ठंड ने सभी के घरों में दस्तक दे दी है, और दीवाली के बाद से काफी ठंड़ बढ़ भी गई है। ठंड के बचने के लिए लोगों काफी कुछ तैयारी करते है। ठंड से बचने के लिए हीटर (Heater) और कंबल खरीद रहे है, वहीं कुछ लोग Geyser भी खरीद रहे है। अगर आप भी गीजर खरीदने का सोच रहे है तो जान लीजिए ये जरुरी बातें, वरना भुगतना पड सकता है भारी नुकसान।
बेस्ट साइज का गीजर
गीजर का साइज परिवार में कितने लोग है उस बात पर निर्भर करता है। अगर आपके परिवार में 5 से कम लोग है तो आप 15 लीटर का गीजर खरीदना सही होगा। वहीं अगर एक परिवार में 5 व्यक्ति से ज्यादा लोग है तो 35 लीटर का गीजर बेस्ट है। अगर आप किचन के लिए गीजर खरीद रहे है, तो 3 लीटर का गीजर परफेक्ट है।
Type of Geyser
मार्केट में आपको दो तरह के गीजर देखने को मिलेंगे जिसके चलते आप तय नहीं कर पाएगें, कौन-सा गीजर आपके लिए बेस्ट है। पहला गीजर होता है स्टोरेज वाला। इसमें पानी गर्म करके आप स्टोर कर सकते है और यह गीजर बड़े परिवार के लिए एकदम सही होता है क्योंकि यह इंस्ट्रैंट गीजर से कम बिजली यूज करता है। वहीं दूसरा गीजर इंस्ट्रैट होता है जिसमें गीजर ऑन करके ही पानी गर्म मिल जाता है। यह गीजर कपल के लिए बेस्ट है क्योंकि यह बिजली की ज्यादा खपत करता है।
गीजर के स्टार रेटिंग पर ध्यान दें
अगर आप कम स्टार वाला गीजर खरीदते है, तो वह गीजर सही तरीके से नहीं चलेगा। इसलिए चार स्टार वाला गीजर ही खरीदें, वरना आप एक खराब गीजर घर ला जाएगें।
अच्छी कंपनी का गीजर
अगर आप एक अच्छी कंपनी गीजर खरीदते है तो आप उस गीजर की फीचर्स और सेफ्टी पर आंख मूंद के विश्वास कर सकते है। वहीं अगर आप किसी दूसरी कंपनी या जिसका मार्केट में नाम नहीं है, उस कंपनी का गीजर खरीदते है तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।
गीजर का डिजाइन
जब भी गीजर खरीदे तो उसका डिजाइन जरुर देखें कि आपके बाथरुम और किचन में गीजर के लिए जगह कितनी है। अगर गीजर लगाने के लिए जगह कम है तो आप हमेशा स्क्वायर या सिलेंडरिकल ही खरीदे। इस डिजाइन के गीजर कम जगह लेते हैं।
यह भी पढे़:- Electric Heater: हर भारतीय की पहली पसंद ये 5 बेस्ट हीटर जो कपकपी ठड़ से बचाएगा