शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Russia पर अमेरिका की ATACMS मिसाइल से हमला, Vladimir Putin  के ‘बदलापुर’ से मंडराया एटमी वार का खतरा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को दी एटीएसीएमएस मिसाइल से हमले की दी मंजूरी। यूक्रेन ने कथित तौर पर एटीएसीएमएस मिसाइलों के साथ रूस के अंदर हवाई हमला किया है।

by Digital Desk
नवम्बर 19, 2024
in TOP NEWS, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

जुलाई 2, 2026
Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

जून 30, 2026

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाडेन ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में बड़ा फैसला करते हुए यूक्रेन को रूस के खिलाफ वार में अमेरिकी मिसाइल के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी। जिसके बाद यूक्रेनी सेना ने खतरनाक एटीएसीएमएस से रूस पर हमला बोल दिया। यूक्रेन के हमले के बाद दुनिया की नजर अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रूस यूक्रेन के अलावा यूरोप के देशों पर एटमबम गिरा सकता है।

पहली बार अमेरिका की मिसाइल का इस्तेमाल

रूस और यूक्रेन के बीच करीब 1000 दिन से जंग जारी है। कुछ घंटे पहले रूस ने करीब 150 द्रोन के जरिए यूक्रेन के कई शहरों पर बम गिराए। इसी बीच राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका से रूस पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले की परमिशन मांगी थी। प्रेसीडेंट जो बाइडेन ने इसकी मंजूरी भी दे दी। जिसके बाद युक्रेन ने एटीएसीएमएस का इस्तेमाल कर रूस के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और एयरबेस को निशाना बनाया है। युक्रेन का दावा है कि इस मिसाइल के जरिए रूसी हेलीकॉप्टर, गोला-बारूद और अन्य सैन्य उपकरण को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।

अमेरिका ने यूक्रेन को दी एटीएसीएमएस

दरअसल, अमेरिका ने ही यूक्रेन को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) की आपूर्ति की है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की काफी समय से अमेरिका से लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की इजाजत मांग रहे थे। जो बाइडन ने तनाव बढ़ने की चिंताओं के चलते यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल के इस्तेमाल की मंजूरी नहीं दी थी। अमेरिका ने अब रूस में 10 हजार से ज्यादा उत्तर कोरियाई सैनिकों की रूस में मौजूदगी की बात कहकर मिसाइल हमले की मंजूरी दी है।

एटीएसीएमएस खतरनाक मिसाइल

एटीएसीएमएस अमेरिका की बनाई गई एक ताकतवर और बेहतरीन टैक्टिकल मिसाइल है। इसका इस्तेमाल लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए किया जाता है। एटीएसीएमएस मिसाइल की रेंज लगभग 300 किमी तक है, जिससे यह दुश्मन के दूरस्थ ठिकानों को आसानी से निशाना बना सकती है। जीपीएस तकनीक से लैस होने की वजह से यह मिसाइल अपने लक्ष्य को सटीक और तेजी से हिट करती है। इसमें कई प्रकार के वॉरहेड लगाए जा सकते हैं, जैसे क्लस्टर म्यूनिशन और सिंगल वॉरहेड, जो दुश्मन के अहम ठिकानों को ध्वस्त करने में सक्षम हैं।

प्रतिक्रिया में परमाणु हथियार का इस्तेमाल

वहीं रूस के प्रेसीडेंट व्लादिमीर पुतिन पहले ही कह चुके हैं कि वह इस तरह के मिसाइल हमले को वह नाटो का युद्ध में सीधे शामिल होना मानेंगे। रूस की ओर से ऐसे संकेत भी मिले हैं कि यूक्रेन के पश्चिमी मिसाइलों के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया में परमाणु हथियार इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साफ है कि रूस की जवाबी आक्रामक कार्रवाई किसी बड़ी लड़ाई की शुरुआत भी कर सकती है, जिसके तीसरे विश्व युद्ध जैसी शक्ल लेने से भी इनकार नही किया जा सकता है।

व्लादिमीर पुतिन ने पास किया नया वार नियम

जंग के बीच व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐसा नियम पास कर दिया है, जिससे अगर रूस की सरजमीं पर अमेरिकी मिसाइल गिरी तो दुनिया भर में तबाही आना तय है। राष्ट्रपति पुतिन ने नए न्यूक्लियर सिद्धांत पर हस्ताक्षर कर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के नियमों में बड़े बदलाव को मंजूरी दे दी है। नए न्यूक्लियर सिद्धांत के अनुसार, अगर किसी न्यूक्लियर ताकत वाले देश की मदद से रूस की जमीन पर कन्वेंशनल मिसाइल हमला होता है तो वह ऐसी स्थिति में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए स्वतंत्र होगा। रूस के न्यूक्लियर सिद्धांत में बदलाव की प्रक्रिया कई महीनों से चल रही थी, लेकिन पुतिन ने इसी हफ्ते बदलाव को मंजूरी देकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस फैसले का जवाब दिया है।

एयरक्राफ्ट के अटैक को भी शामिल किया

रूस ने इस बदलाव में कन्वेंशनल मिसाइल के हमले के साथ-साथ ड्रोन या दूसरे एयरक्राफ्ट के अटैक को भी शामिल किया है। न्यूक्लियर सिद्धांतों में हुए बदलाव के अनुसार, रूस के खिलाफ किया गया ऐसा आक्रमण, अगर किसी गठबंधन के सदस्य देश की ओर से होता है तो मॉस्को इस आक्रमण को पूरे गठबंधन की ओर से किया गया हमला मानेगा। यानी अगर अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल रूस के खिलाफ होता है तो रूस इसके लिए पूरे नाटो गठबंधन को जिम्मेदार मानेगा।

Tags: americaATACMS missile attack on RussiaJoe Biden Vladimir PutinNATO countriesrussia ukraine war
Share198Tweet124Share49

Digital Desk

Related Posts

Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

Russia Attacks Kyiv: यूक्रेन की राजधानी में कई घंटे तक गूंजते रहे धमाके, लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में बिताई रात, 34 लोग घायल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 2, 2026

Russia Attacks Kyiv: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध लगभग चार साल पूरा करने की ओर बढ़ रहा...

Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

Russia Ukraine War Update: पुतिन ने पहली बार माना ऊर्जा ढांचे को हुआ नुकसान, दिए बातचीत के संकेत, सैन्य लक्ष्य बरकरार

by Kirtika Tyagi
जून 30, 2026

Russia Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने...

EU’s New Sanctions: रूस के खिलाफ EU की 21वें प्रतिबंध पैकेज की तैयारी, भारत की कई  कंपनियां आयेंगी इसके दायरे में निकल जायेगा दिवाला

EU’s New Sanctions: रूस के खिलाफ EU की 21वें प्रतिबंध पैकेज की तैयारी, भारत की कई कंपनियां आयेंगी इसके दायरे में निकल जायेगा दिवाला

by Kirtika Tyagi
जून 10, 2026

EU's New Sanctions Package Against Russia: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच यूरोपीय संघ (EU) ने रूस...

Oil Export Cut:घरेलू ईंधन संकट से जुझ रहे रूस की तेल निर्यात घटाने की योजना, भारत की ईंधन आपूर्ति पर बढ़ी चिंता

Oil Export Cut:घरेलू ईंधन संकट से जुझ रहे रूस की तेल निर्यात घटाने की योजना, भारत की ईंधन आपूर्ति पर बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जून 9, 2026

Russia Oil Export Cut: यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष का असर अब ऊर्जा क्षेत्र पर भी साफ दिखाई...

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की का खुला पत्र बना चर्चा का विषय, क्या शांति प्रस्ताव के पीछे छिपी थी कोई बड़ी रणनीति?

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की का खुला पत्र बना चर्चा का विषय, क्या शांति प्रस्ताव के पीछे छिपी थी कोई बड़ी रणनीति?

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

रूस और यूक्रेन के बीच कई वर्षों से चल रहा युद्ध अब भी जारी है। दोनों देशों के बीच कई...

Next Post
रात को तीमारदार के भेष में  DM ने हॉस्पिटल में की रेड, शिशुओं की हालत देख डॉक्टर पर ऑन-द-स्पॉट दर्ज करवाई FIR 

रात को तीमारदार के भेष में DM ने हॉस्पिटल में की रेड, शिशुओं की हालत देख डॉक्टर पर ऑन-द-स्पॉट दर्ज करवाई FIR 

Agra BJP MLA

'पंचायत सम्मेलन' में सीट न मिलने पर गुस्से में लाल हुए BJP विधायक, अधिकारियों की लगा दी क्लास

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist