राँची। झारखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में आज राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को शपथ दिलाई। गौतलब है कि झारखंड की स्थापना के बाद अभी कुल 11 मुख्यमंत्री बने है। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि सिर्फ एक मुख्यमंत्री को छोड़कर किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है। रघुवर दास ने अपना कार्यकाल पूरा किया था।
पार्टी के विधायक हुए हैदराबाद रवाना
राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में चंपई सोरेन 12 वें मुखमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चंपई सरकार में दो डिप्टी सीएम भी होंगे। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ के बाद महागठबंधन सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा। मुख्यमंत्री के शपथ के बाद गठबंधन के सभी विधायक हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।
पहली कैबिनेट मीटिंग आज
चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री बनने के बाद आज नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है। जिसमें विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर फैसला लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस की माने तो 5 फरवरी को विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया जाएगा।
हेमंत सोरेन जमीन घोटाला में ईडी द्वारा गिरफ्तारी
ज्ञात हो की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमीन घोटाला में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को पार्टी द्वारा विधायक दल का नेता चुना गया था। जिसके बाद विधायकों के समर्थन पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने गुरुवार देर रात उन्हें सीएम पद की शपथ के लिए बुलाया था।