Saturday, November 21, 2026 2:38 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » कानपुर » Price Hike: क्या नए साल में Jio, Airtel और Vi बढ़ा सकते हैं प्लान्स के दाम, आम यूजर्स की जेब पर पड़ेगा कितना असर

Price Hike: क्या नए साल में Jio, Airtel और Vi बढ़ा सकते हैं प्लान्स के दाम, आम यूजर्स की जेब पर पड़ेगा कितना असर

2026 की शुरुआत में मोबाइल रिचार्ज प्लान्स महंगे हो सकते हैं। जियो, एयरटेल और Vi 4G-5G प्लान्स के दाम बढ़ा सकते हैं, जिससे आम यूजर्स का मासिक खर्च बढ़ेगा।

by SYED BUSHRA
18/12/2025
mobile recharge price hike 2026

Mobile Recharge Price Hike: नया साल शुरू होते ही अगर आपके मोबाइल रिचार्ज का खर्च बढ़ जाए, तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग, इंटरनेट और सोशल मीडिया के बिना दिन गुजरना मुश्किल लगता है। लेकिन 2026 में मोबाइल चलाना पहले से ज्यादा महंगा हो सकता है। वजह है टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) नए साल की शुरुआत में अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के दाम बढ़ा सकती हैं। ईटी की एक रिपोर्ट में ग्लोबल निवेश फर्म मॉर्गन स्टैनली का हवाला देते हुए बताया गया है कि 4G और 5G रिचार्ज प्लान्स में 16 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभव है। अगर ऐसा होता है, तो इसका सीधा असर करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर पड़ेगा।

हालांकि, अभी तक किसी भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमतें बढ़ाने की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके संकेत पहले से मिलने लगे हैं। बीते कुछ महीनों में कई सस्ते रिचार्ज प्लान बंद कर दिए गए हैं। वहीं, कुछ प्लान्स में मिलने वाले फायदे भी कम कर दिए गए हैं। इसे आने वाली कीमत बढ़ोतरी की तैयारी माना जा रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

अगर मौजूदा समय में कोई बेसिक रिचार्ज प्लान करीब 300 रुपये का है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है, तो 20 फीसदी बढ़ोतरी के बाद यही प्लान 360 रुपये तक पहुंच सकता है। देखने में यह फर्क छोटा लग सकता है, लेकिन पूरे साल में यह अतिरिक्त खर्च काफी बड़ा हो जाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो हर महीने रिचार्ज कराते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब मोबाइल रिचार्ज महंगे होने जा रहे हैं। इससे पहले 2019 में रिचार्ज की कीमतों में 15 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई थी। 2021 में दाम 20 से 25 फीसदी बढ़े, जबकि 2024 में भी 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। अगर 2026 में फिर से दाम बढ़ते हैं, तो यह पिछले कुछ सालों में चौथी बड़ी बढ़ोतरी होगी।

टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि भारत में मोबाइल डेटा अब भी दुनिया के सबसे सस्ते देशों में गिना जाता है। नेटवर्क को मजबूत करने, नए स्पेक्ट्रम की खरीद, 5G नेटवर्क के विस्तार और बढ़ती महंगाई के कारण उनका खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में बेहतर नेटवर्क और अच्छी सर्विस देने के लिए कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है।

कुल मिलाकर साफ है कि आने वाले समय में सस्ते इंटरनेट और कॉलिंग प्लान्स धीरे-धीरे कम होते जाएंगे। इसलिए बेहतर होगा कि नए साल में मोबाइल खर्च बढ़ने के लिए अभी से तैयारी कर ली जाए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Kabaddi Player Murder Case: गैंगस्टर मिड्डू एनकाउंटर में ढेर, मास्टरमाइंड और शूटरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Advani’s PM Dream: कौन से एक फैसले ने बदला सियासी गणित, क्यों आडवाणी PM नहीं बन पाए किसने खोला राज

मनरेगा की जगह नया रोजगार बिल लोकसभा से पास, विपक्ष ने पेज फाड़कर हंगामा मचाया

मनरेगा की जगह नया रोजगार बिल लोकसभा से पास, विपक्ष ने पेज फाड़कर हंगामा मचाया

Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जबरदस्त मांग चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास ,सोने में भी दिखी मजबूती

Silver Price: घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जबरदस्त मांग चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास ,सोने में भी दिखी मजबूती

POPULAR POST

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

Sachin Tendulkar Batography: पहले बल्ले से आखिरी टेस्ट तक का सफर, MCA म्यूजियम में सजी सचिन की यादें

November 16, 2026
Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Chhath Celebration : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न, यूपी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

Post Office Scam : कानपुर के डाकघर में करोड़ों की हेराफेरी, खातों से कैसे गायब हुई ग्रामीणों की मेहनत की कमाई?

November 16, 2026
Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

Food Poisoning : आखिर खाने में ऐसा क्या था? सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी 15 बच्चों की तबीयत,

November 15, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India