Thursday, November 5, 2026 11:54 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » जम्मू कश्मीर » धधकता कश्मीर: लश्कर के टॉप कमांडर अल्ताफ लाली का खात्मा, सेना का आतंक पर प्रचंड प्रहार

धधकता कश्मीर: लश्कर के टॉप कमांडर अल्ताफ लाली का खात्मा, सेना का आतंक पर प्रचंड प्रहार

पहलगाम हमले के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बांदीपोरा में लश्कर के टॉप कमांडर अल्ताफ लाली को मार गिराया गया है, जबकि कई आतंकी ठिकानों पर बुलडोजर और ब्लास्ट से कार्रवाई की गई है।

by Mayank Yadav
25/04/2025
Bandipora

Bandipora encounter: पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़ने का बीड़ा उठा लिया है। बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा के खतरनाक कमांडर अल्ताफ लाली को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। वहीं, त्राल और बिजबेहरा में दो आतंकियों के घर ध्वस्त कर सेना ने बड़ा संदेश दिया है। एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग का भी भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। सेना प्रमुख खुद श्रीनगर पहुंचे हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। घाटी में सुरक्षा बलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से आतंकियों में हड़कंप है। पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना ने पूरे जम्मू-कश्मीर को छावनी में बदल दिया है।

Bandipora में लश्कर के टॉप आतंकी का खात्मा

पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन मोड में है। शुक्रवार सुबह बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के खतरनाक कमांडर अल्ताफ लाली को मुठभेड़ में मार गिराया। खुफिया इनपुट मिलने के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान (Bandipora) आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसका सुरक्षाबलों ने डटकर जवाब दिया। मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी घायल हुआ है जबकि दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। इस ऑपरेशन को सेना ने बड़ी सफलता करार दिया है।

सेना प्रमुख पहुंचे श्रीनगर, ऑपरेशन की ली जानकारी

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे और ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। पहलगाम हमले के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में आतंकी सफाए की मुहिम शुरू हो चुकी है। सेना के मुताबिक घाटी में छिपे आतंकियों को एक-एक कर निशाना बनाया जाएगा।

RELATED NEWS

No Content Available

आतंकी ठिकानों पर बुलडोजर और ब्लास्ट से तबाही

सेना और पुलिस 9Bandipora) ने आतंकियों को शरण देने वालों पर भी शिकंजा कस दिया है। त्राल के मोंघामा इलाके में आतंकी आसिफ शेख के घर को विस्फोट से उड़ा दिया गया। वहां एक संदिग्ध बक्से में बैटरी और तार मिलने के बाद कंट्रोल्ड ब्लास्ट किया गया, जिससे पूरा मकान जमींदोज हो गया। बिजबेहरा में आतंकी आदिल थोकर उर्फ आदिल गुरी के घर पर बुलडोजर चलाया गया। आदिल ने 2018 में पाकिस्तान जाकर आतंकी ट्रेनिंग ली थी और पहलगाम हमले में उसकी संलिप्तता पाई गई है।

एलओसी पर भी तनाव, भारत का पलटवार

इधर, पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह से कई इलाकों में एलओसी पर फायरिंग शुरू की, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया। सैन्य सूत्रों के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की हरकतें सीमा पर तनाव को और बढ़ा रही हैं। भारत ने कूटनीतिक मोर्चे पर भी सख्ती दिखाते हुए सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी है और पाकिस्तानी राजनयिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को अनंतनाग के दौरे पर हैं। वे पहलगाम हमले में घायल पर्यटकों से मुलाकात करेंगे और हालात की जानकारी लेंगे। घाटी में फैले आतंक के खिलाफ देशभर में गुस्सा है और सरकार ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की ठान ली है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Pahalgam Attack

Google Map छोड़ आतंकियों ने चुना ये ऐप, पहलगाम हमले की थी ये चौंकाने वाली चाल...

SC

सबक राहुल गांधी को: वीर सावरकर का मजाक न उड़ाएं, SC की सख्त नसीहत

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह बने टॉपर, जानिए मेधा क्यों बनना चाहता है कलेक्टर

UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह बने टॉपर, जानिए मेधा क्यों बनना चाहता है कलेक्टर

POPULAR POST

RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

RAX Phone: न सिम कार्ड, न आम मोबाइल नेटवर्क! जानिए कैसे काम करता है प्रधानमंत्री का खास फोन

November 3, 2026
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचन बनाने वाली इलियाना डिक्रूज कभी कैमरे से डरती थीं, आइये जाने पूरी कहानी

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

Dhirendra Shastri Apology: भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, बोले- हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

IND vs NZ 1st ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे फ्री में कहां देखें? जानें टीवी चैनल और मोबाइल पर देखने का तरीका

November 3, 2026

LATEST

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026
Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

Insurance Update : कार-बाइक का इंश्योरेंस कराने का तरीका बदला, कब से लागू होंगे नए नियम; जानिए क्या होगा खास?

November 5, 2026
Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

Volkswagen Virtus Facelift: टीजर जारी, नए लुक के साथ आएगी सेडान; क्या इस बार मिलेगा 8-स्पीड गियरबॉक्स?

November 5, 2026
Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

November 5, 2026
US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

US Election : बैलेट पेपर से वोटिंग फिर भी कैसे आते हैं कुछ घंटों में नतीजे? जानिए भारत से कितनी अलग है व्यवस्था

November 5, 2026
ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

ED Action : किसके निवेशकों को मिलेंगे 238.90 करोड़ रुपये वापस, 800 करोड़ की संपत्तियों पर हुआ बड़ा फैसला?

November 5, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India