गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Secret Deal अमेरिका-हूती के बीच ओमान में हुई गुप्त बैठक, सऊदी को झटका; क्या अमेरिकी जहाजों पर हमला नहीं करने पर बनी सहमति

अमेरिकी अधिकारियों और हूती प्रतिनिधियों के बीच ओमान में गोपनीय बैठक हुई। रिपोर्ट के मुताबिक हूतियों ने अमेरिकी और इजराइली जहाजों को निशाना न बनाने का भरोसा दिया, जबकि अमेरिका ने सऊदी के खिलाफ सीधे सैन्य हस्तक्षेप से दूरी रखी।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका और यमन के हूती प्रतिनिधियों के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में गोपनीय बातचीत हुई। रॉयटर्स ने पांच सूत्रों के हवाले से बताया कि यह बैठक अमेरिकी दूतावास में हुई थी। ओमान ने बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभाई। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब हूती लड़ाकों ने यमन के लाल सागर तट के कई रणनीतिक इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत की है।

जहाजों को लेकर क्या बात हुई

रिपोर्ट के अनुसार हूती प्रतिनिधियों ने अमेरिकी अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे अमेरिकी जहाजों को निशाना नहीं बनाएंगे। उन्होंने इजराइली और अन्य वाणिज्यिक जहाजों को भी निशाना न बनाने की बात कही। इसके बदले हूती लड़ाकों का ध्यान सऊदी अरब से जुड़े जहाजों और ठिकानों पर केंद्रित रहने की बात सामने आई है।

RELATED NEWS

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का  दबाव?

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का दबाव?

सितम्बर 16, 2026
Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026

यह समझ कथित तौर पर 2025 में हुए अमेरिका-हूती संघर्षविराम से जुड़ी है। अमेरिका ने 2025 में हूतियों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच संपर्क बना रहा।

सऊदी की मदद से अमेरिका पीछे

इस घटनाक्रम का सबसे अहम पहलू सऊदी अरब को लेकर अमेरिकी रुख है। रिपोर्टों के मुताबिक सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हूतियों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य मदद मांगी थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीधे अमेरिकी हमलों को मंजूरी नहीं दी। अमेरिका ने खुफिया और लक्ष्य संबंधी सहायता देने की बात जरूर कही है।

अब सामने आई बातचीत के बाद अमेरिका ने हूतियों के खिलाफ सऊदी के साथ सीधे सैन्य अभियान में शामिल होने से दूरी बनाए रखी है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वॉशिंगटन फिलहाल लाल सागर में समुद्री सुरक्षा और अपने राष्ट्रीय हितों पर ध्यान दे रहा है।

लाल सागर पर बढ़ा तनाव

हूतियों की हालिया सैन्य बढ़त ने लाल सागर और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यह रास्ता अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए बेहद अहम है। सऊदी अरब को भी अपने तेल निर्यात और सुरक्षा को लेकर दबाव का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्टों के अनुसार सऊदी अब फ्रांस, ब्रिटेन, पाकिस्तान और मिस्र समेत दूसरे देशों से सैन्य मदद मांग रहा है।

Tags: Saudi ArabiaUS Houthis
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का  दबाव?

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का दबाव?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

यमन के हूती विद्रोहियों ने सितंबर में सऊदी अरब के कई इलाकों को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया...

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Maritime Security: सऊदी ने बनाया NATO जैसा सुरक्षा गठबंधन, पाकिस्तान समेत 14 मुस्लिम देश जुड़े, किस किस ने बनाई दूरी

Maritime Security: सऊदी ने बनाया NATO जैसा सुरक्षा गठबंधन, पाकिस्तान समेत 14 मुस्लिम देश जुड़े, किस किस ने बनाई दूरी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Islamic NATO: मध्य पूर्व में बढ़ते सुरक्षा संकट और लाल सागर (Red Sea) में जहाजों पर बढ़ते हमलों के बीच...

Saudi Arabia

Saudi Arabia में भीषण बस हादसा: 42 भारतीय उमरा यात्रियों के जिंदा जलने की आशंका

by Mayank Yadav
नवम्बर 17, 2025

Saudi Arabia bus accident: सऊदी अरब में सोमवार तड़के मक्का से मदीना जा रही एक बस के डीजल टैंकर से...

writting a

Saudi Arabia : भारत समेत 14 देशों के वीजे पर सऊदी ने लगाई अस्थायी रोक, जानिए क्या है वजह ?

by Gulshan
अप्रैल 7, 2025

Saudi Arabia : सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो हज सीजन...

Next Post
Ashion Game:बांग्लादेश Direct बिना खेले सेमीफाइनल में, बारिश ने चीन का सफर किया खत्म

Ashion Game:बांग्लादेश Direct बिना खेले सेमीफाइनल में, बारिश ने चीन का सफर किया खत्म

Hockey Clash: पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज, हॉकी इंडिया ने कहा- खेलना है तो भारत आना होगा

Hockey Clash: पाकिस्तान की न्यूट्रल वेन्यू की मांग खारिज, हॉकी इंडिया ने कहा- खेलना है तो भारत आना होगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In