Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » लकड़ी के बक्से, बक्सों में किलर ड्रोन फिर यूक्रेन ने ऐसे रूस को किया धुआं-धुआं, ‘पर्ल हार्बर टू’ अटैक से मंडराया एटमी युद्ध का खतरा

लकड़ी के बक्से, बक्सों में किलर ड्रोन फिर यूक्रेन ने ऐसे रूस को किया धुआं-धुआं, ‘पर्ल हार्बर टू’ अटैक से मंडराया एटमी युद्ध का खतरा

यूक्रेन ने रविवार को रूस के एयरबेस पर ड्रोन से हमला किया है। जिससे रूस को 7 अरब डालर का नुकसान हुआ। 40 से अधिक फाइटर जेट तबाह हो गए, ऐसे में अब दुनिया की नजर पुतिन पर टिकी हैं।

by Vinod
02/06/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जिसका डर था, वही हुआ। यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला कर सनसनी मचा दी। यूक्रेनी द्रोन हमले में हमले में रूस के बॉम्बर जेट्स पूरी तरह से तबाह हो गए। यूक्रेन का कहना है कि उसने दुश्मन के घर में घुसकर उसके 40 बॉम्बर्स को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। रूस के पांच से अधिक एयरबेस के अलावा मास्को में भी द्रोन ने कहर बरपाया। बताया जा रहा है कि रविवार को करीब 117  द्रोन के जरिए यूक्रेनी सेना ने इस अटैक को अंजाम दिया। एक न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि यूक्रेन ने इस हमले में रूस को करीब सात अरब डॉलर की चोट पहुंचाई है। वहीं रूस के एक न्यूज चैनल ने इसे पर्ल हार्बर बता डाला है। ऐसे में अब रूस के पलटवार के डर नाटो के अंदर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि रूस के एटमी हथियारों को मूवमेंट शुरू हो गया है।

40 विमान नष्ट

दरअसल, रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आगाज तीन साल पहले हुआ था। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने तब ऐलान किया था कि वह नाटो में शामिल होंगे। जिसका विरोध रूस ने किया। रूस ने चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हुआ तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। रूस की चेतावनी का यूक्रेन पर असर नहीं हुआ। तभी रूस ने यूक्रेन पर अटैक कर दिया। तब से ये जंग जारी है। रविवार को यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा हमला कर रूस के रणनीतिकारों के पैरों के तले से जमीन खिसका दी। यूक्रेन ने रूसी एयरबेस को निशाना बनाते हुए उसके 40 विमान नष्ट कर दिए। यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने इसे रूस पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा हमला कहा है। हमले की व्यापकता और रूस को हुए नुकसान को देखते हुए इसकी तुलना 1941 के पर्ल हार्बर अटैक से की जा रही है।

ऑपरेशन का नाम स्पाइडर वेब

यूक्रेन ने रूस के भीतर स्थित सैन्य हवाई अड्डों को निशाना बनाने के लिए स्पाइडर वेब नाम का ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन को करीब डेढ़ साल तक बनाई गई लंबी योजना के बाद अंजाम दिया गया है। इसके तहत यूक्रेन ने 117 ड्रोन का उपयोग करके रूसी हवाई अड्डों पर हमला किया, जिससे रूस को 7 अरब डॉलर का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने इसे अपनी सेना का अब तक का सबसे लंबी दूरी का हमला कहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया है कि इस ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए 117 ड्रोन के साथ ड्रोन ऑपरेटरों की समान संख्या शामिल थी। यूक्रेन ने रूस में लक्ष्यों पर हमला करने के लिए सीधे ड्रोन लॉन्च करने के बजाय एक अलग और बेहद नया तरीका अपनाया। विस्फोटकों से भरे यूक्रेनी ड्रोन्स को लकड़ी के ढांचे के अंदर छिपाकर रूस में तस्करी के जरिए पहुंचाया गया।

RELATED NEWS

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

September 24, 2026

ऐसे दिया गया हमले को अंजाम

इन लकड़ी के ढांचे को ट्रकों पर लादा गया था, जो एयरबेस के पास तक पहुंचाए गए। यूक्रेनी सुरक्षा सूत्र के अनुसार, ये ट्रक टागरेटिड एयरबेस के पास तक पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की गई। इन ड्रोन के अपने टारगेट पर पहुंचने के बाद लकड़ी के ढांचे की छतें दूर से खोली गईं। इसके बाद ड्रोन ने उड़ान भरी और हमला शुरू कर दिया। ऑपरेशन के सबसे दिलचस्प हिस्से को साझा करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि रूसी क्षेत्र पर यूक्रेन के ऑपरेशन का संचालन करने के लिए ऑफिश एफएसबी के मुख्यालय के ठीक बगल में बनाया गया। यूक्रेन ने कहा है कि उसके ड्रोन हमलों में रूस के 41 विमानों को नुकसान पहुंचा है। रूस के न्यूक्लियर कैपेबल टीयू-95, टीयू-22 बमवर्षक और ए-50 विमान इस हमले में तबाह हुए हैं। यूक्रेन का कहना है कि इन विमानों का इस्तेमाल उसकी जमीन पर बमबारी करने के लिए किया गया था।

