कानपुर देहात में आशिक मिजाज डॉक्टर का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल वीडियो हो रहा है। जो अब चर्चा का विषय बना गया है। वायरल वीडियो में सरकारी डॉक्टर महिला मरीज से टंकी लीकेज जैसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहा है। आरोप ये भी है कि सरकारी डॉक्टर महिला मरीज़ों को बदनीयती से छूता है। साथ ही मरीजों को बाहर से दवा लाने और जांच कराने का दबाव बना कर कमीशन खोरी करता है। डॉक्टर की आशिक मिजाजी से तंग आकर अस्पताल के स्टाफ ने ही डॉक्टर के सामने मोर्चा खोल दिया है।
Menstrual को लेकर कही ये बात
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर महिला मरीज से मासिक धर्म की जगह टंकी लीकेज होने की बात कह रहा है। हमने तफ्तीश की कि आखिर वीडियो की सच्चाई क्या है। पता चला वायरल वीडीयो मूसानगर स्वास्थ केन्द्र का है। जहां आयुष के डॉक्टर अवधेश बुधौलिया की आशिक मिजाजी के तमाम किस्से सामने आ गए। मासिक धर्म से महिला मरीज थी वो डॉक्टर बुधौलिया को अपने मर्ज के बारे में बता रही थी। तभी आशिक मिजाज़ डॉक्टर बुधौलिया ने महिला मरीज से कहा कि तुम्हारी टंकी लीकेज है। जिससे लाल रंग का पानी निकल रहा है। साथ ही डाक्टर बुधौलिया महिला मरीज़ों को बदनीयती से छूते है।
कमीशनखोरी की कहानी
अब जरा डॉक्टर बुधौलिया की कमीशनखोरी की कहानी भी सुन लीजिए। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब मरीज़ों को बाहर की महंगी दवाईयां लिखते है। जिससे मोटा कमीशन आता है। अस्पताल का पूरा स्टाफ ने डॉक्टर बुधौलिया की कारगुजारी से तंग आकर लामबंद हो गया है। अस्पताल के चपरासी को आए दिन अल्टीमेटम देते है कि 3 दिन में सस्पेंड कर दूंगा।
इस तरह का दुर्व्यवहार निन्दनीय
इस बाबत कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ज़िल में महिला एसपी महिला डी एम महिला सीडीओ है। बावजूद इसके महिलाओं के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार निन्दनीय है।
गौरतलब है कि पहले भी डॉक्टर अवधेश बुधौलिया सीएमओ से लेकर साथी स्टाफ तक आरोप ओर उनके खिलाफ अमर्यादित बातों का प्रयोग कर चुके है। बावजूद इसके डॉक्टर अवधेश बुधौलिया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब देखने वाली बात ये होगी कि महिला डीएम नेहा जैन महिलाओं के सम्मान के लिए क्या कार्यवाही करती या फिर आशिक मिजाज डॉक्टर अवधेश बुधौलिया का छेड़छाड़ करने की परमिशन का कार्ड रेनु होता रहेगा