Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Saudi Arabia : भारत समेत 14 देशों के वीजे पर सऊदी ने लगाई अस्थायी रोक, जानिए क्या है वजह ?

सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कुल 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

Gulshan by Gulshan
April 7, 2025
in Latest News, विदेश
writting a
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Saudi Arabia : सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो हज सीजन 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले के तहत उमराह, बिजनेस और फैमिली विजिट वीजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध जून 2025 के मध्य तक लागू रहेगा, जिसका उद्देश्य हज के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को कम करना है।

किन देशों पर लगा है प्रतिबंध?

सऊदी प्रशासन ने 14 देशों के नागरिकों के लिए यह रोक लगाई है, जिनमें शामिल हैं:
भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मिस्र, नाइजीरिया, इराक, इथोपिया, सूडान, अल्जीरिया, यमन, जॉर्डन, ट्यूनिशिया और मोरक्को। इन देशों के नागरिकों को 13 अप्रैल 2025 तक उमराह वीजा प्राप्त करने की अनुमति है। इसके बाद हज की समाप्ति तक नए वीजा जारी नहीं किए जाएंगे।

RELATED POSTS

Saudi Arabia

Saudi Arabia में भीषण बस हादसा: 42 भारतीय उमरा यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका

November 17, 2025
New challenge for Indian workers in Saudi Arabia

International News : किस देश में भारतीय कामगारों के लिए नई चुनौती ,वीजा नियम किये सख्त जानिए क्या हुऐ बदलाव

January 22, 2025

सऊदी सरकार को क्यों लेना पड़ा ये फैसला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन देशों से आने वाले कुछ लोग उमराह या विजिट वीजा लेकर सऊदी अरब पहुंचे, लेकिन वे अधिकृत तरीके से हज के लिए पंजीकरण न कर के अनधिकृत रूप से हज करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, तय अवधि से अधिक समय तक रुकने के मामले भी सामने आए हैं। इस तरह के वीजा दुरुपयोग से प्रशासनिक दबाव, भीड़भाड़ और संसाधनों की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें : राजा भैया की बेटी ने उठाई आवाज… कहा- ‘मां के साथ भेदभाव कर रही है उत्तराखंड…

इसके चलते सऊदी अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों पर अगले 5 वर्षों तक बैन लगाया जा सकता है। हज 2024 के दौरान 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से अधिकतर बिना रजिस्ट्रेशन के तीर्थयात्री थे। अधिकारियों का कहना है कि इन यात्रियों को जरूरी सुविधाएं जैसे आवास, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं, जिससे दुर्घटनाएं और मौतें होती हैं।

भारत को क्यों किया गया शामिल ?

भारत को इस सूची में शामिल करने का कारण है कि कुछ भारतीय नागरिकों ने भी वीजा का दुरुपयोग कर नियमों का उल्लंघन किया। सऊदी अरब का मानना है कि इस रोक से अवैध रूप से हज में शामिल होने की प्रवृत्ति पर लगाम लगेगी और तीर्थयात्रा को ज्यादा सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

Tags: Saudi Arabia
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Saudi Arabia

Saudi Arabia में भीषण बस हादसा: 42 भारतीय उमरा यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका

by Mayank Yadav
November 17, 2025

Saudi Arabia bus accident: सऊदी अरब में सोमवार तड़के मक्का से मदीना जा रही एक बस के डीजल टैंकर से...

New challenge for Indian workers in Saudi Arabia

International News : किस देश में भारतीय कामगारों के लिए नई चुनौती ,वीजा नियम किये सख्त जानिए क्या हुऐ बदलाव

by SYED BUSHRA
January 22, 2025

New Challenge for Indian Workers in Saudi Arabia सऊदी अरब में काम करने का सपना देखने वाले भारतीयों के लिए...

HAJJ YATRA 2023: हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर! भारत को 2023 के लिए अब तक का मिला सबसे अधिक हज कोटा, दोनों देशों के बीच हुआ ये फैसला

by Web Desk
January 10, 2023

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर। सऊदी अरब से हज के लिए भारत को पौने...

अब असल जिंदगी में भी उड़ सकेंगी गाड़ियां, सऊदी के नियोम शहर में प्रोजेक्ट हो रहा है तैयार

by Web Desk
January 6, 2022

नई दिल्ली: अक्सर उड़ती हुई गाड़ियां और रोबोट हमे सिनेमा में ही देखने को मिलते है लेकिन अब ये असल...

Next Post
Hamirpur

इंस्टाग्राम पर प्यार.. पति से तलाक.. फिर प्रेमी संग मंदिर में सात-फेरे, अनोखी शादी देख परिवार सन्न

CJI

CJI का यूपी पुलिस पर बम: 'IO को कटघरे में खड़ा करो, क्रिमिनल केस बनाओ!' – डीजीपी को भी दी सीधी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version