Monday, November 16, 2026 8:40 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Deports Beggars: भिखारियों से परेशान सऊदी अरब ने उठाए कड़े कदम , हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को क्यों किया बाहर

Deports Beggars: भिखारियों से परेशान सऊदी अरब ने उठाए कड़े कदम , हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को क्यों किया बाहर

सऊदी अरब और UAE में पाकिस्तानी भिखारियों की बढ़ती संख्या पर सख्त कार्रवाई हुई है। हजारों नागरिकों को डिपोर्ट किया गया, जिससे पाकिस्तान की वैश्विक छवि और वीजा नियमों पर असर पड़ा।

by SYED BUSHRA
19/12/2025
Saudi Arabia Pakistani beggars

Saudi Arabia Deports Pakistani Beggars:इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना वाले देश सऊदी अरब में हाल के वर्षों में पाकिस्तानी भिखारियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस स्थिति से निपटने के लिए सऊदी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब ने करीब 56 हजार पाकिस्तानी नागरिकों को भीख मांगने के आरोप में देश से बाहर भेज दिया है।

ये लोग उमराह या विजिट वीजा लेकर सऊदी अरब पहुंचते थे और फिर मक्का, मदीना और आसपास के इलाकों में तीर्थयात्रियों से भीख मांगते पाए गए। इससे न सिर्फ धार्मिक माहौल खराब हो रहा था, बल्कि बाहर से आने वाले जायरीन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

UAE में भी बढ़ी चिंता

पाकिस्तानी भिखारियों की समस्या केवल सऊदी अरब तक सीमित नहीं है। संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने भी पाकिस्तानी नागरिकों पर वीजा नियम कड़े कर दिए हैं। वजह यह है कि वहां भी कई पाकिस्तानी नागरिक संगठित गिरोहों के साथ मिलकर भीख मांगने और छोटे अपराधों में शामिल पाए गए हैं। पश्चिम एशियाई देशों में पकड़े गए भिखारियों में से करीब 90 प्रतिशत के पाकिस्तानी होने की बात सामने आई है।

RELATED NEWS

Saudi Arabia Bus Accident

सऊदी अरब में भीषण बस-तेल टैंकर टक्कर, 42 भारतीय उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत

November 17, 2025
Saudi Arabia News

20 साल बाद थमा ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का सफर, 15 की उम्र में हादसे ने छीना था होश

July 20, 2025

बार-बार दी गई चेतावनी

सऊदी अरब और UAE दोनों ही देशों ने पाकिस्तान को कई बार चेतावनी दी थी कि वह अपने यहां से भिखारियों को विदेश भेजने से रोके। आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान इस समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करता रहा। बाद में अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने पर पाकिस्तान सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी। हजारों लोगों को नो-फ्लाई लिस्ट में डाला गया। साल 2025 में 66 हजार से ज्यादा संदिग्ध यात्रियों को पाकिस्तान के एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया।

पाकिस्तान में भीख एक “धंधा”

पाकिस्तान में भीख मांगना सिर्फ मजबूरी नहीं, बल्कि कई जगहों पर एक संगठित कारोबार बन चुका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा भिखारी पाकिस्तान में ही हैं। साल 2024 में वहां करीब 3 करोड़ 80 लाख भिखारी बताए गए। अनुमान है कि ये लोग हर साल करीब 42 अरब डॉलर की भीख जुटा लेते हैं।

इतना ही नहीं, पाकिस्तान में भीख मांगने की बाकायदा ट्रेनिंग दी जाती है। लोगों को भावुक करने के तरीके, सही जगह और सही समय चुनना सिखाया जाता है।

एक भिखारी की औसत कमाई

आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तानी भिखारी रोजाना करीब 32 अरब पाकिस्तानी रुपये की भीख इकट्ठा करते हैं। कराची में एक भिखारी औसतन 2,000 रुपये प्रतिदिन कमा लेता है। लाहौर में यह कमाई करीब 1,400 रुपये, इस्लामाबाद में 950 रुपये और राष्ट्रीय औसत लगभग 850 रुपये रोजाना है।

विदेशों में छवि को नुकसान

विदेशों में सक्रिय भिखारी गिरोहों ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। खुद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री तक यह स्वीकार कर चुके हैं कि ऐसे भिखारी देश की बदनामी करा रहे हैं। इसी वजह से सऊदी अरब ने साफ कर दिया था कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो वीजा पूरी तरह बंद किए जा सकते हैं।

Related Posts

Saudi Arabia Bus Accident

सऊदी अरब में भीषण बस-तेल टैंकर टक्कर, 42 भारतीय उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत

November 17, 2025
Saudi Arabia News

20 साल बाद थमा ‘स्लीपिंग प्रिंस’ का सफर, 15 की उम्र में हादसे ने छीना था होश

July 20, 2025
Next Post
Parliament Tea over Discussion

संसद में तकरार, चाय पर प्यार: पीएम मोदी और प्रियंका की इस तस्वीर ने जीता देश का दिल!

हर्ष लिम्बाचिया के घर आया नन्हा मेहमान, भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म, गोला बना बड़ा भाई, सेलेब्स ने लुटाया प्यार

हर्ष लिम्बाचिया के घर आया नन्हा मेहमान, भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म, गोला बना बड़ा भाई, सेलेब्स ने लुटाया प्यार

Ghaziabad suitcase murder case

Ghaziabad में दिल दहला देने वाली वारदात, क्यों हुई मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या, किरायेदार पति-पत्नी गिरफ्तार, जानिए कैसे खुला राज

POPULAR POST

Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026
MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

MP TET Exam 2026 :शिक्षकों के विरोध के बीच परीक्षा की तारीख तय, कुछ ने ही भरा फॉर्म, बाकी पर क्या होगा असर?

November 10, 2026
Mother Dairy Milk Price Hike

Milk Price Hike : त्योहार के बाद दिया महंगाई ने झटका, मदर डेयरी ने कितने बढ़ाए दूध के दाम

November 11, 2026
Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर  करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

Emergency Landing : उड़ान भरते ही इंडिगो के विमान में आई खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग?

November 15, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

Pawan Kalyan Divorce: 13 साल बाद पवन कल्याण की तीसरी शादी भी होगी खत्म,अलग होने की वजह का नहीं किया खुलासा

November 9, 2026

LATEST

UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026
Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

Final Victory : पाकिस्तान को हराते ही क्यों भड़क उठा भारतीय खिलाड़ी? यशवीर गौड़ ने बताया जश्न के पीछे का राज

November 16, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India