मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Trump Gold Card Plan… 5 मिलियन डॉलर में अमेरिका की एंट्री! बने अमेरिकी नागरिक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 5 मिलियन डॉलर में नया 'गोल्ड कार्ड' जारी करने की घोषणा की है। यह ग्रीन कार्ड की जगह लेगा और प्रवासियों को अतिरिक्त लाभ देगा। योजना जल्द लागू होगी और संसद की मंजूरी जरूरी नहीं होगी।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 26, 2025
in TOP NEWS, विदेश
Trump Gold Card Plan
Share on FacebookShare on Twitter

Trump Gold Card Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया प्लान पेश किया है, जिसके तहत 5 मिलियन डॉलर (करीब 43 करोड़ रुपये) में एक खास ‘Gold Card’ दिया जाएगा। यह ग्रीन कार्ड की तरह ही होगा, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त लाभ होंगे। ट्रंप ने कहा कि यह योजना जल्द शुरू होगी और इसके लिए संसद की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। उनका दावा है कि इससे अमेरिका को बड़े पैमाने पर निवेश मिलेगा और अमीर प्रवासियों को अमेरिका में बसने का आसान रास्ता मिलेगा। सोशल मीडिया पर इस ‘गोल्ड कार्ड’ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, और इस पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि रूसी अरबपति भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Gold Card

RELATED NEWS

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

सितम्बर 8, 2026
Putin India Visit: BRICS समिट से पहले मोदी से मिलेंगे पुतिन, व्यापार से यूक्रेन युद्ध तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Putin India Visit: BRICS समिट से पहले मोदी से मिलेंगे पुतिन, व्यापार से यूक्रेन युद्ध तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सितम्बर 8, 2026

ट्रंप सरकार का नया मास्टरस्ट्रोक

ट्रंप प्रशासन की यह ‘Gold Card’ योजना अमेरिका में धनाढ्य प्रवासियों को आकर्षित करने के लिए बनाई गई है। यह योजना मौजूदा EB-5 वीजा कार्यक्रम की जगह लेगी। EB-5 के तहत विदेशी निवेशकों को ग्रीन कार्ड दिया जाता था, लेकिन अब इसे हटाकर ‘गोल्ड कार्ड’ लाया जाएगा। इस योजना के तहत प्रवासी निवेशकों को सीधे अमेरिकी सरकार को 5 मिलियन डॉलर का भुगतान करना होगा।

President Trump announces the “Gold Card” — a $5M path to citizenship:

"They'll be able to pay $5M to the U.S. government. They'll have to go through vetting, of course … and they can invest in America and we can use that money to reduce our deficit." pic.twitter.com/N8XntQQgYF

— Tiffany Fong (@TiffanyFong_) February 25, 2025

 

वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के अनुसार, ‘गोल्ड कार्ड’ अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और ट्रंप प्रशासन को नए राजस्व का स्रोत मिलेगा। इसके तहत अमेरिका में बसने वाले अमीर प्रवासियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी।

रूस के अमीर भी बन सकते हैं अमेरिकी नागरिक

ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या रूस के अरबपति इस योजना का लाभ उठा सकेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, “संभावित रूप से हां। मैं कुछ रूसी अरबपतियों को जानता हूं, जो बहुत अच्छे लोग हैं। वे Gold Card प्राप्त कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि इससे अमेरिका में धन का प्रवाह बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

सोशल मीडिया पर गर्म हुई बहस

ट्रंप के इस कदम पर सोशल मीडिया में जोरदार बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद बता रहे हैं, तो कुछ इसे एक विवादित नीति मान रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यह केवल अमीरों को फायदा पहुंचाने की योजना है, जबकि मध्यमवर्गीय और गरीब प्रवासियों के लिए अमेरिका में बसना और भी मुश्किल हो जाएगा।

ट्रंप ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि यह योजना दो हफ्तों के भीतर लागू होगी और इसका उद्देश्य अमेरिका में समृद्धि और विकास को बढ़ावा देना है। अब देखना होगा कि इस ‘गोल्ड कार्ड’ योजना को लेकर दुनिया भर से कैसी प्रतिक्रियाएं आती हैं और इसका अमेरिकी प्रवासी नीति पर क्या असर पड़ता है।

यहां पढ़ें: Mahashivratri fast breaking: महाशिवरात्रि व्रत पारण… जानें शुभ मुहूर्त और सही तरीका
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Putin India Visit: BRICS समिट से पहले मोदी से मिलेंगे पुतिन, व्यापार से यूक्रेन युद्ध तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Putin India Visit: BRICS समिट से पहले मोदी से मिलेंगे पुतिन, व्यापार से यूक्रेन युद्ध तक कई मुद्दों पर होगी चर्चा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पुतिन BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल...

Car Care Tips: लंबे समय तक कार खड़ी रहती है तो ऐसे रखें बैटरी का ख्याल, स्टार्ट होने में नहीं आएगी दिक्कत

Car Care Tips: लंबे समय तक कार खड़ी रहती है तो ऐसे रखें बैटरी का ख्याल, स्टार्ट होने में नहीं आएगी दिक्कत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

Car Battery Care Tips: कार को लंबे समय तक चलाए बिना खड़ा रखने पर सबसे ज्यादा असर बैटरी पर पड़...

Satya Niketan Victims: किसी ने CA बनने का सपना देखा, किसी ने छुट्टियां बिताकर दिल्ली लौटते ही गंवाई जान

Satya Niketan Victims: किसी ने CA बनने का सपना देखा, किसी ने छुट्टियां बिताकर दिल्ली लौटते ही गंवाई जान

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत गिरने की घटना ने कई परिवारों की जिंदगी...

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री से यूपी की सियासत में नई चर्चा, क्या जयंत ने बनाया नया पावर बैलेंस?

RLD Politics: चारू चौधरी की मंच पर एंट्री से यूपी की सियासत में नई चर्चा, क्या जयंत ने बनाया नया पावर बैलेंस?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 8, 2026

सहारनपुर जिले में पिछले हफ्ते राष्ट्रीय लोक दल की स्वाभिमान रैली में एक ऐसा राजनीतिक नजारा देखने को मिला, जिसने...

Next Post
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor News: क्या केरल में सीएम फेस होंगे शशि थरूर? राहुल गांधी से चाहते क्या हैं, जानें पूरी सच्चाई

Petrol-Diesel Price Today

कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, 74 डॉलर से नीचे गई कीमत, जानें पेट्रोल-डीजल पर क्या पड़ा असर ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In