palace this lunchtime.

My thoughts – and the thoughts of people across our United Kingdom – are with Her Majesty The Queen and her family at this time.

— Liz Truss (@trussliz) September 8, 2022

डॉक्टर महामहिम के स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी महारानी के स्वास्थ्य की खबर पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बकिंघम पैलेस की खबर से पूरा देश चिंतित होगा। मेरे विचार और हमारे यूनाइटेड किंगडम के लोगों के विचार इस समय महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।

आईये आपको बताते है महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से जुड़ी कुछ खास बाते

क्वीन एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल वर्ष 1926 को लंदन में हुआ।

साल  1945 प्रथम विश्व युद्ध  (WW1) में ब्रिटिश सेना की महिला टुकड़ी में शामिल हुई।

20 नवंबर,1947 को ग्रीक और डेनमार्क के प्रिंस से ह्ई शादी।

14 नवंबर,1948 को अपने पहले बेटे प्रिंस चार्ल्स को जन्म दिया।

2 जून,1953 को वेस्टमिंस्टर एब्बे लंदन में ताज से सम्मानित की गई।

21 जून,1982 के दिन उनके ग्रैंड चाइल्ड प्रिंस विलियम का जम्म हुआ।

6 फरवरी,2012 में शासन के 60 साल पूरे होने पर डायमंड जुबली मनाई।

9 सितम्बर,2015 को ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली पहली महिला सम्राट बनीं।

5 अप्रैल,2020 कोरोना वायरस से जूझ रहे देश को बचाने के लिए दुर्लभ प्रयास किये।

9 अप्रैल,2020 के दिन पति प्रिंस फिलिप की मौत।

Tags: breaking newsBritain NewsEnglandgetwellsoonInternational NewsQueen Elizabeth
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

FIFA World Cup 2026, अर्जेंटीना, इंग्लैंड सेमीफाइनल के महामुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, कौन इतिहास रच लिखेगा नया अध्याय

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल फुटबॉल प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है।...

England in Semi Final: जूड बेलिंगहम के दम पर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, नॉर्वे को हरा बढ़ाया विश्व कप की ओर एक और कदम

England in Semi Final: जूड बेलिंगहम के दम पर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, नॉर्वे को हरा बढ़ाया विश्व कप की ओर एक और कदम

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

England to FIFA World Cup Semi Final: फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते...

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

Tanker Attack: ओमान तट पर तेल टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक लापता, भारत ने जताई गहरी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Oman Coast Tanker Attack: मिडिल ईस्ट के समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमान के तट के...

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

Defence Partnership: साइप्रस और ग्रीस के साथ बढ़ते रक्षा संबंधों से भूमध्यसागर देशों की राजनीति में भारत मजबूत स्थिति में

by Kirtika Tyagi
मई 30, 2026

India Cyprus Defence Partnership: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत ने हाल के वर्षों में अपने रणनीतिक संबंधों को लगातार मजबूत किया...

Next Post

Virat kohli 100: 1021 दिनों बाद विराट कोहली ने लगाया शतक, नाबाद 122 रन बनाकर फैंस को दिया तोहफा

भारत में लागू होगी एक देश-एक उर्वरक थीम, केंद्र सरकार ने जारी किया सर्कुलर, गांधी जयंती के दिन होगी अनिवार्य रूप से शुरू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist