गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 39 सेकंड में आए दो शक्तिशाली भूकंप, लोगों में दहशत, भारी नुकसान लाखों जनहानि की आशंका

वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों ने भारी तबाही की आशंका पैदा कर दी है। कई इलाकों में इमारतों को नुकसान पहुंचा है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए।

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में बुधवार को लगातार आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने लोगों को डरा दिया। महज 39 सेकंड के अंतराल में धरती दो बार जोर से कांपी, जिससे कई शहरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूकंप के बाद लोगों ने घरों, दफ्तरों और इमारतों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों का रुख किया।

पहले 7.2 फिर 7.5 तीव्रता

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था। इसका केंद्र सैन फेलिप के पास था, जो राजधानी काराकस से करीब 284 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यह झटका 22:04 GMT पर दर्ज किया गया। इसके केवल 39 सेकंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया। इसका केंद्र यूमारे के पास था, जो काराकस से लगभग 293 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

RELATED NEWS

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

जून 25, 2026
Venezuela में दो बड़े भूकंपों से भारी तबाही,39 सेकंड में आए दो शक्तिशाली झटके, आपातकाल घोषित

Venezuela में दो बड़े भूकंपों से भारी तबाही,39 सेकंड में आए दो शक्तिशाली झटके, आपातकाल घोषित

जून 25, 2026

सोशल मीडिया पर दिखे डरावने दृश्य

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए। इनमें सड़कों पर बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दीं। एक एयरपोर्ट टर्मिनल में मौजूद यात्री जमीन हिलते ही तेजी से बाहर भागते नजर आए। वहीं काराकस की एक ऊंची इमारत की छत पर बने स्विमिंग पूल से पानी बाहर गिरता हुआ भी दिखाई दिया।

क्या है अर्थक्वेक डबलट

यूएसजीएस ने इस घटना को “अर्थक्वेक डबलट” बताया है। इसका मतलब है कि दो बड़े भूकंप बहुत कम समय के अंतराल में एक-दूसरे से जुड़े हुए तरीके से आए। संस्था के मुताबिक, 7.5 तीव्रता का मुख्य भूकंप आने से पहले 7.2 तीव्रता का शुरुआती झटका महसूस हुआ था। दोनों भूकंपों के केंद्र लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर थे और उनकी गहराई भी अलग-अलग थी।

काराकस में लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप के झटकों के बाद राजधानी काराकस में लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। 80 वर्षीय मारिया रोमेरो ने बताया कि पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि यह भूकंप बेहद डरावना था और उन्हें 1967 में आए विनाशकारी भूकंप की याद दिला गया।

भारी नुकसान की आशंका

यूएसजीएस ने शुरुआती आकलन में बड़े पैमाने पर नुकसान और जनहानि की संभावना जताई है। संस्था के अनुसार, इस आपदा का असर बहुत बड़े इलाके में पड़ सकता है। शुरुआती अनुमान में मृतकों की संख्या 10 हजार से लेकर 1 लाख तक पहुंचने की आशंका व्यक्त की गई है, हालांकि आधिकारिक आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

सरकार और राहत एजेंसियां सक्रिय

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा है कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और जल्द ही देशवासियों को पूरी जानकारी दी जाएगी। भूकंप के बाद काराकस समेत कई इलाकों में बचाव दल, दमकल कर्मी और आपातकालीन टीमें तैनात कर दी गई हैं।

आफ्टरशॉक का खतरा बरकरार

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी आफ्टरशॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटकों का खतरा बना हुआ है। राहत एजेंसियां नुकसान का आकलन करने में जुटी हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Tags: Earthquake DoubletVenezuela Earthquake
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना,  हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Venezuela Earthquake: विनाशकारी भूकंप पर पीएम मोदी ने वेनेजुएला के प्रति जताई गहरी संवेदना, हर संभव सहायता का दिया भरोसा

by SYED BUSHRA
जून 25, 2026

PM Modi on Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंपों के बाद वहां बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें सामने...

Venezuela में दो बड़े भूकंपों से भारी तबाही,39 सेकंड में आए दो शक्तिशाली झटके, आपातकाल घोषित

Venezuela में दो बड़े भूकंपों से भारी तबाही,39 सेकंड में आए दो शक्तिशाली झटके, आपातकाल घोषित

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी।...

Next Post
Mau Saryu River Incident: भाई को बचाने के लिए सरयू में कूदीं, उसकी जान बचा, खुद नदी में समाईं दो सगी बहनें

Mau Saryu River Incident: भाई को बचाने के लिए सरयू में कूदीं, उसकी जान बचा, खुद नदी में समाईं दो सगी बहनें

Ketan Agrawal Case: मंगेतर, प्रेमी और रहस्यमयी मौत ने बढ़ाई जांच की उलझन, कई सवाल अब भी अनसुलझे

Ketan Agrawal Case: मंगेतर, प्रेमी और रहस्यमयी मौत ने बढ़ाई जांच की उलझन, कई सवाल अब भी अनसुलझे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist