Saturday, March 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

न्यू कानपुर सिटी: आधुनिक विकास की ओर K D A के बढ़ते कदम जानिए कितने हेक्टेयर में बनेंगा नया शहर

न्यू कानपुर सिटी हाउसिंग प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने के लिए सरकार ने 162 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 153 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस योजना में रिहायशी और व्यावसायिक प्लॉट शामिल हैं। सड़क, सीवेज और जल आपूर्ति जैसी सुविधाओं पर काम जल्द शुरू होगा।

Ahmed Naseem by Ahmed Naseem
March 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur KDA New Scheme कानपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कई सालों से कागजों पर चल रही “न्यू कानपुर सिटी हाउसिंग प्रोजेक्ट” अब हकीकत बनने वाली है। सरकार ने इसके लिए 162 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे पहले, 2023 में भी सरकार ने 150 करोड़ रुपये दिए थे, जिससे इस योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हुई थी। अब फंड मिलने के बाद, केडीए तेजी से विकास कार्यों को शुरू करने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना अब सिर्फ प्लानिंग में नहीं रहेगी, बल्कि जल्द ही जमीन पर दिखने लगेगी।

यहां बनाई जाएगी न्यू कानपुर सिटी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केडीए ने जीटी रोड, कल्याणपुर-सिंहपुर और मैनावती मार्ग के एक हिस्से में 153 हेक्टेयर भूमि पर “न्यू कानपुर सिटी” बसाने का प्लान तैयार किया है। इसका ले-आउट भी फाइनल कर लिया गया है। इस योजना के तहत 1377 रेजिडेंशियल प्लॉट और 7 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट बनाए जाएंगे। इसके अलावा, होटल, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी प्लॉट रखे गए हैं। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बनाया जा रहा है, जिसमें सरकार 50% वित्तीय सहायता दे रही है।

RELATED NEWS

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

February 10, 2026
कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

October 9, 2025

निजी जमीनों की खरीद प्रक्रिया तेज

2023 में, केडीए ने न्यू कानपुर सिटी और बिनगवां हाउसिंग योजना के लिए 724 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने इस पर हरी झंडी दिखाते हुए दिसंबर 2023 में 200 करोड़ रुपये जारी किए, जिसमें से 150 करोड़ रुपये न्यू कानपुर सिटी के लिए थे। इसके बाद केडीए ने गांवों की जमीन किसानों से आपसी सहमति से खरीदनी शुरू कर दी। अब तक 45 हेक्टेयर निजी भूमि की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है, जिसके लिए लगभग 320 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है।

पहले फेज का काम शुरू होने वाला है

इस योजना के पहले चरण को जल्द से जल्द विकसित करने की तैयारी की जा रही है। अब तक दिए गए मुआवजे में से 170 करोड़ रुपये केडीए ने अपने फंड से दिए हैं, जबकि बाकी की जमीन का अधिग्रहण किया जाना बाकी है। सरकार की दूसरी किश्त मिलने का इंतजार अब खत्म हो चुका है, और केडीए के अधिकारी जल्द ही पहला चरण विकसित करने में जुट गए हैं।

पहले फेज में रोड, ड्रेनेज, सीवेज और वाटर सप्लाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के मास्टर प्लान के तहत 30 और 45 मीटर चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी, जो मैनावती मार्ग, कल्याणपुर जीटी रोड-सिंहपुर और इंद्रा नगर साइड से इस योजना को जोड़ेंगी।

शहर के विकास में नया बदलाव

यह योजना कानपुर के विस्तार के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। इससे न केवल आवासीय जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि शहर में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। अगर यह योजना समय पर पूरी होती है, तो कानपुर उत्तर प्रदेश के सबसे आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरों में शामिल हो सकता है।

Tags: Kanpur NewsKDA project
Share197Tweet123Share49
Ahmed Naseem

Ahmed Naseem

Related Posts

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

Kanpur Lamborghini Case: हाई प्रोफाइल हादसे में थाना प्रभारी लाइन हाजिर, FIR दर्ज, सख्त कार्रवाई की तैयारी, सांसद का बयान आया सामने

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Kanpur Lamborghini Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर हुए लेम्बोर्गिनी हादसे के बाद अब पुलिस...

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

कानपुर स्कूटी धमाके पर CP का बड़ा एक्शन, ACP पर गाज के साथ SHO समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

by Vinod
October 9, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में देररात बड़ा धमाका हुआ, जिसकी आवाज दो किमी तक सुनाई दी। कईलोग गंभीर रूप...

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

आजम खान के बाद इरफान सोलंकी को भी मिली जमानत, 24 माह बाद जेल से बाहर आएंगे नसीम के पति

by Vinod
September 25, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजम खान के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट...

Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

by Gulshan
September 14, 2025

Kanpur News :  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रायपुरवा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ से तंग आकर 37 वर्षीय महिला...

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

1 फोन पर अखिलेश का करीबी इंस्पेक्टर गिरफ्तार, 5 SHO और 13 दरोगा समेत 45 पुलिसकर्मी भी किए गए सस्पेंड

by Vinod
September 13, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। सिविल लाइंस में वक्फ की तीन बीघा बेशकीमती जमीन कब्जाने के मामले में अखिलेश दुबे के सहयोगी...

Next Post
वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर समिति का कार्यकाल बढ़ा मिला अतिरिक्त समय कब तक पेश करनी होगी रिपोर्ट

वन नेशन, वन इलेक्शन' पर समिति का कार्यकाल बढ़ा मिला अतिरिक्त समय कब तक पेश करनी होगी रिपोर्ट

UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में मौसम का यू-टर्न.. वाराणसी, प्रयागराज समेत 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist