गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

HAJJ YATRA 2023: हज यात्रियों के लिए अच्छी खबर! भारत को 2023 के लिए अब तक का मिला सबसे अधिक हज कोटा, दोनों देशों के बीच हुआ ये फैसला

by Web Desk
जनवरी 10, 2023
in उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर। सऊदी अरब से हज के लिए भारत को पौने दो लाख का कोटा मिला। वहीं देश भर में यूपी से सबसे ज्यादा हज पर जाएंगे हज यात्री। वहीं इस साल कुल 1,75,025 भारतीय हज यात्री हज कर सकेंगे।

30 हजार हज यात्री उत्तर प्रदेश से हज यात्रा पर जाएंगे

हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है। सऊदी अरब सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2023 के लिए भारत के लिए अब तक का सबसे अधिक हज कोटा बढ़ा दिया है। बता दें कि हज यात्रा के लिए भारत को 1.75 लाख जायरीन का कोटा मिला है। खबरो के अनुसार जेद्दा में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत इस साल कुल 1,75,025 भारतीय हज यात्री हज कर सकेंगे।इसमें से सबसे ज्यादा करीब 30 हजार हज यात्री उत्तर प्रदेश से हज यात्रा पर जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष एवं हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य मोहसिन रज़ा ने ये मंगलवार को इसको लेकर ऐलान किया। दरअसल, हज सत्र 2023 के लिए भारत से करीब पौने 2 लाख हजयात्रियों का कोटा आरक्षित किया गया है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
Houthi Attack रियाद समेत सऊदी के कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, एयर रेड अलर्ट जारी

Houthi Attack रियाद समेत सऊदी के कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, एयर रेड अलर्ट जारी

सितम्बर 20, 2026

हज 2023 के लिए भारत को पौने दो लाख का कोटा मिला है

देश भर में यूपी से सबसे ज्यादा हज पर जाएंगे हज यात्री

यूपी से हज के सफर पर 30 हज़ार से अधिक जाएंगे हज यात्री (1/2)

— Mohsin Raza (@Mohsinrazabjpup) January 10, 2023

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट में कहा कि….

बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के चलते दो साल तक सऊदी सरकार ने भारत सहित अन्य देशों के यात्रियों को हज की अनुमति नहीं दी थी। तो वहीं कोरोना के कारण किराए में भी बढ़ोतरी कर दी गई थी। जिस कारण काफी लोग हज पर नहीं जा सके थे। सोमवार को भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारत के लिए उच्चतम कोटा 2019 में था जब 1.4 लाख आवंटित किया गया था, उसके बाद 2020 में यह संख्या 1.25 लाख थी, लेकिन उस वर्ष कोविड-1ओ महामारी के कारण हज रद्द कर दिया गया था। वर्ष 2022 में यह संख्या 79,237 थी। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए शासन के दौरान, 2010 में उच्चतम कोटा 1,26,018 था। कोटा की कमी के कारण, कई आशावादी भारतीय देश भर में ड्रॉ सिस्टम से बाहर रह गए थे, हालांकि, अब तक के सबसे अधिक कोटा के साथ, अधिक भारतीय तीर्थयात्री इस वर्ष हज कर सकते हैं और प्रतीक्षा समय को कम कर रहे हैं और ड्रॉ के अवसरों को बढ़ा रहे हैं।

26 जून से शुरू हो रही हज यात्रा

26 जून से हज यात्रा की शुरूआत होगी और 1 जुलाई तक चलेगी। भारत सरकार हज यात्रा और हजयात्रियों के लिए हर साल हज पॉलिसी भी जारी करती है। जिसके तहत यात्रियों को हज यात्रा से जुड़े नियम कायदे बताए जाते हैं, ताकि वहां जाकर वो किसी तरह की परेशानी में आएं। विदेश मंत्रालय औऱ सऊदी अरब का दूतावास भी हेल्पलाइन के जरिये मदद करता है।

Tags: Good news for Haj pilgrimsHaj quota for 2023HAJJ YATRA 2023indiaNews1IndiaSaudi Arabiatwo countries
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Houthi Attack रियाद समेत सऊदी के कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, एयर रेड अलर्ट जारी

Houthi Attack रियाद समेत सऊदी के कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन हमले, एयर रेड अलर्ट जारी

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

Drone Attack : सऊदी अरब के रियाद समेत कई बड़े शहरों पर हूती विद्रोहियों ने ड्रोन और मिसाइल से हमले...

Secret Deal अमेरिका-हूती के बीच ओमान में हुई गुप्त बैठक, सऊदी को झटका; क्या अमेरिकी जहाजों पर हमला नहीं करने पर बनी सहमति

Secret Deal अमेरिका-हूती के बीच ओमान में हुई गुप्त बैठक, सऊदी को झटका; क्या अमेरिकी जहाजों पर हमला नहीं करने पर बनी सहमति

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 17, 2026

अमेरिका और यमन के हूती प्रतिनिधियों के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में गोपनीय बातचीत हुई। रॉयटर्स ने पांच सूत्रों...

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का  दबाव?

Houthis attack: हमला सऊदी पर, असर पाकिस्तान पर क्या रक्षा समझौते कर फंसा, किसपर युद्ध में उतरने का दबाव?

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 16, 2026

यमन के हूती विद्रोहियों ने सितंबर में सऊदी अरब के कई इलाकों को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Giorgia Andriani का ये अंदाज देखकर आप की आंखे भी खुली की खुली रह जाएगी

Shraddha Case Update: आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई, कोर्ट ने आरोपी को गर्म कपड़े मुहैया कराने को कहा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In