यूपी के काजगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अलीगढ़ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में होमगार्ड की किडनी निकाल ली गई। दरअसल कासगंज निवासी और होमगार्ड सुरेश चंद्र ने 12 अप्रैल 2022 को अल्ट्रासाउंड कराया था। टेस्ट में सुरेश चंद्र की लेफ्ट किडनी में स्टोन डिटेक्ट हुआ था। जिसके बाद सुरेश ने 14 अप्रैल 2022 को अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में किडनी स्टोन का ऑपरेशन कराया। लेकिन आठ महीने बाद फिर दर्द उठा तो उसने फिर से अल्ट्रासाउंड करवाया। इस बार टेस्ट में उसकी लेफ्ट किडनी ही गायब मिली। होमगार्ड ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आठ महीने बाद हुआ खुलासा
बता दें कि स्टोन के ऑपरेशन के आठ महीने बाद 29 अक्टूबर 2022 को होमगार्ड के पेट में फिर से दर्द उठा। जिसके बाद सुरेश ने कासगंज की उसी लैब में अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाया जहां आठ महीने पहले हुआ था। लेकिन इस बार रिपोर्ट में स्टोन के साथ-साथ लेफ्ट किडनी भी गायब थी। जबकि सुकेश के मुताबिक पहली रिपोर्ट में लेफ्ट किडनी साफ दिखाई दे रही थी। लेकिन ऑपरेशन के बाद अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में लेफ्ट किडनी गायब है।
पैसों की चिंता मत करो
सुरेश का कहना है कि पहले जिस लैब में उसने अपना अल्ट्रासाउंड टेस्ट कराया था। उसी लैब के एक कर्मचारी ने अपना परिचित बताकर उसे अलीगढ़ के परी हॉस्पिटल में जल्द से जल्द ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी और कहा कि पैसे की चिंता करने की भी जरूरत नहीं है।
वहीं पीड़ित ने बताया कि ऑपरेशन के समय वह घर से पैसे आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन तबहि हॉस्पिटल स्टाफ ने उनसे कहा कि पैसों की कोई चिंता मत करो, आप जल्दी से ऑपरेशन करा लो। ऑपरेशन के आठ महीने बाद फिर पेट में दर्द उठा, तो पता लगा कि उसके पेट से लेफ्ट किडनी ही गायब है।
पीड़ित होमगार्ड सुरेश की मौखिक शिकायत पर कासगंज जिले के उच्चाधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़ित जनपद कासगंज में जिलाधिकारी के आवास पर होमगार्ड के रूप में तैनात था।