गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Iran-US War Update: अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार, ईरान ने तेल निर्यात रोकने की दी धमकी

अमेरिका ईरान के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े आर्थिक अभियान की तैयारी कर रहा है। जवाब में ईरान ने खा। ड़ी से तेल निर्यात रोकने और अमेरिकी अभियान समर्थक देशों को दुश्मन मानने की चेतावनी दी है।

by Kirtika Tyagi
अगस्त 24, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब सैन्य टकराव के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे पर भी गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक अभियान शुरू करने की तैयारी की है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के मुताबिक प्रस्तावित कार्रवाई का निशाना केवल ईरान नहीं होगा, बल्कि उन देशों और कारोबारी संस्थानों पर भी दबाव डाला जा सकता है, जो ईरान के साथ व्यापार या वित्तीय लेन-देन जारी रखते हैं। बेसेंट ने इसे किसी विरोधी देश के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक हमला बताया है। हालांकि, इस अभियान की पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

ईरान की कड़ी धमकी

अमेरिका की घोषणा के बाद ईरान ने भी अपना रुख सख्त कर दिया है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी है कि अगर आर्थिक युद्ध जारी रहा तो उनका देश खाड़ी क्षेत्र से तेल का निर्यात पूरी तरह रोक सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के साथ-साथ फारस की खाड़ी के दूसरे रास्तों से भी तेल निर्यात की अनुमति नहीं देगा। रेजाई ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी आर्थिक अभियान में शामिल होने या उसका समर्थन करने वाले देशों को ईरान दुश्मन की नजर से देख सकता है।

RELATED NEWS

US Visa ईरानी राष्ट्रपति को जंग के बीच अमेरिकी वीजा क्यों मिला, न्यूयॉर्क जाने की इजाजत, कहाँ देंगे भाषण

US Visa ईरानी राष्ट्रपति को जंग के बीच अमेरिकी वीजा क्यों मिला, न्यूयॉर्क जाने की इजाजत, कहाँ देंगे भाषण

सितम्बर 19, 2026
Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

अगस्त 31, 2026

चीन पर भी दबाव

अमेरिका उन देशों को भी चेतावनी दे रहा है, जो प्रतिबंधों के बावजूद ईरान के साथ आर्थिक संबंध बनाए रखते हैं। वॉशिंगटन ने चीन को भी ईरान के साथ आर्थिक सहयोग को लेकर सतर्क रहने को कहा है। दूसरी ओर चीन का कहना है कि प्रतिबंध और दबाव किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हैं। चीन ने दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की जरूरत पर जोर दिया है। ऐसे में अमेरिका की नई आर्थिक रणनीति का असर सिर्फ वॉशिंगटन और तेहरान तक सीमित रहने के बजाय वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है।

अर्थव्यवस्था पर असर

ईरान की अर्थव्यवस्था पहले से ही लंबे समय से चले आ रहे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के दबाव में है। महंगाई, कमजोर मुद्रा, ऊर्जा की कमी और बेरोजगारी जैसी चुनौतियां देश के सामने बनी हुई हैं। ऐसे समय में नए और व्यापक प्रतिबंध ईरानी अर्थव्यवस्था के लिए और मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि उनका देश दुश्मनों के खिलाफ ऑल-आउट जंग लड़ रहा है। उनके मुताबिक यह संघर्ष केवल सैन्य स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्थिक और सुरक्षा के मोर्चे पर भी दबाव बनाया जा रहा है। सरकार का दावा है कि मुश्किल हालात के बावजूद जनता की परेशानियां कम करने की कोशिश जारी है।

बातचीत का रास्ता

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने अमेरिकी प्रतिबंध नीति को पुराना तरीका बताया है। उनका कहना है कि अमेरिका को दबाव बढ़ाने के बजाय सम्मान के साथ बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। इसी बीच कतर, पाकिस्तान और तुर्की जैसे देश दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के तेहरान दौरे की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कई हफ्तों से कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आर्थिक दबाव और जवाबी धमकियों के बीच दोनों देश बातचीत की मेज पर लौटेंगे या तनाव और बढ़ेगा।

Tags: Iran SanctionsIran-US WarStrait of Hormuz
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

US Visa ईरानी राष्ट्रपति को जंग के बीच अमेरिकी वीजा क्यों मिला, न्यूयॉर्क जाने की इजाजत, कहाँ देंगे भाषण

US Visa ईरानी राष्ट्रपति को जंग के बीच अमेरिकी वीजा क्यों मिला, न्यूयॉर्क जाने की इजाजत, कहाँ देंगे भाषण

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 19, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग के बावजूद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन अगले सप्ताह न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं। अमेरिकी...

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच कई हफ्तों से चली आ रही अपेक्षाकृत शांति अब एक बार फिर खत्म होती दिख...

Barron Trump Iran Threat

Iran Threat: बैरन ट्रंप को लेकर ईरान से आया सनसनीखेज दावा, 95 करोड़ के इनाम की बात से बढ़ा तनाव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 25, 2026

Video Controversy: ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) से जुड़े मीडिया और सरकारी टीवी चैनल-3 पर प्रसारित एक वीडियो ने अमेरिका-ईरान...

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Hormuz Clash: होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान का पलटवार ,बोला- शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Iran Rejects: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने...

Strait of Hormuz crude oil price

Crude Oil Shock: होर्मुज में तनाव बढ़ा, कच्चा तेल महंगा, भारत में भी कीमतों को लेकर पेट्रोल-डीजल पर बढ़ी चिंता

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Strait of Hormuz tension: पेट्रोल और डीजल सस्ता होने का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख...

Next Post
Chhatrapati Sambhajinagar: मरने के बाद भी एक नहीं हुआ परिवार,  तीन मौतों ने खोले 20 साल पुराने विवाद के राज

Chhatrapati Sambhajinagar: मरने के बाद भी एक नहीं हुआ परिवार, तीन मौतों ने खोले 20 साल पुराने विवाद के राज

Jadeja Angry: श्रीलंकाई गेंदबाज से यशस्वी जायसवाल के भिड़ने पर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

Jadeja Angry: श्रीलंकाई गेंदबाज से यशस्वी जायसवाल के भिड़ने पर अजय जडेजा का फूटा गुस्सा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In