शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

US: अब कैलिफोर्निया में नहीं होगा स्पेसएक्स और एक्स का मुख्यालय, इस कानून से नाराज होकर मस्क ने उठाया बड़ा कदम

एलन मस्क ने अपने फैसले के पीछे की वजह हाल ही में कैलिफोर्निया में पास हुए कानून को बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून परिवारों को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए कैलिफोर्निया छोड़ने पर मजबूर करेगा

by Mayank Yadav
जुलाई 17, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, टेक्नोलॉजी, विदेश
US
Share on FacebookShare on Twitter

US: बड़े अरबपति कारोबारी एलन मस्क आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। अब वह अपनी दो कंपनियों स्पेसएक्स और एक्स को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने इन दोनों कंपनियों के मुख्यालय को कैलिफोर्निया से टेक्सास शिफ्ट करने का फैसला किया है। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।

इन शहरों में X और SpaceX के मुख्यालय

एलन मस्क ने मंगलवार को स्पेसएक्स मुख्यालय और (US) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को कैलिफोर्निया से टेक्सास शिफ्ट करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्पेसएक्स का मुख्यालय फिलहाल हॉथोर्न, कैलिफोर्निया में है। अब इसे टेक्सास के स्टारबेस में स्थापित किया जाएगा। वहीं, एक्स का मुख्यालय अब सैन फ्रांसिस्को में नहीं रहेगा। इसे यहां से ऑस्टिन में शिफ्ट किया जाएगा।

RELATED NEWS

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

अगस्त 6, 2026
Market Update: ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार को राहत, क्रूड ऑयल की गिरावट से गैप-अप ओपनिंग के आसार

Market Update: ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार को राहत, क्रूड ऑयल की गिरावट से गैप-अप ओपनिंग के आसार

जुलाई 27, 2026

And 𝕏 HQ will move to Austin https://t.co/LUDfLEsztj

— Elon Musk (@elonmusk) July 16, 2024

मस्क के अनुसार, इस निर्णय के पीछे का कारण हाल ही में कैलिफोर्निया में पारित कानून है, जिस पर सोमवार को गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने हस्ताक्षर किए।

नया कानून क्या है?

इस कानून के अनुसार, स्कूल के नियमों के तहत, शिक्षक और (US)  कर्मचारी अब बच्चे की सहमति के बिना माता-पिता सहित किसी को भी बच्चे की लिंग पहचान और यौन वरीयता के बारे में नहीं बता सकते हैं। कानून के समर्थकों का कहना है कि यह LGBTQ छात्रों की सुरक्षा में मदद करेगा जो ऐसे घरों में रहते हैं जहाँ उनका सम्मान नहीं किया जाता है। लेकिन विरोधियों का कहना है कि यह स्कूलों की माता-पिता के साथ अधिक पारदर्शी होने की क्षमता में बाधा उत्पन्न करेगा।

The state will take away your kids in California https://t.co/1dCMGY6Gvn

— Elon Musk (@elonmusk) July 16, 2024

बच्चों की सुरक्षा के लिए मजबूर

मस्क ने कहा कि इस कानून और इससे पहले आए अन्य (US)  कानूनों के परिणामस्वरूप स्पेसएक्स अब हॉथोर्न से अपना मुख्यालय स्टारबेस में स्थानांतरित करेगा। उन्होंने कहा कि मैंने लगभग एक साल पहले गवर्नर न्यूजॉम को स्पष्ट कर दिया था कि ऐसे कानून परिवारों और कंपनियों को कैलिफोर्निया छोड़ने के लिए मजबूर करेंगे. अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए।

Image

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि स्पेसएक्स का मुख्यालय ऑस्टिन में स्थानांतरित किया जाएगा।

पहले भी हुए हैं बदलाव

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब (US) एलन मस्क ने अपनी किसी कंपनी को कैलिफोर्निया से बाहर ले जाने का फैसला किया है। साल 2021 में टेस्ला ने अपना कॉरपोरेट मुख्यालय पालो ऑल्टो, कैलिफोर्निया से ऑस्टिन, टेक्सास में स्थानांतरित किया था। इसके अलावा मस्क ने अपना घर भी कैलिफोर्निया से टेक्सास में शिफ्ट कर लिया था।

Weather Update: दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में आज बारिश का पूर्वानुमान, येलो अलर्ट जारी है; जानें अपने राज्य की स्थिति

Tags: Elon MuskSpacexx
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

Elon Musk Net Worth Crash: चंद घंटों में एलन मस्क के ₹8.52 लाख करोड़ स्वाहा, लगा अंबानी की कुल दौलत से भी बड़ा झटका

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Elon Musk Net Worth Crash: दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क को कुछ ही घंटों के भीतर अपनी संपत्ति...

Market Update: ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार को राहत, क्रूड ऑयल की गिरावट से गैप-अप ओपनिंग के आसार

Market Update: ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार को राहत, क्रूड ऑयल की गिरावट से गैप-अप ओपनिंग के आसार

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Market Trend Global Signals: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से राहत भरे संकेत...

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

Elon Musk का बड़ा दावा, 2036 तक खत्म हो जायेगी पैसे की जरूरत, क्या AI और रोबोट बदल देंगे पूरी अर्थव्यवस्था

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

AI Economy : दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने भविष्य की अर्थव्यवस्था को लेकर एक ऐसा...

SpaceX Mega IPO: स्पेसएक्स के आईपीओ पर दुनिया की नजर ,कंपनी ने खेला बड़ा दांव, वैल्यूएशन पहुंच सकता है 1.75 ट्रिलियन डॉलर

SpaceX Mega IPO: स्पेसएक्स के आईपीओ पर दुनिया की नजर ,कंपनी ने खेला बड़ा दांव, वैल्यूएशन पहुंच सकता है 1.75 ट्रिलियन डॉलर

by Kirtika Tyagi
जून 4, 2026

SpaceX Mega IPO : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल एलन मस्क की रॉकेट और सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स जल्द...

Elon Musk

Elon Musk ने रचा इतिहास: $700 अरब नेटवर्थ वाले पहले इंसान बने, पैसों की हुई ऐसी बारिश कि सब देखते रह गए!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 21, 2025

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया...

Next Post
Independence Day

Independence Day: टारगेट किलिंग, पोस्टर... 15 अगस्त को लेकर खालिस्तानी संगठन रच रहे हैं बड़ी साजिश, अलर्ट जारी

Muharram 2024, Muharram 2024 date and time, roz a ashura 2024, Muharram 2024 history

Muharram : आज से शुरु हुआ मुहर्रम का महीना, जानें क्यों नहीं दी जाती मुहर्रम की बधाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist