Sunday, May 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

गर्मी में कैसे रखें खुद का ख्याल ?

by Web Desk
April 20, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Summer Season : गर्मी के मौसम में लोग गर्मी से बेहद परेशान होते हैं. बाहर निकलते ही चिलचिलाती धूप शरीर पर पड़ती है जिससे कई सारी स्किन प्रोब्लम्स का सामना करना पड़ता है साथ ही शरीर में थकान और कई तरह की बीमारी से लोगों को रूबरू होना पड़ता है. कैसे रखें खुद का ख्याल इस गर्मी के मौसम में. आइये जानते हैं

हेल्थ ड्रिंक का जरूर करें सेवन
गर्मी से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरुरी है. गर्मी में सबसे ज्यादा जरूरत एनर्जी ड्रिंक्स और पानी की होती है. एनर्जी ड्रिंक से न सिर्फ बॉडी को एनर्जी मिलती है बल्कि शरीर में पानी की कमी भी पूरी होती है. गर्मी में छाछ, फ्रूट जूस, गन्ने का रस और समय समय पर पीना चाहिए ताकि बॉडी को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके.

RELATED NEWS

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

May 24, 2026
Inverter Battery: गर्मियों में इन्वर्टर बैटरी जल्दी हो रही है डाउन? अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ जाएगी लाइफ

Inverter Battery: गर्मियों में इन्वर्टर बैटरी जल्दी हो रही है डाउन? अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ जाएगी लाइफ

May 21, 2026

शरीर को रखें हाईड्रेटेड
शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए गर्मियों में तरबूज, ग्रीन सलाद, खीरा, खरबूजा, अंगूर, ककड़ी आदि का सेवन करना चाहिए. ये फल शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं.

गर्मियों में कूल कपड़े ही पहने
इस मौसम में चटक या डार्क रंगों के बजाय हल्के रंगों के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए. गर्मियों के लिए सफेद रंग सबसे सही होते हैं. गर्मी में हल्के कपड़ों के साथ भी फैशन को बरकरार रखा जा सकता है. जिसके लिए कार्गो, बरमूडा, शॉर्ट्स, जॉर्जेट, कॉटन और चिकन के कपड़ों के साथ खुद को कूल फील कराया जा सकता है.

बेहद ठंडा पानी पीने से बचें
तपतपाती गर्मी से बचने के लिए घर में हर वक्त एसी ऑन करके न रखें. इसके अलावा बिल्कुल चिल्ड पानी पीने से बचें. इसका सेहत पर बेहद बुरा असर पड़ता है. खासतौर से धूप से आकर सीधे ठंडा पानी पीना और भी हानिकारक होता है. ठंडा पानी पीने से आपका गला खराब हो सकता है. दरअसल ठंडा पानी पीने से रेस्परटरी म्यूकोस का निर्माण होता है, जो रेस्परटरी ट्रैक की सुरक्षात्मक परत है. जब ये परत प्रभावित होती है, तो रेस्परटरी ट्रैक भी प्रभावित होता है और इससे इन्फेक्शन और गले की खराश का खतरा बढ़ जाता है.

स्किन के लिए अपनाएं हर्बल पैक
गर्मियों में स्किन की समस्याएं बहुत अधिक बढ़ जाती हैं. ऐसे में इनसे छुटकारा पाने के लिए हर्बल फेस पैक जरूर अपनाएं. गर्मियों में चेहरे पर ड्राईनेस नजर आने लगती है. और एलर्जी होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में हर्बल फेस पैक रूखापन हटाने के साथ ही स्किन को पोषण भी प्रदान करता है.

चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलें
धूप तेज होने के कारण शरीर के खुले हिस्से पर सीधा असर पड़ता है, इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले चेहरे को किसी हल्के रंग के सूती के कपड़े से बांधकर ही बाहर निकलें. इससे कानों से गर्म हवा शरीर के अंदर प्रवेश नहीं करेगी. हाथों और पैरों को भी खुला न रखें. संभव हो तो धूप में छाता लेकर ही निकले. धूप से त्वचा खराब होने के साथ ही धूल की वजह से एलर्जिक प्रॉब्लम भी हो सकती है.

आंखों का रखें ख्याल
गर्मी में बॉडी के साथ ही आंखों पर भी असर पड़ता है. इसलिए जरूरी है कि इनका भी ख्याल रखा जाए. गर्मी के मौसम में आंखों में एलर्जी कंजक्टीवाइटिस का खतरा भी बढ़ जाता है. आंखों को ठंडे पानी में थोड़े अंतराल के बाद धोते रहें. इससे आंखों की ड्राईनेस दूर होती है. विटामिन सी और विटामिन ए से भरपूर फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.

हाईजीन का रखें ख्याल

गर्मी के दिनों में पसीना अधिक आता है, ऐसे में एंटीबैक्टीरियल साबुन से नहाना चाहिए. इससे शरीर पर इन्फेक्शन होने से बचा जा सकता है. साथ ही खाने से पहले हाथों को जरूर धोना चाहिए.

ताजा खाने का करें सेवन
फूड प्वॉइजनिंग का खतरा गर्मी में बढ़ जाता है. ऐसे में ताजा खाना ही खाना चाहिए. बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए फल और हरी पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर ही पकाना चाहिए.

(BY: ADITI VISHWAKARMA)

Tags: Health Tipsnews1 indiasummerSUMMER TIPS
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Summer Health Tips: गर्मियों में बासी खाना बन सकता है बीमारी की वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

by Sadaf Farooqui
May 24, 2026

Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही खानपान को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है। तेज गर्मी...

Inverter Battery: गर्मियों में इन्वर्टर बैटरी जल्दी हो रही है डाउन? अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ जाएगी लाइफ

Inverter Battery: गर्मियों में इन्वर्टर बैटरी जल्दी हो रही है डाउन? अपनाएं ये आसान टिप्स, बढ़ जाएगी लाइफ

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

आज के समय में Inverter Battery लगभग हर घर की जरूरत बन चुकी है, खासकर उन इलाकों में जहां बिजली...

Satish Shah kidney failure causes symptoms treatment

Kidney Failure: सतीश शाह का निधन किडनी फेल्योर से हुआ,जानिए इसके कारण,लक्षण और बचाव

by SYED BUSHRA
October 27, 2025

Satish Shah and Kidney Failure: मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का निधन उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के...

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

by SYED BUSHRA
September 11, 2025

Sepsis treatment awareness: सेप्सिस एक ऐसी बीमारी है जो छोटे से इन्फेक्शन से शुरू होकर जानलेवा रूप ले सकती है।...

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

by SYED BUSHRA
September 1, 2025

Health tips: डायबिटीज आज के समय में एक बहुत आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। इस रोग से जूझ...

Next Post

जल्द ही इस्राइल में रिलीज होगी ‘THE KASHMIR FILES’, विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

बुलडोजर की कार्रवाई पर बोले ओवैसी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist