कर्नाटक में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे स्थिती काफी खराब है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमरहा के काम काज से जाने वाले लोग ट्रैक्टरों का सहारा ले रहे है। भारी बारिश के कारण राजधानी बेंगलुरु बाढ़ के आसार हैं।
इसी बीच मंगलवार को बोम्मई सरकार ने बाढ़ को लेकर मीटिंग बुलाई थी। जिसमें मुख्यंमत्री बसवराज बोम्मई सहित तमाम दिग्गज मौजूद थे। इस दौरान राज्य सरकार के मंत्री आर अशोक का एक फोटो वायरल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रहे है। यह फोटो कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें आर अशोक सोते नजर आ रहे है। इस फोटो में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी दिखाई दे रहे है।
कांग्रेस ने इस तस्वीर के द्वारा ये दावा किया है कि एक महत्वपूर्ण मीटिंग के दौरान आर अशोक सो रहे थे। कर्नाटक कांग्रेस ने फोटो ट्वीट कर तंज भी कसा है। आपको बता दें कि ये ट्वीट कन्नड़ भाषा में किया गया है।
कांग्रेस ने कहा कि डूबने वाले कई तरह के लोग होते हैं। राज्य के लोग बारिश में डूब रहे हैं। मंत्री सोए हुए हैं।
आपको बता दें कि सीएम बोम्मई ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ से प्रभावित जिलों को लेकर जिला कलेक्टरों की बैठक बुलाई थी।
इस बार राज्य में पिछले 90 सालों में सबसे अधिक बारिश होती है। लगातार बारिश से सभी टैंक ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिससे बेंगलुरु में हालात सबसे ज्यादा खराब है। राजधानी में जलभराव के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसके चलते राजधानी में जनजीवन पुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।