मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जब चीन मोड़ रहा है मुंह, ऐसे में रूस दोस्त भारत से मांग रहा है मदद, मांगे ज्यादा मेडिकल उपकरण

by Web Desk
अप्रैल 20, 2022
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं। ऐसे में रूस ने भारत से मदद मांगी है। भारत से रूस ने मेडिकल उपकरणों की सप्लाई ज्यादा से ज्यादा करने की अपील की है। दरअसल पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए बैन और जहाजों की आवाजाही बाधित होने की वजह से रूस में जरूरी मेडिकल उपकरणों की कमी हो गई है। यहां बताते चले की रूस अपनी जरूरत के ज्यादातर मेडिकल उपकरणों का आयात यूरोप और चीन से करता रहा है। वहीं पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के चलते यूरोपीयन देशों ने सप्लाई रोक दी है, जबकि चीन भी एक्सपोर्ट करने से बच रहा है। ऐसी स्थिति में रूस ने अपने सदाबहार दोस्त भारत से मदद मांगी है।

वहीं इसके बारे में एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री के फोरम कॉर्डिनेटर ने कहा कि भारत और रूस की कंपनियां इस बारे में बात करेंगी। इसको लेकर 22 अप्रैल को वर्चुअल मीटिंग होगी। जिसमें इस बात को लेकर चर्चा होगी कि कैसे मेडिकल उपकरणों की सप्लाई में इजाफा किया जाए। इस बात की पुष्टि भारत और रूस के बीच संबंधों को प्रमोट करने वाले ग्रुप बिजनेस रसिया ने भी की है।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Russia Election : पुतिन की पार्टी को फिर बहुमत, सवाल- जब सत्ता बदलनी नहीं तो चुनाव क्यों?

Russia Election : पुतिन की पार्टी को फिर बहुमत, सवाल- जब सत्ता बदलनी नहीं तो चुनाव क्यों?

सितम्बर 25, 2026

भारत की ओर से रूस को एक्सपोर्ट में इजाफा किए जाने पर विचार किया जा रहा है। दोनों देश लोकल करेंसी में डील को लेकर भी बात कर रहे हैं। शीत युद्ध के दौरान भी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लोकल करेंसी के जरिए ही हुआ था। एक बार फिर से उसी सिस्टम को एक्टिव करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बता दें कि अमेरिका की ओर से रूस से सस्ता तेल खरीदने पर भारत की कई बार आलोचना की गई है। अमेरिका ने कई बार भारत से यूक्रेन युद्ध में रूस का साथ न देने की अपील की है। हालांकि भारत ने ऐतिहासिक संबंधों और तटस्थता का हवाला देते हुए रूस की आलोचना करने से इनकार किया है।

फिलहाल भारत यूक्रेन युद्ध को कारोबारी लिहाज से अपने लिए एक अच्छे मौके के तौर पर देख रहा है। एक तरफ रूस से वह सस्ता तेल खरीद रहा है तो वहीं रूसी बाजार में एक्सपोर्ट बढ़ाकर कारोबारी बढ़त हासिल करने की भी कोशिश है। राजीव नाथ ने कहा कि रूस को भारत का निर्यात इस साल 2 अरब डॉलर होने की उम्मीद है, जो बीते सालों के मुकाबले 10 गुना तक ज्यादा होगा।

Tags: International Newsnarendra modiNews1IndiaRussia-Ukraine War News LIVE UpdatesUkraine-Russia WarVladimir Putin
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Russia Election : पुतिन की पार्टी को फिर बहुमत, सवाल- जब सत्ता बदलनी नहीं तो चुनाव क्यों?

Russia Election : पुतिन की पार्टी को फिर बहुमत, सवाल- जब सत्ता बदलनी नहीं तो चुनाव क्यों?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Russia Election Putin United Russia: रूस में 2026 का संसदीय चुनाव पूरा हो गया है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Putin Vote रूस में युद्ध के बीच चुनाव, कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में भी वोटिंग; युद्ध विरोधी पार्टी बाहर

Putin Vote रूस में युद्ध के बीच चुनाव, कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में भी वोटिंग; युद्ध विरोधी पार्टी बाहर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 19, 2026

रूस में 18 से 20 सितंबर 2026 तक संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के चुनाव हो रहे हैं। यह...

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

Next Post

जौनपुर में योगी राज में घर बैठने को मजबूर हैं लड़कियां, मनचलों के डर से छोड़ना पड़ा स्कूल

गर्मी में कैसे रखें खुद का ख्याल ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In