Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home कानपुर

Explosion in Kanpur: कानपुर अचानक जोरदार धमाके से दहला दो स्कूटी में भीषण विस्फोट, आठ लोग झुलसे

कानपुर के मिश्री बाजार इलाके में दो स्कूटियों में हुए जोरदार धमाके से आठ लोग झुलस गए। चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

by SYED BUSHRA
October 9, 2025
in कानपुर
Kanpur Scooter Blast
Share on FacebookShare on Twitter

Massive Explosion in Two Scooters in Kanpur: कानपुर शहर मंगलवार शाम अचानक एक जोरदार धमाके से दहल उठा। यह विस्फोट मिश्री बाजार मोड़ के पास अब्दुल की प्लास्टिक की दुकान के बाहर हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों की खिड़कियां और शीशे टूट गए, कई दीवारों में दरारें तक पड़ गईं। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके से हड़कंप, लोग घरों से भागे बाहर

घटना शाम करीब 7:35 बजे की है। मिश्री बाजार मोड़ से अंदर गली में जैसे ही लोग गए, तो देखा कि अब्दुल की दुकान के सामने खड़ी दो स्कूटियों में जोरदार धमाका हुआ है। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धुएं से भर गया। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर भागने लगे। किसी को लगा कि सिलिंडर फट गया, तो किसी ने कहा कि पटाखों में विस्फोट हुआ है। कुछ ही देर में वहां अफरातफरी मच गई।

RELATED NEWS

No Content Available

पुलिस और बचाव दल की त्वरित कार्रवाई

धमाके के करीब पांच मिनट बाद मूलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि विस्फोट दो स्कूटियों में हुआ है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाद में उर्सुला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।

संभावना: स्कूटी की बैटरी में हुआ विस्फोट

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के शुरुआती निष्कर्षों के मुताबिक विस्फोट स्कूटी की बैटरी में हुआ हो सकता है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल कुछ भी तय कहना जल्दबाजी होगी। बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर जांच में जुटे हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं स्कूटी में कोई विस्फोटक पदार्थ तो नहीं रखा गया था।

घायलों की हालत गंभीर,चार लोगों को लखनऊ रेफर

विस्फोट में 70 वर्षीय सुहाना, 60 वर्षीय रियाजउद्दीन, 50 वर्षीय अश्विनी कुमार और अब्दुल गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इन चारों को 50 प्रतिशत से ज्यादा जलने की वजह से लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया है। बाकी दो लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज उर्सला अस्पताल में चल रहा है। दो अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

इलाके में मची दहशत

विस्फोट के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। पास ही कोतवाली, मरकज मस्जिद और कई पटाखा दुकानें हैं, जिससे लोगों में डर फैल गया कि कहीं यह कोई बड़ा हादसा न हो जाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

अभी तक विस्फोट का कारण साफ नहीं

फिलहाल पुलिस के पास विस्फोट की असली वजह का कोई ठोस जवाब नहीं है। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। चाहे वह बैटरी ब्लास्ट हो, शॉर्ट सर्किट हो या किसी विस्फोटक का इस्तेमाल।

पुलिस कमिश्नर और महापौर मौके पर पहुंचे

शहर के मिश्री बाजार में धमाका होने की खबर मिलने पर महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने मौके पर जाकर हालत देखे और पुलिस कमिश्नर के साथ उर्सला अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जाना उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Tags: Kanpur Scooter Explosion
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi Kolkata Highway Mega Jam

Mega Jam: दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर ‘महाजाम’ कई किलोमीटर तक ट्रक और गाड़ियां फंसी रोहतास से लेकर औरंगाबाद जिले तक फैला जाम

Kanshi Ram Jayanti Rally

मायावती का 'एकला चलो' दांव: अकेले लड़ेगी BSP, योगी की तारीफ़; सपा को बताया 'दोगला', कांग्रेस पर 'नाटक' का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist