Wednesday, May 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कानपुर

Kanpur Double Murder Case: मामूली बात पर खूनी विवाद, चाकू से हमला कर पिता-पुत्र की हत्या, चौकी इंचार्ज निलंबित

कानपुर में शराब ठेके के बाहर मामूली बाइक टक्कर के बाद हुए विवाद में पिता और बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

by SYED BUSHRA
May 27, 2026
in कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर के चकेरी इलाके में मामूली कहासुनी ने दो लोगों की जान ले ली। शराब ठेके के बाहर हुए इस खूनी झगड़े ने इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठे हैं। घटनास्थल के आसपास सड़क और फुटपाथ पर नशेबाजों के लगातार जमावड़े को लेकर पुलिस की लापरवाही उजागर की थी। हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर पुलिस चौकी होने के बावजूद किसी को वारदात की भनक तक नहीं लगी।

घर लौटते समय हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, चकेरी थाना क्षेत्र के सजारी कांशीराम कॉलोनी फेस-वन निवासी 57 वर्षीय शिवनारायण त्रिवेदी किदवई नगर स्थित कनक मार्बल में नौकरी करते थे। उनके साथ उनके बेटे सत्यम और शिवम भी वहीं काम करते थे।

RELATED NEWS

Kanpur में देर रात मचा हड़कंप,पुलिस रेड में करोड़ों की नकदी, भारी मात्रा में चांदी बरामद, हवाला नेटवर्क का खुलासा

Kanpur में देर रात मचा हड़कंप,पुलिस रेड में करोड़ों की नकदी, भारी मात्रा में चांदी बरामद, हवाला नेटवर्क का खुलासा

January 23, 2026
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 23 साल पुराने 2002 सरिता विहार डबल मर्डर केस

सरिता विहार Double Murder Case: 23 साल की तलाश के बाद दिल्ली पुलिस ने पकड़े दोनों गुनहगार

November 22, 2025

रविवार रात तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे जब वे विराट नगर स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तभी शराब ठेके से निकले बाइक सवार युवकों की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। आरोप है कि बाइक सवार करन वर्मा, शिवा वर्मा और उत्सव अवस्थी नशे में थे। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपितों ने हेलमेट से पिता और बेटों पर हमला करना शुरू कर दिया।

चाकू से किया हमला

झगड़े के दौरान मुख्य आरोपी करन वर्मा ने कमर से चाकू निकाला और पिता-पुत्रों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में शिवनारायण त्रिवेदी और उनके छोटे बेटे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बड़ा बेटा सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कई लोग शराब के नशे में वहीं बैठे थे, लेकिन किसी ने पीड़ितों की मदद नहीं की। न ही किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बाद में राहगीरों के शोर मचाने पर भीड़ जमा हुई और एक आरोपी शिवा वर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी

मुख्य आरोपी करन वर्मा और उसका साथी उत्सव अवस्थी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने अगले दिन दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में करन वर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने चौथे आरोपी समीर गौतम को भी गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने आरोपियों को तमंचा और कारतूस उपलब्ध कराए और भागने में मदद की।

चौकी इंचार्ज निलंबित

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इलाके में नियमित गश्त नहीं हो रही थी और शराब ठेके के बाहर हो रही गतिविधियों पर भी कोई सख्ती नहीं थी। इसी वजह से चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी और उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। साथ ही अब रोज शाम से शराब ठेका बंद होने तक इलाके में पुलिस बल तैनात रहेगा।

Tags: double murder caseKanpur Crime News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur में देर रात मचा हड़कंप,पुलिस रेड में करोड़ों की नकदी, भारी मात्रा में चांदी बरामद, हवाला नेटवर्क का खुलासा

Kanpur में देर रात मचा हड़कंप,पुलिस रेड में करोड़ों की नकदी, भारी मात्रा में चांदी बरामद, हवाला नेटवर्क का खुलासा

by SYED BUSHRA
January 23, 2026

Kanpur SOG Police Raid:उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आई इस सनसनीखेज कार्रवाई ने पूरे देश को चौंका दिया है।...

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 23 साल पुराने 2002 सरिता विहार डबल मर्डर केस

सरिता विहार Double Murder Case: 23 साल की तलाश के बाद दिल्ली पुलिस ने पकड़े दोनों गुनहगार

by Kanan Verma
November 22, 2025

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 23 साल पुराने 2002 सरिता विहार डबल मर्डर केस में बड़ी कामयाबी हासिल की...

Budaun News: Eyewitness to Budaun Double Murder Case, third child told how Sajid murdered?

Budaun News : बदायूं Double Murder Case की आँखों देखी, तीसरे बच्चे ने बताया साजिद ने कैसे की हत्या ?

by Gautam Jha
March 20, 2024

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में Double Murder Case में पुलिस ने आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया...

Budaun News: Police got success in double murder case, know what is the whole matter

Budaun News: डबल मर्डर केश में पुलिस को मिली सफलता, जानिए क्या है पूरा मामला

by Gautam Jha
March 20, 2024

बदायूं। (Budaun News) बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार को दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने...

Kanpur Crime: स्कूल में साथी ने किया चाकू गोदकर छात्र पर ताबड़तोड़ हमला, फिर हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

by Juhi Tomer
July 31, 2023

उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बिधून थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता...

Next Post
Shah Border Visit: चिलचिलाती धूप में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और हाईटेक निगरानी को लेकर गृहमंत्री का सीमावर्ती इलाकों में दौरा

Shah Border Visit: चिलचिलाती धूप में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ और हाईटेक निगरानी को लेकर गृहमंत्री का सीमावर्ती इलाकों में दौरा

Sharanpur Protest : भीम आर्मी के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरा सवर्ण समाज, SSP ऑफिस में हनुमान चालीसा पढ़ करी निष्पक्ष जांच की मांग

Sharanpur Protest : भीम आर्मी के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरा सवर्ण समाज, SSP ऑफिस में हनुमान चालीसा पढ़ करी निष्पक्ष जांच की मांग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist