Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » जम्मू कश्मीर » Pahalgam terror attack Live: भारत नहीं डरेगा! पर्दे के पीछे वालों को भी मिलेगा जवाब—राजनाथ सिंह

Pahalgam terror attack Live: भारत नहीं डरेगा! पर्दे के पीछे वालों को भी मिलेगा जवाब—राजनाथ सिंह

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश दौरा बीच में छोड़कर समीक्षा की।

by Mayank Yadav
23/04/2025
Pahalgam

Pahalgam terror attack Live: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने पुलिस की वर्दी में खुद को छुपाकर बैसरन घाटी में अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस भीषण हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इस खूनी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन TRF (द रेसिस्टेंस फ्रंट) ने ली है।

कैसे हुआ हमला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह Pahalgam हमला उस समय हुआ जब पर्यटक खच्चरों के माध्यम से बैसरन घाटी में घूमने गए थे। यह इलाका ऐसा है जहां केवल पैदल या खच्चरों के जरिये ही पहुंचा जा सकता है। चश्मदीदों के अनुसार, आतंकी अचानक करीब आकर गोलियां बरसाने लगे। गोलियों की आवाज सुनते ही घाटी में अफरा-तफरी मच गई। कई पर्यटक जान बचाकर भागे, जबकि कई आतंकियों की गोलियों का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अपनी खच्चरों पर लादकर नीचे लाया। पहलगाम अस्पताल में 12 घायलों को भर्ती किया गया है जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री की त्वरित प्रतिक्रिया

Pahalgam घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का अपना दौरा बीच में ही छोड़ दिया और तत्काल भारत लौट आए। दिल्ली पहुंचते ही उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, सुरक्षा एजेंसियों और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। श्रीनगर पहुंचने के बाद अमित शाह ने मौके का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

RELATED NEWS

PM मोदी की इस ‘उड़न परी’ के नाम से ‘रतजगा’ कर रहे पाकिस्तानी, जनरलों के साथ ही हाफिज-मसूद ने घर से हटवाए AC

PM मोदी की इस ‘उड़न परी’ के नाम से ‘रतजगा’ कर रहे पाकिस्तानी, जनरलों के साथ ही हाफिज-मसूद ने घर से हटवाए AC

May 19, 2025
Alpine Quest App: कौन सी ऐप की मदद से आतंकी पहुंचे पर्यटकों तक कैसे यह बना उनका toolkit

Alpine Quest App: कौन सी ऐप की मदद से आतंकी पहुंचे पर्यटकों तक कैसे यह बना उनका toolkit

April 26, 2025

TRF की रणनीति और खतरा

TRF पिछले कुछ समय से कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए सक्रिय है। यह संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक फ्रंट माना जाता है जिसे अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों को उकसाकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने के मकसद से बनाया गया था। TRF पर सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ सामग्री फैलाने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने के आरोप हैं।

बढ़ती पर्यटक संख्या बनी निशाना

इस Pahalgam हमले ने सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब घाटी में पर्यटकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर है। साथ ही 3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधन को लेकर अब पुनर्विचार जरूरी हो गया है। अमरनाथ यात्रा का एक मुख्य मार्ग भी पहलगाम से होकर गुजरता है, जिससे आने वाले दिनों में और सतर्कता की आवश्यकता है।

Pahalgam Terrorist Attack: TRF ने ली जिम्मेदारी, जानिए कौन है ये आतंकी संगठन

🛑 यह खबर लाइव अपडेट होती रहेगी। ताजा जानकारी के लिए जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट के साथ:

एकनाथ शिंदे जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना, यात्रियों को राहत पहुंचाने की तैयारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वहां फंसे यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए शिवसेना की राहत टीम पहले ही श्रीनगर के लिए रवाना हो चुकी थी।

पहलगाम हमले के दोषी TRF के टॉप कमांडर कुलगाम में एनकाउंटर में घिरा

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना ने आतंकवादी संगठन टीआरएफ के शीर्ष कमांडर को घेर लिया है, जो पहलगाम आतंकी हमले में शामिल था। सुरक्षाबल आरोपी आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं।

मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने पहलगाम हमले की निंदा की, आतंकवाद को धर्म से जोड़ने की कोशिशों को नकारा

मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL) ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। MWL ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की आतंकवादी कार्रवाइयों को किसी भी धर्म या संस्कृति से जोड़ने के प्रयासों को वह सिरे से अस्वीकार करते हैं।

CCS बैठक की तस्वीरें हुईं सार्वजनिक, PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक की तस्वीरें सामने आई हैं। इस बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

सऊदी अरब ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

सऊदी अरब ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की तीव्र निंदा की है। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सऊदी सरकार ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

आतंकी हमले में शहीद नेवी अफसर विनय नरवाल का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर करनाल स्थित उनके निवास पर लाया गया। शहीद की अंतिम झलक पाने के लिए इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

भारत को हर संभव मदद दे रहे हैं – जेडी वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की है और अमेरिका भारत सरकार व जनता को हरसंभव मदद और सहयोग प्रदान कर रहा है।

भारत को डराया नहीं जा सकता, आतंकी हमले का होगा करारा जवाब – राजनाथ सिंह

पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत आतंकवाद के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हमले में देश ने निर्दोष नागरिकों को खोया है और इसे धर्म को निशाना बनाकर अंजाम दिया गया है।

पहलगाम हमले पर मंथन, पीएम मोदी की अध्यक्षता में शाम 6 बजे CCS बैठक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम 6 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित देश के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल होंगे।

आतंकी हमले के बाद 6 घंटे में 3337 पर्यटकों ने छोड़ी घाटी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बताया कि मंत्रालय ने एयरलाइंस को किराया न बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं। बुधवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रीनगर से 20 उड़ानों के जरिए 3,337 पर्यटकों ने घाटी से निकासी की।

दोषियों को सख्त सजा मिलेगी, भारत की प्रगति नहीं रुकेगी – शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमले को कायराना करार देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कठोरतम सजा दी जाएगी। यह हमला भारत की विकास यात्रा को बाधित करने की एक बौखलाहट भरी कोशिश है, लेकिन भारत की प्रगति नहीं रुकेगी। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

“धर्म के नाम पर हिंसा गलत, मुसलमानों को दबाने की भावना से हुआ हमला” – रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों पर हमला कर कोई मुद्दा नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने कहा, “धर्म और राजनीति को अलग रखना चाहिए। आतंकी सोचते हैं कि मुसलमानों को दबाया जा रहा है, लेकिन इस तरह की हिंसा कायरता है।” वाड्रा ने केंद्र सरकार से सीमावर्ती इलाकों के लोगों की मदद की मांग की।

हमले के बाद रक्षा मंत्रालय में तीन घंटे तक मंथन, बदले की रणनीति पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्रालय में तीन घंटे तक चली अहम बैठक में तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में पहलगाम हमले के बाद की रणनीति और जवाबी कार्रवाई के विकल्पों पर चर्चा हुई। ये प्रस्ताव कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखे जाएंगे।

यह भारत की एकता पर हमला है – पहलगाम हमले को लेकर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम आतंकी हमले को कायरतापूर्ण करार दिया। बेंगलुरु में उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी इस जघन्य हमले की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह भारत की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।”

“हम सभी का दिल रो रहा है” – पहलगाम हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती

PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर और देश पर हमला है। उन्होंने कहा, “देश का हर दिल आज रो रहा है, और कश्मीर के लोग शर्मिंदा हैं। बयानबाजी का यह वक्त नहीं है।”

पहलगाम हमले में असम निवासी को लेकर सक्रिय हुआ मुख्यमंत्री कार्यालय, केंद्र से संपर्क में

असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहलगाम हमले में असम के एक व्यक्ति से संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी ली है। राज्य सरकार परिवार की सुरक्षित वापसी को प्राथमिकता दे रही है और भारत सरकार से समन्वय कर जल्द से जल्द उन्हें असम लाने की कोशिश जारी है।

पहलगाम हमले में शहीद हुए नेवी अफसर विनय, शादी के तीन दिन बाद गई जान

पहलगाम आतंकी हमले में करनाल के लेफ्टिनेंट विनय की मौत हो गई। उनकी शादी 19 अप्रैल को हुई थी और 22 अप्रैल को वह पत्नी संग श्रीनगर घूमने गए थे। नौसेना में अधिकारी रहे विनय का जीवन खुशियों के बीच ही खत्म हो गया।

पहलगाम आतंकी हमले का वीडियो आया सामने, बोले पर्यटक- आशीर्वाद है, जरूर बचेंगे

पहलगाम आतंकी हमले के वक्त का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें गोलियों की बौछार से बचते पर्यटक दहशत में कहते सुने जा सकते हैं—”बुजुर्गों और भगवान का आशीर्वाद है, हम जरूर बचेंगे।” वीडियो ने हमले के भयावह पल की झलक दिखाई।

गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. वे पहले हमले वाली जगह पर गए थे. इसके बाद वे सीसीएस की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचेंगे.

पहलगाम पहुंचे अमित शाह, सेना को अलर्ट रहने के निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में आतंकी हमले की जगह का दौरा किया। वहीं, दिल्ली में एक हाई-लेवल मीटिंग जारी है, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। हमले के बाद, सेना को एलओसी और जम्मू कश्मीर के अन्य हिस्सों में हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा बलों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है ताकि आतंकी गतिविधियों को रोकने में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

बेसरान हमले पर केंद्र गंभीर: एनएसए, सीडीएस और रक्षा मंत्री की आपात बैठक जारी

बेसरान आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान दिल्ली में एक अहम सुरक्षा बैठक में शामिल हो रहे हैं। इस बैठक में घाटी की ताजा स्थिति, सुरक्षात्मक कदम और आतंकवाद के खिलाफ कड़े एक्शन प्लान पर चर्चा की जा रही है।

बेसरान आतंकी हमला: मौत का आंकड़ा 28 पहुंचा, हाई अलर्ट पर देश

मंगलवार को बेसरान घाटी में हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। टूरिस्ट इस हमले का मुख्य निशाना थे। बुधवार सुबह से ही दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सेना, एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां हरकत में हैं। ड्रोन और हेलिकॉप्टर से इलाके की निगरानी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक हाई अलर्ट जारी किया गया है।

पश्तून में बातचीत से खुली पाकिस्तानी आतंकियों की पहचान

बेसरान घाटी हमले में शामिल दो आतंकियों की बातचीत से उनकी राष्ट्रीयता का सुराग मिला है। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के दौरान दो आतंकी लगातार पश्तून भाषा में बात कर रहे थे, जिससे स्पष्ट है कि वे पाकिस्तान से थे। हमले में 15 से 20 मिनट तक AK-47 से अंधाधुंध गोलीबारी हुई। दो स्थानीय आतंकियों की पहचान भी हो गई है—आदिल अहमद ठाकुर और आशिफ शेख, जिनका लश्कर और जैश से संबंध बताया जा रहा है।

बॉडी कैमरे से रिकॉर्ड किया गया हमला, स्थानीय आतंकी लश्कर और जैश से जुड़े

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल स्थानीय आतंकियों की पहचान से बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आदिल ठाकुर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है और बिजबेहड़ा का निवासी है, जबकि आशिफ शेख जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखता है और त्राल के मोंघामा इलाके का रहने वाला है। हमले के वक्त इन आतंकियों में से एक या दो ने बॉडी कैमरा पहना था और पूरी घटना को रिकॉर्ड किया, जो जांच में अहम सबूत हो सकता है।

पहलगाम हमले में आदिल और आशिफ पर शक की सुई, पहले से थे एजेंसियों की रडार पर

एनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल संदिग्धों के बयान दर्ज कर लिए हैं और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से बुलेट शेल्स समेत अहम सबूत जुटाए हैं। सूत्रों के अनुसार, लश्कर से जुड़े आदिल और आशिफ पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों की नजर में थे। अब उन्हें बेसरान घाटी हमले के मुख्य आरोपियों के तौर पर जांच में शामिल किया गया है। एजेंसियां हमले की साजिश और नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

पहलगाम हमले में बड़ा खुलासा: 2 लोकल और 2 पाकिस्तानी आतंकी शामिल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच में चार आतंकियों की भूमिका सामने आई है, जिनमें दो स्थानीय और दो पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये पाकिस्तानी आतंकी पुलवामा हमले से भी जुड़े रहे हैं। मामले में तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए गए हैं और सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Pahalgam

Related Posts

PM मोदी की इस ‘उड़न परी’ के नाम से ‘रतजगा’ कर रहे पाकिस्तानी, जनरलों के साथ ही हाफिज-मसूद ने घर से हटवाए AC

PM मोदी की इस ‘उड़न परी’ के नाम से ‘रतजगा’ कर रहे पाकिस्तानी, जनरलों के साथ ही हाफिज-मसूद ने घर से हटवाए AC

May 19, 2025
Alpine Quest App: कौन सी ऐप की मदद से आतंकी पहुंचे पर्यटकों तक कैसे यह बना उनका toolkit

Alpine Quest App: कौन सी ऐप की मदद से आतंकी पहुंचे पर्यटकों तक कैसे यह बना उनका toolkit

April 26, 2025
Pahalgam

पाकिस्तान से टकराव की ओर भारत: पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार के कड़े फैसले, सर्वदलीय बैठक में चर्चा जारी

April 24, 2025
Pahalgam

Pahalgam की वादियों में खूनी तांडव: आतंकियों का एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने, 26 की मौत, 17 घायल

April 24, 2025
Pahalgam

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हवाई किराए में वृद्धि पर विवाद, लोगों में गुस्सा

April 23, 2025
Pahalgam

Pahalgam Terrorist Attack: TRF ने ली जिम्मेदारी, जानिए कौन है ये आतंकी संगठन

April 22, 2025
Pahalgam

Pahalgam terror attack Live: 30 शहीद, अमित शाह की श्रीनगर में अहम बैठक

April 22, 2025

जम्मू-कश्मीर में इमरान हाशमी पर हुई पत्थरबाज़ी, कहीं “बॉयकॉट ट्रेंड” तो नहीं है

September 20, 2022

जम्मू कश्मीर: पहलगाम में ITBP के जवानों को ले जा रही बस नदी में गिरी, कई जवानों के शहीद होने की आशंका

August 16, 2022
Next Post
why chickenpox is called mata in India belief in sheetla mata tradition

Indian health traditions : भारत में चेचक को क्यों कहते हैं ‘माता’? जानिए इसके पीछे की आस्था और कहानी

best time to drink chia seeds water

Health news : डायटिंग छोड़िए ! रोज़ पिएं चिया सीड्स का पानी, वज़न घटेगा दोगुनी रफ़्तार से ,जानिए पीने का सही तरीका

shoes and vastu connection

Vastu Tips : क्या जूते-चप्पलों को ग़लत जगह रखने से हो सकती है तंगी और बीमारी, जानिए कौन सी दिशा है सही

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026

LATEST

Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Pune News,

Pune News: लंदन में MBA छोड़ चुपचाप भारत लौटी युवती की संदिग्ध मौत, पुणे के फ्लैट में मिला शव

October 31, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India