नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आज जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो वह इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना 100वां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच खेलेंगे। ऐसा करने वाले वो अपनी टीम के पहले खिलाड़ी बनेंगे। गौरतलब है कि बाएं हाथ का आक्रामक बल्लेबाज 2016 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं।
दिल्ली के लिए सबसे बड़ी पारी
दिल्ली के लिए अब तक खेले गए 99 मैचों में, पंत ने 98 पारियों में एक शतक और 15 अर्द्धशतक के साथ 34.40 की औसत और 147.90 की स्ट्राइक रेट से 2,856 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128* है। पंत दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद डेविड वार्नर (84 मैचों में 2,433 रन) और वीरेंद्र सहवाग (87 मैचों में 2,382 रन) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम है।
2018 में ऋषभ पंत की आतिशी पारी
2016 और 2017 सीज़न पंत के लिए एक युवा खिलाड़ी के रूप में खुद को साबित किया। इस दौरान उन्होंने क्रमश 10 पारियों में 198 रन और 14 खेलों में 366 रन बनाए। पंत ने 2018 सीज़न में अपने सफल पारी के साथ क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाई। उस सीज़न में पंत ने 14 मैचों में 52.62 की औसत और 173.60 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए। सीजन में उन्होंने 128* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ एक शतक और पांच अर्द्धशतक बनाए।
कप्तानी में फाइनल तक सफर
पंत को 2021 में दिल्ली फ्रेंचाइजी का कप्तान नियुक्त किया गया था। एक कप्तान के रूप में, उन्होंने अभी तक 16 मैच जीते हैं, जबकि 14 मैच हारे हैं। इस दौरान उनकी कप्तानी में एक मैच टाई में समाप्त हुआ था। इस दौरान टीम की जीत प्रतिशत 51.61 है। उनकी कप्तानी में दिल्ली 2020 फाइनल में गई थी, लेकिन मुंबई इंडियंस से पांच विकेट से हार गई थी।