जो आज तक इतिहास के पन्नों में जिंदा

रूसी रक्षा मंत्रालय ने माना है कि यूक्रेन के ड्रोन हमलों में मुरमांस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाजान और अमूर एयरबेस को निशाना बनाया गया है। अब यूक्रेन के ड्रोन अटैक को पर्ल हार्बर अटैक से जोड़ा जा रहा है। दरअसल, 7 दिंसबर 1941 को अमेरिका में पर्ल हार्बर अटैक हुआ था, जो आज तक इतिहास के पन्नों में जिंदा है। जापान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर अचानक हवाई हमला किया। हवाई के ओआहू द्वीप पर अमेरिकी नेवी बेस पर्ल हार्बर को इस हमले में निशाना बनाया गया था। हमले में इंपीरियल जापानी नेवी के 177 एयरक्राफ्ट ने बेस पर हमला बोला था। उनका मकसद अमेरिकी नौसेना की पैसिफिक फ्लीट को ज्यादर से ज्यादा नुकसान पहुंचाना था। ताकि उसी दिन साउथ ईस्ट एशिया में दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रिटिश, डच और अमेरिकी क्षेत्रों के खिलाफ होने वाले जापानी अभियानों को रोका न जा सके।

पर्ल हर्बर हमले में हुआ विनाश

पहले हमले में हैंगर्स पर बम बरसाए गए और पार्क किए गए एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया गया। जबकि उसी समय हार्बर पर मौजूद यूएस वॉरशिप्स पर टॉरपीडो दागे गए। हमले के पहले पांच मिनट में चार युद्धपोतों को निशाना बनाया गया। जिनमें यूएसएस ओक्लाहोमा और यूएसएस एरिजोना शामिल थे। कुछ ही मिनटों बाद, एरिजोना में एक बम, बारूद के स्टोर पर गिर गया था, जिसकी वजह से जहाज डूब गया और क्रू के 1,177 लोगों की मौत हो गई। यह हमले यही नहीं रुके और एक घंटे बाद 163 जापान के एयरक्राफ्ट का दूसरा जत्था आया। दो घंटे के अंदर 21 अमेरिकी युद्धपोत डूब गए या फिर क्षतिग्रस्त हो गए। 188 एयरक्राफ्ट तबाह हो गए और 2,403 अमेरिकी सैनिक और महिलाओं की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद अमेरिका ने जमान पर परमाणु हमला किया था। जापान के दो शहर हिरोशिमा, नागाशाकी में एटम बम गिराए गए और इसी के बाद दूसरे विश्व युद्ध का अंत हुआ।

Related Posts

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

Russia Recruitment : जेलेंस्की का दावा, रूस ने 47 देशों के नागरिक जंग में झोंके; 51 भारतीयों की मौत

September 24, 2026
Lakshmi Mittal Ukraine Steel Plant Attack

Russia Strike: भारतीय कारोबारी के यूक्रेन स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, उत्पादन पर पड़ा असर, 2 की मौत

August 17, 2026
Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

August 2, 2026
Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

July 2, 2026
Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

June 30, 2026
EU’s New Sanctions: रूस के खिलाफ EU की 21वें प्रतिबंध पैकेज की तैयारी, भारत की कई  कंपनियां आयेंगी इसके दायरे में निकल जायेगा दिवाला

EU’s New Sanctions: रूस के खिलाफ EU की 21वें प्रतिबंध पैकेज की तैयारी, भारत की कई कंपनियां आयेंगी इसके दायरे में निकल जायेगा दिवाला

June 10, 2026
Oil Export Cut:घरेलू ईंधन संकट से जुझ रहे रूस की तेल निर्यात घटाने की योजना, भारत की ईंधन आपूर्ति पर बढ़ी चिंता

Oil Export Cut:घरेलू ईंधन संकट से जुझ रहे रूस की तेल निर्यात घटाने की योजना, भारत की ईंधन आपूर्ति पर बढ़ी चिंता

June 9, 2026
Russia-Ukraine War: जेलेंस्की का खुला पत्र बना चर्चा का विषय, क्या शांति प्रस्ताव के पीछे छिपी थी कोई बड़ी रणनीति?

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की का खुला पत्र बना चर्चा का विषय, क्या शांति प्रस्ताव के पीछे छिपी थी कोई बड़ी रणनीति?

June 7, 2026
पुतिन के पास भी है ’कटप्पा’, जानिए योद्धा ने कैसे 65 हजार यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कुर्स्क पर किया कब्जा

पुतिन के पास भी है ’कटप्पा’, जानिए योद्धा ने कैसे 65 हजार यूक्रेनी सैनिकों को मारकर कुर्स्क पर किया कब्जा

March 22, 2025
Next Post
EV Policy 2.0

EV Policy 2.0 : अब न रोड टैक्स, न रजिस्ट्रेशन फीस, सरकार का इलेक्ट्रिक वाहनों पर आया बड़ा फैसला!

Corona Virus: बीते 24 घंटों में सामने आए नोएडा में इतने कोरोना के नए केस,पूरे प्रदेश में भी बढ़ी संख्या

Corona Virus: बीते 24 घंटों में सामने आए नोएडा में इतने कोरोना के नए केस,पूरे प्रदेश में भी बढ़ी संख्या

Viral post: “2 जून की रोटी” क्या है ये वायरल मीम की कहानी, जानिए कैसे करोड़ो भारतीय कर रहे हैं ख़ुद को रिलेट

Viral post: "2 जून की रोटी" क्या है ये वायरल मीम की कहानी, जानिए कैसे करोड़ो भारतीय कर रहे हैं ख़ुद को रिलेट

POPULAR POST

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026

LATEST

Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India