बच्चों को शिक्षित करना ही बाबा साहब के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। खासकर बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाएं। बाबा साहब ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपने मंत्री पद तक को त्याग दिया था। उनके योगदान को न तो देश भिला सकता है और न ही आने वाली पीढ़ी। यह विचार केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने व्यक्त किए है। बता दें कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मंगलवार को स्याना के बुगरासी रोड स्थित चंद्रावती पब्लिक स्कूल में पहुंचे। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ जीवन में तरक्की के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्तित्व के निर्माण और आगे बढ़ने में शिक्षा अति आवश्यक है। राष्ट्र के विकास और तरक्की के लिए शिक्षा अति माहत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने की बात कही।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर जो महान कार्य किया है, उतना ही महान कार्य उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर किया था। वे हमेशा देश की आधी आबादी को मुख्यधारा में जोड़ते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें है। सच्ची श्रद्धांजलि के मायने तभी सफल है, जब हम बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। उनके दर्शन करने से बच्चों को शिक्षित करने के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने पर विशेष बल दिया।
छात्रों ने राज्यराल का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर चौधरी नरेंद्र त्यागी, देवराजन त्यागी समेत स्कूल स्टाफ मौजूद रह। वहीं राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का सराय नहर पुलिस चौकी पर एकत्रित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष बब्बन मियां, वयोवृद्ध नेता नरेंद्र त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राफे खान, वकार खान, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान, रामनिवास गुप्ता, साजिद चौधरी ने राज्यपाल को पुष्प देकर स्वागत किया।