बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

World News : हिज़बुल्लाह ने नसरल्लाह के रिश्तेदार के हाथों में दे डाली कमान, हाशिम सफिद्दीन बने नए नेता

हिज्बुल्लाह ने हसन नसरुल्लाह की मृत्यु के बाद अपने नए नेता की घोषणा की है। हाशिम सफीद्दीन, जो हसन नसरुल्लाह के रिश्तेदार हैं, को हिज्बुल्लाह की कमान सौंपी गई है। हाशिम सफीद्दीन, जिनका जन्म 1964 में दक्षिणी लेबनान में हुआ था, एक प्रमुख शिया मौलवी और हिज्बुल्लाह के वरिष्ठ नेता हैं।

by Gulshan
सितम्बर 29, 2024
in Latest News, विदेश
Hezbullah
Share on FacebookShare on Twitter

World News : ​हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने अपने नए प्रमुख के रूप में हाशिम सफीद्दीन का नाम घोषित कर दिया है, जो कि हसन नसरुल्लाह का करीबी रिश्तेदार हैं।​ हाशिम सफीद्दीन का जन्म 1964 में दक्षिणी लेबनान के दीर क़ानून एन नाहर में हुआ था, और वह एक प्रमुख लेबनानी शिया मौलवी तथा हिज्बुल्लाह के सीनियर लीडर माने जाते हैं।

अफवाहें हैं कि हाशिम सफीद्दीन इजरायली हमलों से बचते फिर रहे हैं। वह हिजबुल्लाह के राजनीतिक मामलों का संचालन करते रहे हैं और इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव काउंसिल के प्रमुख भी हैं। इसके अलावा, वह जिहाद काउंसिल के चेयरमैन भी हैं, जो संगठन के सैन्य अभियानों की योजना बनाती है। हाशिम अक्सर काली पगड़ी पहनते हैं।

RELATED NEWS

Italy Helicopter Cable Car Crash

Italy Crash: केबल कार की लाइनों से टकराया आग का गोला बना छोटा विमान, भीषण हादसे में दो लोगों की मौत

अगस्त 29, 2026
World News: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरान में खुशी का माहौल , टीवी एंकर क्या बोला की वीडियो हुआ वायरल

World News: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरान में खुशी का माहौल , टीवी एंकर क्या बोला की वीडियो हुआ वायरल

जुलाई 13, 2026

अमेरिका ने किया था आतंकी घोषित

हाशिम खुद को पैगंबर मोहम्मद का वंशज बताता है, लेकिन 2017 में अमेरिकी विदेश विभाग ने उसे आतंकवादी घोषित कर दिया। इसका कारण यह था कि उसने इजरायल के खिलाफ एक बड़ी जंग छेड़ी थी, जब इजरायल ने हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर को मार दिया था। उस समय, हाशिम ने अपने लड़ाकों से कहा था कि दुश्मनों को रोने पर मजबूर कर दो।

सफीद्दीन, जो इराक के नजफ और ईरान के कुम में धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर चुका था, 1994 में लेबनान वापस लौट आया और जल्दी ही हिजबुल्लाह की शीर्ष रैंक में पहुँच गया। 1995 में वह संगठन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था, मजलिस अल शूरा, का सदस्य बन गया।

यह भी पढ़ें : मन की बात में PM मोदी का दिल छूने वाला संदेश, सुनकर हर कोई हुआ भावुक

इसके तुरंत बाद, उसे जिहाद परिषद का प्रमुख नियुक्त किया गया, जिससे हिजबुल्लाह के सैन्य और रणनीतिक अभियानों पर उसका प्रभाव और भी बढ़ गया। नसरल्लाह के विपरीत, जो वर्षों तक छुपे रहे, सफीद्दीन हाल ही में कई राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों में खुलकर नजर आए हैं।

सफीद्दीन को हिजबुल्लाह के शीर्ष तीन नेताओं में नसरल्लाह और नईम कासिम के साथ शामिल किया जाता है। उसे हमेशा से नसरल्लाह का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता रहा है, और इस भूमिका की अटकलें 2006 से बढ़ गईं, जब ईरान ने कथित तौर पर उसे संगठन का संभावित भविष्य का नेता घोषित किया था। वह हिजबुल्लाह की सर्वोच्च सलाहकार संस्था, शूरा परिषद, के छह मौलवियों में से एक हैं और 2001 में कार्यकारी परिषद के प्रमुख के रूप में चुने गए थे।

Tags: world news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Italy Helicopter Cable Car Crash

Italy Crash: केबल कार की लाइनों से टकराया आग का गोला बना छोटा विमान, भीषण हादसे में दो लोगों की मौत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

Italy Helicopter Cable Car Crash:इटली के उत्तरी हिस्से में बुधवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। पीडमोंट क्षेत्र की अन्ट्रोना...

World News: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरान में खुशी का माहौल , टीवी एंकर क्या बोला की वीडियो हुआ वायरल

World News: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर ईरान में खुशी का माहौल , टीवी एंकर क्या बोला की वीडियो हुआ वायरल

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Iranian TV Anchor Viral Video: अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले सीनेटर...

Lindsey Graham Death: अमेरिकी सीनेटर के निधन पर उठे सवाल,ईरान से क्यों जुड़ रहा मामला, साजिश के दावों की क्या है सच्चाई?

Lindsey Graham Death: अमेरिकी सीनेटर के निधन पर उठे सवाल,ईरान से क्यों जुड़ रहा मामला, साजिश के दावों की क्या है सच्चाई?

by Kirtika Tyagi
जुलाई 13, 2026

Lindsey Graham Death News: अमेरिका के वरिष्ठ सीनेटर लिंडसे ग्राहम का 11 जुलाई को 71 वर्ष की उम्र में निधन...

Crude Oil Price Fall: शांति समझौते की उम्मीद से तेल बाजार में राहत, दो हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव बढ़ा,एक दूसरे पर हमलों के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 9, 2026

Iran US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। दोनों देशों के...

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बड़ी तबाही,6.0 तीव्रता के भूकंप से हज़ारों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बड़ी तबाही,6.0 तीव्रता के भूकंप से हज़ारों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2025

Afghanistan Earthquake: तालिबान शासित अफगानिस्तान सोमवार को आए भीषण भूकंप से दहल गया। इस हादसे में अब तक 1052 लोगों...

Next Post
Uttar Pradesh, Bagpat

UP News : बागपत में बीजेपी विधायक बिना लाइसेंस चलाया जा रहा पैट्रोल पंप सील

Kangana Ranaut

कंगना रनौत पर भड़के राकेश टिकैत, जेपी नड्डा को भेजे पत्र में ज़िक्र करते बोले 'थोड़ा भी ज्ञान...'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In