Saudi Arabia : भारत समेत 14 देशों के वीजे पर सऊदी ने लगाई अस्थायी रोक, जानिए क्या है वजह ?

सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित कुल 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।

writting a

Saudi Arabia : सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो हज सीजन 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले के तहत उमराह, बिजनेस और फैमिली विजिट वीजा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। यह प्रतिबंध जून 2025 के मध्य तक लागू रहेगा, जिसका उद्देश्य हज के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा संबंधी जोखिमों को कम करना है।

किन देशों पर लगा है प्रतिबंध?

सऊदी प्रशासन ने 14 देशों के नागरिकों के लिए यह रोक लगाई है, जिनमें शामिल हैं:
भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मिस्र, नाइजीरिया, इराक, इथोपिया, सूडान, अल्जीरिया, यमन, जॉर्डन, ट्यूनिशिया और मोरक्को। इन देशों के नागरिकों को 13 अप्रैल 2025 तक उमराह वीजा प्राप्त करने की अनुमति है। इसके बाद हज की समाप्ति तक नए वीजा जारी नहीं किए जाएंगे।

सऊदी सरकार को क्यों लेना पड़ा ये फैसला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन देशों से आने वाले कुछ लोग उमराह या विजिट वीजा लेकर सऊदी अरब पहुंचे, लेकिन वे अधिकृत तरीके से हज के लिए पंजीकरण न कर के अनधिकृत रूप से हज करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, तय अवधि से अधिक समय तक रुकने के मामले भी सामने आए हैं। इस तरह के वीजा दुरुपयोग से प्रशासनिक दबाव, भीड़भाड़ और संसाधनों की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

यह भी पढ़ें : राजा भैया की बेटी ने उठाई आवाज… कहा- ‘मां के साथ भेदभाव कर रही है उत्तराखंड…

इसके चलते सऊदी अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों पर अगले 5 वर्षों तक बैन लगाया जा सकता है। हज 2024 के दौरान 1200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से अधिकतर बिना रजिस्ट्रेशन के तीर्थयात्री थे। अधिकारियों का कहना है कि इन यात्रियों को जरूरी सुविधाएं जैसे आवास, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं, जिससे दुर्घटनाएं और मौतें होती हैं।

भारत को क्यों किया गया शामिल ?

भारत को इस सूची में शामिल करने का कारण है कि कुछ भारतीय नागरिकों ने भी वीजा का दुरुपयोग कर नियमों का उल्लंघन किया। सऊदी अरब का मानना है कि इस रोक से अवैध रूप से हज में शामिल होने की प्रवृत्ति पर लगाम लगेगी और तीर्थयात्रा को ज्यादा सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

Exit mobile version